सुसनेर में नाराज किसानों ने किया चक्काजाम, सोयाबीन के कम दामों पर विरोध
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के सुसनेर में इंदौर-कोटा हाइवे पर मंडी चौराहे पर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप था कि तोल के दौरान 1 क्विंटल सोयाबीन की फसल पर 300 ग्राम वजन बेवजह काटा जा रहा है, और समर्थन मूल्य होने के बावजूद सोयाबीन का भाव केवल 3500 से 4300 रुपये तक ही दिया जा रहा है। इस विरोध में किसानों ने सड़क पर भारी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से जाम लगा दिया, जिससे हाइवे पर लंबी कतार में वाहनों का जाम लग गया। सूचना मिलते ही सुसनेर थाना प्रभारी, तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर: खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई
Khairabad, Uttar Pradesh:सीतापुर- खैराबाद ब्लॉक के समस्त क्षेत्र वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
आपका अपना
प्रेम त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, खैराबाद, सीतापुर ।
