560049
गाजियाबाद शहर में खुलेआम अवैध नशे की बिक्री
Bengaluru, Karnataka:बताया जा रहा है कि गाजियाबाद थाना बापूधाम क्षेत्र सेक्टर 23 j ब्लॉक पर्क के पास डॉलफिन बेकरी वाली गली मे खुलेआम बिक रहा अवैध गांजा। गाजियाबाद पुलिस लगातार गांजा कारोबारी पर कार्रवाई कर जेल भेज रही है उसके बाद भी थाना बापूधाम क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध गांजे का कारोबार। उम्मीद है पुलिस इस पर भी जल्द की कार्रवाई करेगी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-SSB का संयुक्त पैदल गश्त, चेकिंग अभियान तेज
Pachperwa, Uttar Pradesh:जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में शुक्रवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर एरिया में पुलिस एवं SSB की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने सीमा से सटे संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों व महत्वपूर्ण स्थानों पर पैदल गश्त कर सतर्क दृष्टि बनाए रखी। इस दौरान नेपाल के सीमावर्ती गांवों में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि इंडो-नेपाल बार्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी, मानव व गौ तस्करी, अवैध कटान व अन्य असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा से सटे गांवों की ग्राम सुरक्षा समिति व संभ्रांत व्यक्तियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया है, जिससे असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
राम मंदिर चंदे मामले में SIT जांच, दिनेश शर्मा बोले मुख्यमंत्री ने आदेश दिए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा, "मुख्यमंत्री ने तुरंत SIT जांच के आदेश दिए। SIT की जांच चल रही है और पारदर्शी जांच चल रही है। लोगों को प्रतीक्षा करनी चाहिए और विश्वास करना चाहिए।"0
0
Report
2.30 बजे ASI एक्सपर्ट से जुड़ी खबर का खुलासा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
डूंगर कॉलेज: पानी टंकी पर चढ़े 5 छात्र, 7 सूत्री मांगे पर विरोध
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर डूंगर कॉलेज में छात्रों का विरोध प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े 5 छात्र कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर चढ़े टंकी पर, टंकी के नीचे बड़ी संख्या में छात्रों का जमावड़ा कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी खेल ग्राउंड,पेयजल व्यवस्था,शिक्षा व्यवस्था में प्रोफेसर की नियमित रूप से पाबंद सहित 7 सूत्रीय माँगो को लेकर स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट0
0
Report
खगड़िया के डीएम विक्रम वीरकर ने बच्चों के साथ पढ़ाया, स्कूल निर्माण का भरोसा दिया
Khagaria, Bihar:खगङिया डीएम विक्रम वीरकर शिक्षक की भुमिका में नजर आए ।डीएम ने बच्चो के साथ जमीन पर बैठकर बच्चो से बात की और उनके पढाई के बारे में पुरी जानकारी ली। इतना ही नही डीएम ने बच्चो को पढाया और फिर उनकी समस्याओ को भी जाना। खगड़िया डीएम के इस शालीनता के सभी लोग कायल हो गए। दरअसल बेलदौर प्रखंड के इत्मादी गांव में कोशी से हो रहे काटव के कारण प्राथमिक बिधालय गांधीनगर का भवन कोसी नदी में बिलीन हो गया जिसके बाद बच्चो को मुखिया के बगीचे में पन्नी टांग कर पढाया जा रहा है। डीएम ने बच्चो के साथ साथ स्कूल के प्रिसिंपल से पुरी जानकारी ली। और आश्वासन दिया की जल्द ही बिधालय की समुचित व्यवस्था के साथ साथ बुनियादी सुबिधा भी बच्चो को जल्द दी जाएगी। डीएम के साथ शिक्षा बिभाग के अधिकारी के साथ साथ कई वरीए पदाधिकारी भी मौजूद रहे। खगड़िया के डीएम विक्रम वीरकर ने बताया कि स्कूल के लिए जमीन मिल गया है जल्दी भवन निर्माण का काम शुरू हो जाएगा और बच्चे को बुनियादी सुविधा मिलने लगेगा।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने मेदांता अस्पताल में महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य जाना
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Chief Minister Yogi Adityanath Meets Mahant Nritya Gopal Das At Medanta Hospital. आज मेदांता अस्पताल पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।0
0
Report
Advertisement
नवाबगढ़ में 33 केवी बिजली लाइन टूटकर गिरी, इलाके में दहशत
Dehradun, Uttarakhand:नवाबगढ़ क्षेत्र में 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन अचानक टूटकर सड़क पर गिर गई... गनीमत रही कि घटना के समय सड़क से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था... वरना हादसा बहुत बड़ा हो सकता था... घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई... सड़क पर गिरी बिजली की这 लाइन आग उगलती रही... स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन की मरम्मत और विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित ढंग से बहाल करने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली लाइनों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल बिजली लाइन टूटने के कारणों को लेकर संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभागीय जांच के बाद ही घटना के सही कर्म का पता चल पाएगा0
0
Report
विकासनगर के आदूवाला क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी; दुकानों से नकदी और सामान उड़े
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट मोंo मुजम्मिल ( विकासनगर ) स्लग चोरी की वारदात...! एंकर विकासनगर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो दिन के उजाले में भी चोरी करने से परहेज नहीं कर रहे। ताजा मामला विकास नगर के आदूवाला क्षेत्र का है। यहाँ हाईवे किनारे दिनदहाड़े एक दुकान और एक भूसा स्टोर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और सामान चोरी कर लिया। हैरानी की बात है कि हरबर्टपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत शिमला बायपास पर मौजूद सनी कश्यप के विशाल कश्यप मैगी पॉइंट और पास ही अजय कश्यप के भूसा स्टोर को चोरों ने दिनदहाड़े अपना निशाना बना लिया। चोरों ने मैगी पॉइंट नामक इस ढाबे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर गल्ले से लगभग 3 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर, तीन कुकर, गैस चूल्हा, कढ़ाई, दो फ्राईपैन, बीड़ी-सिगरेट समेत अन्य सामान भी चोरी कर ले। इतना ही नहीं, चोरों ने ठीक बगल वाले भूसा स्टोर का भी ताला तोड़ा और वहां रखे करीब दो क्विंटल भारी लोहे के सामान को भी ले उड़े। पीड़ितों ने तुरंत 112 पर सूचना दी, लेकिन चोर आसानी से मौके से फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारी और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में नशेड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और वे अब दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं... स्थानीय ग्रामीणों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि वो क्षेत्र में बढ़ रहे नशे और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाए... बाईट:- सनी कश्यप (ढाबा मालिक)0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर एलएनजी टैंकर पलटा, गैस रिसाव से हड़कंप
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव गंगा एक्सप्रेसवे पर एलएनजी टैंकर पलटा, गैस रिसाव से हड़कंप गंगा एक्प्रेसवे पर हादसे के बाद प्रशासन हुआ अलर्ट दमकल और पुलिस की टीम ने संभाला मोर्चा गैस रिसाव रोकने के लिए लगातार की जा रही पानी की बौछार। सुरक्षा के मद्देनज़र एक्सप्रेसवे पर यातायात अस्थायी रूप से रोका गया。 विशेषज्ञ टीम गैस रिसाव रोकने में जुटी, क्षेत्र की निगरानी जारी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। टैंकर हटने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही यातायात हुआ बहाल । बिहार थाना क्षेत्र के गंगा एक्प्रेसवे के किलोमीटर संख्या 456 का मामला。0
0
Report
Advertisement
उत्तराखंड CM धामी: चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सवा करोड़ भाइयों की उम्मीद जुड़ी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024' के तहत चुने हुए उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा, "उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा-2024 में लगभग 2 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया... अंतिम रूप से केवल 182 अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका... यह केवल आंकड़ा नहीं है बल्कि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि आपने अपनी प्रतिभा और लगन के बल पर ये सफलता हासिल की है... आज जब आपके हाथों में ये नियुक्ति पत्र सौंपा जा रहा है तो याद रखिएगा कि यह केवल कागज का टुकड़ा नहीं है बल्कि हमारे उत्तराखंड के सवा करोड़ भाई-बहनों की उम्मीद का विश्वास पत्र है जो आज आपको सौंपा जा रहा है।0
0
Report
रतनगढ़ में भूमाफिया के कब्जे: पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-रतनगढ़ लोकेशन--रतनगढ़ कथनकर्ता - क्षेत्र में भूमाफिया सक्रिय, नेताओं और अधिकारियों से सांठ गांठ कर हथिया रहे है जमीने, रजिस्ट्री सूदा जमीनों पर रातों रात हो जाते है कब्जे,करीब एक दर्जन लोगों की छीनी जमीन, रतनगढ़ पुलिस थाना में हुआ मुकदमा दर्ज चूरू। जिले के रतनगढ़ में इन दिनों भूमाफिया सक्रिय दिखाई दे रहे है, यहां पोपा बाई का राज समझकर भूमाफिया किसी की भी जमीन या हवेली हथिया लेते है। यहाँ के भूमाफिया अधिकारियों और नेताओं से सांठ गांठ करके जमीनों पर कब्जा करने में कामयाब हो जाते है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां करीब 15 साल पहले खरीद की गई भूमि पर कब्जा होने एवं भूमाफियाओं द्वारा धोखाधड़ी कर रुपए हड़प लेने का शहर के कई पीड़ित लोग आरोप लगा रहे है। इस संबंध में 61 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस में बुधवार की रात मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तहसील के गांव लोहा निवासी महेंद्रसिंह पुत्र छगनसिंह ने दी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उसकी पत्नी सुमन कंवर ने सात दिसंबर 2010 को राजेंद्र बबेरवाल पुत्र ओमप्रकाश बबेरवाल निवासी रतनगढ़ से एक प्लॉट 30 हजार रुपए में खरीदकर कर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा बहdesaर निवासी मेघनाथ सिद्ध, अजीतसर निवासी संतोष पत्नी केशाराम, ढाणी रिणवां निवासी तुलछी पत्नी गुमानाराम, जालेऊ निवासी महेंद्रसिंह पुत्र नेपालसिंह व बलदेवसिंह पुत्र कल्याणसिंह, रतनगढ़ निवासी विष्णुदत्त पुत्र मोहनलाल, राजलेदसर निवासी रामसिंह पुत्र देवशरणसिंह व पवनकुमार पुत्र बाबूलाल, जयपुर के हरमाडा निवासी रविंद्रनाथ पुत्र कन्हैयालाल यादव, दीपसर निवासी संतोष पत्नी मदनलाल, लाडनू निवासी सरोज पत्नी राजेंद्र कुमार ने ओमप्रकाश बबेरवाल, राजेंद्र बबेरवाल, मुरलीधर बबेरवाल, राधेश्याम बबेरवाल, बिमला प्रजापत व मनोज प्रजापत से विभिन्न साईज के अलग-अलग तारीखों पर भूखंड खरीदकर अपने नाम रजिस्ट्री करवाकर भूखंडों पर कब्जा प्राप्त कर लिया था। भूखंड बेचान करते समय इन लोगों ने कहा कि इस स्थान पर श्रीश्याम सिटी आवासीय कॉलोनी बनाई जाएगी तथा भूमि का रूपांतरण करवाकर दिया जाएगा। लेकिन अब इन लोगों द्वारा भूमि का रूपांतरण नहीं करवाया। वर्तमान में जीतू नाम का व्यक्ति खरीदी गई भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहे हैं। पीड़ित लोग। नवरतन प्रजापत जी मीडिया चूरू मोबाइल-94147760720
0
Report
जयपुर: विभागों में तबादला सूचियाँ जारी, मंत्रियों के बंगले पर भारी भीड़
Jaipur, Rajasthan:जयपुर कई विभागों में तबादला सूची तैयार अब बस सूचियां जारी होने का इंतजार pashupalan vibhag nikaal chuka hai pehli soochi ab dhadadhaa soochiyaan aane ka silsila hoga shuru siivil laains mein mantriyon ke banglon par dikhi bhaari bheed kai bangle par mantriyon ka intezaar karte dikhe karmachari mantar joraram kumawat ke nivas par logon ka jamaavda purv mantri Kanhaiyalal Meena Shriganganagar se Bhartiya Janata Party pratyashi Priyanka Meghwal, aatmaaram tard samet kai neta pahunche zee media se joraram kumawat ki ekskloosib baatchet kaha, karmachariyon ki bhavna ka rakhenge poora dhyaan0
0
Report
Advertisement
80 लाख की स्मैक के साथ 4 गिरफ्तार।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में पलिया थाना प्रभारी शिवाजी दुबे के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख रुपये बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 3 अभियुक्त पहले से नसे के कारोबार में शामिल बताये जा रहे है ।0
0
Report
बलरामपुर बालापुर आश्रम विद्यालय में मना वन महोत्सव, रोपे गए पौधे
Pachperwa, Uttar Pradesh:आज दिनांक 03/07/2026 को वन महोत्सव सप्ताह (1-7 जुलाई) के अंतर्गत आश्रम पद्धति विद्यालय, बालापुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्री हरीश मिश्रा, विद्यालय के शिक्षकगण व छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वनाधिकारी, रेंजर अमरजीत प्रसाद एवं वन विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। सभी की उपस्थिति में विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों के नाम, उपयोग व महत्व की जानकारी भी दी गई। क्षेत्रीय वनाधिकारी अमरजीत प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन, फल, लकड़ी और शुद्ध वातावरण देते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। ग्राम प्रधान हरीश मिश्रा ने भी बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण की शपथ ली0
0
Report
भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह संपन्न
Upani, Chhattisgarh:भाजपा जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह संपन्न सक्ती, 2 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले ,पूर्वमंत्री मेघाराम साहू,रामावतार अग्रवाल , प्रीतम सिंह गबेल , निर्मल सिन्हा , निवर्तमान जिलाअध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा,श्रीमति संयोगिता सिंह जूदेव ,डॉ खिलावन साहू ,सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा का नया जिला कार्यालय संगठन की मजबूती और जनसेवा का प्रभावी केंद्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यालय कार्यकर्ताओं का प्रेरणा केंद्र होता है। यह भवन संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने भूमिपूजन को भाजपा जिला सक्ती के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए इसे संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक बताया। समारोह के अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गवेल ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। भूमिपूजन के भव्य कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी पीताम्बर पटेल, भुवनभाष्कर यादव, गोपी सिंह ठाकुर, कैलाश साहू रंजीत अजगल्ले, उपाध्यक्ष नेतराम चंद्र, महामंत्री दीपक अग्रवाल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल पटेल, प्रमोद गबेल,भूपेंद्र शंकर पटेल,कवि वर्मा,आलोक पटेल,एवं जिला के समस्त पदाधिकारी ,जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारी सभी मंडलो के अध्यक्ष गण उपाध्यक्ष,एवं महामंत्री गण , जिलापंचायत, जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि, नगरपालिका,नगरपंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,पार्षदगण,सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह गुरुवार को जेठा में संपन्न हुआ। समारोह में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ नेताओं तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की, कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, संभाग सह प्रभारी अभिषेक शुक्ला, जिला प्रभारी मनोज शर्मा, पूर्व सांसद गुहाराम अजगले ,पूर्वमंत्री मेघाराम साहू,रामावतार अग्रवाल , प्रीतम सिंह गबेल , निर्मल सिन्हा , निवर्तमान जिलाअध्यक्ष कृ0
0
Report
Advertisement
