Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amroha244231

15 मार्च को दूषित पानी को लेकर महापंचायत, किसान नेता नरेश चौधरी ने आत्मदाह की दी चेतावनी

Mar 13, 2026 15:35:28
Dhanaura, Uttar Pradesh
गजरौला। 83 दिन से दूषित पानी को लेकर धरने पर बैठे किसान नेता नरेश चौधरी ने बताया कि नाईपूरा जुबिलेंट फैक्ट्री के सामने 15 मार्च को एक हमारी महापंचायत होने जा रही है जिसमें हजारों की संख्या में किसान लोग वहां पर पहुंचेंगे और फैक्ट्रीयों से निकल रहे दूषित पानी को लेकर वहां पर हम धरना प्रदर्शन करेंगे और यदि प्रशासन हमारी बात नहीं सुनता है तो हम वहां पर आत्मदाह भी करेंगे। किसान नेता नरेश चौधरी ने बताया कि सैंपल भरने के नाम पर अधिकारी कई वर्षों से किसानों का पागल बनाते आ रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जिन केमिकल फैक्ट्री की वजह से किसानों की फैसले बर्बाद हो रही है और किसान का परिवार उसे पानी को पीकर कैंसर जैसी बीमारियों से परेशान है। यदि उन फैक्ट्री पर एक्शन नहीं लिया गया तो हम वहां पर आत्मदाह करेंगे और इसका जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन होगा।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAjay Mishra
Mar 13, 2026 16:31:45
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में राशन कार्ड से नाम. कटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 30 की महिला पार्षद रुखसाना अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने एक परिवार का नाम गरीबी रेखा के राशन कार्ड से कटवा दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था, जो शुक्रवार को हिंसक झड़प में बदला गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पार्षद और उनके परिवार पर कार्डधारी पक्ष के कई लोगों ने हमला कर दिया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब 6 से 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पार्षद सहित दोनों पक्ष के लोग कोतवाली थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिस पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। 01 बाइट आरती सिंह ASP रीवा 02 बाइट मोहम्मद अंसारी पार्षद का पड़ोसी
0
comment0
Report
AKAMAN KAPOOR
Mar 13, 2026 16:18:26
Ambala, Haryana:STF ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे लगभग दो किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ है, ये तीनों बराड़ा से अंबाला की तरफ जा रहे थे जिन्हें STF अंबाला की टीम ने रास्ते में ही गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ था जिसकी तलाशी लेने पर उसमें से विस्फोटक पदार्थ बरामद हुए इनकी मात्रा लगभग 2 किलो है। इन तीन आरोपियों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच में है ये तीनों बाइक पर जा रहे थे और ये बाइक आरोपी जगवीर की है। इन तीन आरोपियों में से एक गांव कंबासी दूसरा अजमेर और तीसरा मेरठ का रहने वाला है। इन तीन आरोपियों से अभी आगे की जांच की जाएगी कि आखिर इनका मकसद किया था क्यों यह विस्फोटक सामान लेकर घूम रहे थे और किस घटना को अंजाम देने वाले थे।
139
comment0
Report
RKRAJESH KUMAR
Mar 13, 2026 16:17:41
Noida, Uttar Pradesh:पटना, रविशंकर प्रसाद, सांसद भाजपा विपक्ष लगातार ये आरोप लगा रहा है कि भारत में गैस और पेट्रोल की कमी है इसपर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पेट्रोल और एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है, पर्याप्त मात्रा में स्टॉक है । गैस सिलेंडर 65 प्रतिशत गल्फ कंट्री से आती है और वहां लड़ाई के कारण जो कठिनाई आ रही है उसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी हो रही है । रविशंकर प्रसाद ने कहा कि किसी के भी घर के चूल्हे को शांत नहीं होने दिया जाएगा । कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्यवाही भी की जा रही है । अखिलेश यादव के समर्थक नेता के घर से 50-60 गैस सिलेंडर की जमाखोरी पकड़ी गई है । कई लोग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इंडक्शन या फिर मिट्टी के चूल्हे इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि ये एक समस्या में भारत की कोई भूमिका नहीं है ये लड़ाई गल्फ में हो रही है । भारत सरकार ने बहुत ही प्रामाणिकता से इस समस्या को देखा है और देशवासियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी । राहूल गांधी के माइक बंद करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब बोलने की बारी आती है तो राहुल गांधी विदेश का दौरा करते हैं। राहुल गांधी गैर जिम्मेदार तरीके से बात करते हैं
156
comment0
Report
IAIqbal Ahmad
Mar 13, 2026 16:17:20
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव बीलना में ग्राम पंचायत के भावी प्रत्याशी इसराइल अहमद द्वारा पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में रोज़ेदार और गणमान्य लोग शामिल हुए। इफ्तार कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का सुंदर नज़ारा देखने को मिला। इफ्तार से पहले सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से दुआ की और देश-प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली की कामना की। अज़ान होते ही रोज़ेदारों ने खजूर और पानी से रोज़ा खोला, जिसके बाद विभिन्न प्रकार के पकवान और इफ्तार की व्यवस्था की गई थी। आयोजन में शामिल लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीलना के भावी प्रत्याशी इसराइल अहमद ने कहा कि रमज़ान का महीना इबादत, सब्र, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम देता है। ऐसे आयोजन समाज में एकता और प्रेम को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि गांव और क्षेत्र की खुशहाली तथा आपसी सद्भाव बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रोज़ेदार, सामाजिक कार्यकर्ता और गांव के सम्मानित लोग मौजूद रहे। सभी ने इसराइल अहमद के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में भाईचारे और मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं। इफ्तार कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में धार्मिक आस्था, सौहार्द और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
112
comment0
Report
GLGautam Lenin
Mar 13, 2026 16:17:08
128
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 13, 2026 16:16:52
Patna, Bihar:पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते टाल दिया। खाजेकला थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी महाराज घाट के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 05 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए。 बरामद की गए सामान, देशी पिस्टल 2, देशी कट्टा 3, जिंदा कारतूस 26, खोखा 2, मैगजीन 6, एंड्रॉयड मोबाइल 5,कीपैड मोबाइल 1, पिस्टल कवर 1, नकद 26,050, सोना जैसा चेन 1, सोना जैसा अंगूठी 1, चांदी जैसा अंगूठी 3, चांदी जैसा कड़ा 1, चांदी का ब्रेसलेट 1, घड़ी 1, सोना जैसा लॉकेट 1, लेडीज पर्स 1 शामिल है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और वे पहले भी कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की आगे की जांच जारी है।
92
comment0
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
Mar 13, 2026 16:15:22
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में नर्सिंग होम स्लॉटर हाउस बन गए हैं। बलिया से चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां डॉक्टर की लापरवाही की वजह से प्रसूता सहित नवजात जुड़वा बच्चों की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात रही कि जुड़वा बच्चों के शव को डॉक्टर ने बाथरूम में छुपाकर रखा था और लगातार परिजनों से झूठ बोल रहा था। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नर्सिंग होम को सील कर दिया तो पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया। दरअसल बलिया सदर कोतवाली अंतर्गत जिला चिकित्सालय के पास पूर्वांचल अस्पताल में दुबहड थाना अंतर्गत रामपुर बोहा निवासी 28 वर्षीय रिंकू देवी डिलीवरी के लिए एडमिट हुई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बताया कि मरीज का बीपी लो हो रहा है इसलिए डिलीवरी के लिए सिजेरियन ऑपरेशन करना होगा। ऑपरेशन से जुड़वा बच्चे हुए जो मृत्यु थे। रिंकू के पति ने बताया कि डॉक्टर डिलीवरी के बाद बताया कि रिंकू देवी को होश इसलिए नहीं आ रहा क्योंकि उन्हें हार्ट अटैक आया है लिहाजा उन्हें मऊ ले जाना होगा। इस बात पर जब परिजन राजी नहीं हुई तो अस्पताल ने खुद अपने एंबुलेंस से मरीज को मऊ भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि रिंकू देवी की मौत हो चुकी है। रिंकू देवी की डेड बॉडी लेकर परिजन पूर्वांचल हॉस्पिटल पहुंचे जहां जमकर हंगामा शुरू हो गया। वहीं पूर्वांचल अस्पताल के डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह घटना के बारे में सवाल जवाब शुरू किया तो डॉक्टर चंद्रशेखर ने झूठ का पुलिंदा पढ़ना शुरू कर दिया। डॉ चंद्रशेखर ने बताया कि महिला मरीज बेहद कमजोर और कांपती हुई स्थिति में आई थी लिहाजा मैंने इलाज करने से मना कर दिया था लेकिन परिजनों के आग्रह करने पर एडमिट जरूर कर लिया लेकिन जब मीडिया ने सवाल किया कि आखिरकार ऑपरेशन तो आपके ही अस्पताल में हुआ है तो डॉक्टर चंद्रशेखर ने जवाब दिया की डिलीवरी तो यहां से जाने के बाद कहीं रास्ते में हुई होगी और मुझे नहीं पता की रिंकू देवी के पेट में जुड़वा बच्चे थे या नहीं। मृतक के परिजन अस्पताल के अंदर हंगामा कर रहे थे तभी परिजनों ने जब वार्ड के एक टॉयलेट का दरवाजा खोला तो सभी अवाक रह गए। वहां दो नवजात बच्चियों की डेड बॉडी कपड़े से लिपटी हुई पड़ी थी। हंगामा बढ़ता देख वहां पुलिस फोर्स के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम भी पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डॉ मंजू रानी ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी की पूर्वांचल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत हो गई है जब डॉक्टर से पूछा गया कि नवजात बच्चे कहां हैं तो उनके द्वारा बताया गया था कि परिजनों को सौंप दिया गया है लेकिन थोड़ी देर बाद ही टॉयलेट में मृत दो नवजात बच्चियों का शव मिला। वही कहा कि परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वास विवाह की झांसी में नर्सिंग होम को सील कर दिया। वहीं पुलिस ने डॉक्टर चंद्रशेखर को विरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
185
comment0
Report
Mar 13, 2026 16:07:31
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में परिजन लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी पोस्टमार्टम हाउस पर डटे रहे। वे नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और शव लेने से इनकार कर दिया है। जानकारी के अनुसार, जानकी नगर मजरे इब्राहिमपुर निवासी यश सोनी (16) पुत्र बिरजू सोनी का शव बुधवार शाम घर के पास फांसी के फंदे से लटका मिला था। परिजन और ग्रामीणों ने उसे तुरंत फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां डॉक्टर आशीष सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बिरजू सोनी ने धीरज शुक्ला, नीरज शुक्ला, सोनू मिश्रा और लालजी पर उनके बेटे की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि घटनास्थल से आरोपियों की दुकान के नाम का एक लाल कागज मिला है, जिस पर वैभव शुक्ला का नाम लिखा है। उन्होंने यह भी बताया कि किशोर के गले पर रस्सी के निशान थे, जबकि वह दुपट्टे से लटका हुआ पाया गया था। परिजनों का मानना है कि इतनी कम उम्र का बच्चा अकेले फांसी नहीं लगा सकता। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि घटना से पहले आरोपी उनके परिवार को गांव छोड़ने की धमकी दे रहे थे। मृतक के छोटे भाई ने भी बताया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शुक्रवार को भी पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन शव न ले जाने की अपनी जिद पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक उनके प्रार्थना पत्र में दिए गए नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव घर नहीं ले जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
199
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 13, 2026 16:04:11
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्कूल से लौट रही तीन छात्राओं को एक बोलरों ने मारी जोरदार टक्कर, एक छात्रा की मौके पर मौत, दो घायल छात्राओं को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल。 Anchor :- जनपद आजमगढ़ के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में जूनियर स्कूल की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे के बाद परिजनों का जहां रो-रोकर बुरा हाल है, वही क्षेत्र में शोक का माहौल हो गया है。 V.O. :- आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर रसूलपुर नहर के पास आज जूनियर हाई स्कूल की छात्राएं स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थीं। उसी दौरान आजमगढ़ से तेज रफ्तार में बोलेरो जा रही जहां सामने से तीनों छात्राओं को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 12 वर्षीय आरुषि निवासी पासीपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजना 10 वर्ष निवासी पासीपुर तथा रोशनी 10 वर्ष निवासी लहरपार गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश को लेकर सीसीटीवी की तलाश कर उनकी पहचान करने तथा मामले की कार्यवाही में जुटी है।
125
comment0
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
Mar 13, 2026 16:03:58
88
comment0
Report
Advertisement
Back to top