Back
के.के. गुप्ता ने शहरी स्वच्छ भारत मिशन के ठोस क्रियान्वयन पर जोर दिया
ASArvind Singh
Mar 13, 2026 15:47:09
Sawai Madhopur, Rajasthan
एंकर-स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) राजस्थान सरकार के स्टेट ब्राण्ड एम्बेसडर एवं डूंगरपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति के.के. गुप्ता आज सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे , जहाँ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को लेकर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की , इस दौरान उन्होंने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार स्वच्छ भारत मिशन के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है और स्वच्छता व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गये है कि शहरों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को वर्ष भर नियमित रूप से सुनिश्चित किया जाए तथा गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की दिन में तीन बार सफाई, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने और निर्धारित समय में प्लास्टिक थैलियों के उपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि खाली प्लॉटों की सफाई संबंधित भू-स्वामियों से कराई जाए तथा लापरवाही पर नगर निकायों द्वारा जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही नालियों की नियमित सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, सार्वजनिक पार्को की उचित देखभाल, सड़कों पर निर्माण सामग्री के अवैध अतिक्रमण पर रोक, अवैध बूचड़खानों एवं मांस विक्रय स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई तथा कचरा निस्तारण स्थलों के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष Attention देने के निर्देश दिए है । गुप्ता ने कहा कि कचरा संग्रहण स्थलों पर कचरे में आग लगाने की प्रवृत्ति पर सख्ती से रोक लगाई जाए, क्योंकि इससे निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता कार्यों की जियो-टैगिंग के माध्यम से निगरानी की जाएगी और इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अभियान के परिणाम शीघ्र दिखाई देने चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से प्रदेश के सभी जिले के शहरों को स्वच्छ बनाकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। प्रेसवार्ता से पूर्व उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला परिषद सभागार में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक ली और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
बाईट-के.के. गुप्ता,स्टेट ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान सरकार
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DTDinesh Tiwari
FollowMar 13, 2026 16:45:200
Report
1
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 13, 2026 16:33:3238
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 13, 2026 16:32:5859
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 13, 2026 16:32:4422
Report
MPMahesh Pareek
FollowMar 13, 2026 16:32:2566
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 13, 2026 16:32:0399
Report
AMAjay Mishra
FollowMar 13, 2026 16:31:45111
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:30:4194
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 13, 2026 16:18:26174
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:18:05209
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 13, 2026 16:17:41182
Report
IAIqbal Ahmad
FollowMar 13, 2026 16:17:20146
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 13, 2026 16:17:08169
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 13, 2026 16:16:52171
Report