Back
बड़ाजामदा में मालगाड़ी दुर्घटना: चक्रधरपुर रेल मंडल पर ट्रेन परिचालन प्रभावित
APAnand Priyadarshi
Mar 26, 2026 23:45:36
Chaibasa, Jharkhand
चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के आउटर में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इस घटना में रेल पटरी और ओएचई उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद खनन बहुल ईलाके के मैन लाइन में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया है. घटना गुरूवार रात आठ बजे की बताई जा रही है. जानकारी मिली है कि मालगाड़ी कोयला ढुलाई कर बड़बिल से डाउन लाइन में आगे की ओर जा रही थी. इसी दौरान अचानक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी काफी दूर तक हिचकोले खाते हुए दौड़ गयी है. जिसके कारण पटरी को भारी नुकसान पहुँचने का अंदेशा जताया जा रहा है. यही नहीं इस रेल हादसे में पटरी के ऊपर ओएचई उपकरणों को भी भारी नुकसान हुआ है. इस रेल हादसे के कारण मेन लाइन के अप और डाउन पटरी पर जाम लग गया है. जिसकी वजह से ट्रेनों का परिचालन खनन बहुल ईलाके में पूरी तरह से प्रभावित हो गयी है. इस रेल हादसे के कारण यात्री ट्रेन भी विभिन्न स्टेशनों में फंस गयी है. ताज़ा प्राप्त जानकारी के मुताबिक टाटा गुआ मेमू पैसेंजर ट्रेन नोवामुंडी स्टेशन में खड़ी है. वहीँ टाटा बड़बिल मेमू पैसेंजर ट्रेन तालाबुरु स्टेशन में खड़ी है. ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों में खड़ी रहने से उसमें सवार यात्री भी परेशान हैं. बता दें की चक्रधरपुर रेल मंडल में दो दिन पहले ही रेल जीएम के दौररे के दौरान मुर्गामहादेव स्टेशन में रेल हादसा हुआ था. चक्रधरपुर रेल मंडल में लगातार हो रहे रेल हादसों से मंडल में शीर्ष नेतृत्व में बैठे रेल अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. सुरक्षित रेल परिचालन की गारंटी तक यहाँ के रेल अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं. एक के बाद एक हो रहे रेल हादसे से मंडल की छवि रेल हादसों वाला रेल मंडल बन चुका है. देश के रेल मंत्री कहते हैं कि उनके आने एक बाद रेल हादसों में काफी कमी आई है, लेकिन चक्रधरपुर रेल मंडल के आंकड़ों पर अगर रेल मंत्री गहराई से आंकलन करेंगे तो अपना ही माथा पीटने लगेंगे. क्योंकि चक्रधरपुर रेल मंडल को अधिकारियों ने एक ऐसा रेल मंडल बना दिया है, जहाँ लगातार रेल हादसा एक रूटीन बन गया है. रेल अधिकारी केवल हादसों से सबक लेने की बात तो करते हैं लेकिन इन हादसों को रोकने में नाकाम हैं. जिससे रेलवे को करोड़ों का राजस्व का नुकसान हो रहा है. लगातार हो रहे रेल हादसों को लेकर रेल प्रशासन को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार रेल अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच करानी चाहिए और दोषी अधिकारियों से रेल हादसों के कारण हुई सारे नुकसान की भी भरपाई करनी चाहिए. चक्रधरपूर रेल मंडल के बड़ाजामदा क्षेत्र में हुए ताजा रेल हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी को पटरी पर लाने की कवायद में जुटे हुए हैं. इसके साथ ही क्षतिग्रस्त रेल पटरी, ओएचई उपकरणों और अन्य तकनीकी ढांचे को भी दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, ताकि जल्द से जल्द इस रूट पर ट्रेन परिचालन सामान्य किया जा सके। फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन लगातार हो रही दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं. खासकर खनन बहुल इस इलाके में एक के बाद एक रेल हादसों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार मार्च क्लोजिंग के चलते मालगाड़ियों के परिचालन पर अत्यधिक दबाव है. अधिक संख्या में मालगाड़ियों को चलाने की होड़ में कहीं न कहीं सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाजा लगातार दुर्घटनाओं के रूप में सामने आ रहा है. गौरतलब है कि 24 मार्च को हुए एक अन्य रेल हादसे के बाद मंडल रेल प्रबंधक (DRM) तरुण हुरिया ने 25 मार्च को मुर्गा महादेव दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया था. इसके बावजूद दुर्घटनाओं पर लगाम नहीं लग पाना प्रशासनिक विफलता की ओर इशारा करता है. लगातार हो रहे हादसों से यह साफ होता जा रहा है कि चक्रधरपुर रेल मंडल में सुरक्षित ट्रेन परिचालन की स्थिति कमजोर होती जा रही है. यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में कोई बड़ा रेल हादसा भी हो सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आंशका है. ऐसे में रेलवे बोर्ड को इस मामले में तत्काल सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है, ताकि यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowMar 26, 2026 23:47:561077
Report
RKRishikesh Kumar
FollowMar 26, 2026 23:47:41997
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 26, 2026 23:47:231069
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 26, 2026 23:47:121007
Report
CRCHAITRALI RAJAPURKAR
FollowMar 26, 2026 23:46:581042
Report
LSLaxmi Sharma
FollowMar 26, 2026 23:46:481018
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 26, 2026 23:45:521049
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 26, 2026 23:45:211074
Report
996
Report
1065
Report
घटिया निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही कोताही के विरूद्ध नेता प्रतिपक्ष ने दिया धरना
1048
Report
1049
Report
1028
Report
ASAmit Singh
FollowMar 26, 2026 18:47:341067
Report