Back
घटिया निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही कोताही के विरूद्ध नेता प्रतिपक्ष ने दिया धरना
Manpur, Madhya Pradesh
मानपुर मुख्यालय की नगर परिषद अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदारों द्वारा जमकर मनमानी करते हुए घोर लापरवाही एवं अनियमिताएं बरती गई हैं जिसे परिषद के जिम्मेदारों द्वारा खुला संरक्षण देते हुए इस भ्रष्टाचार में सहयोग किए जाने की जन चर्चा है जिसे लेकर नप के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल द्विवेदी ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए जो अपनी उक्त मांग को लेकर जिला कलेक्टर महोदय से जांच कार्यवाही हेतु मांग कर रहे थे विदित हो कि नगर परिषद अंतर्गत ठेकेदारों द्वारा कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्य में जमकर कोताही बरती गई है देखा जाए तो इन नई नालियों के निर्माण में कहीं एक ही तरफ़ की दिवाल उठाकर दूसरी तरफ सड़क का सहारा लेकर ढाल दिया गया है तो कहीं टूटे ढक्कन का सहारा लेकर नाली कंप्लीट कर दी गई है पुरानी नालियों की सफाई कराए बगैर ही नए सिरे से ढलाई कर दी गई है जिस कारण नाली का सारा मलवा नाली में ही जाम होकर रह गया है देखा जाए तो घनी आबादी वाली बस्तियों में ठेकेदार द्वारा गड्ढे आदि कराकर कई हप्तों-महीनों के लिए गायब हो जाते हैं जिसका खामियाजा बस्ती वाले बेवजह भुगत रहे हैं इतना ही नहीं सब कुछ जानते हुए भी परिषद के जिम्मेदार द्वारा इन बेपरवाह ठेकेदारों के प्रति कार्यवाही करने के बजाय उन्हें खुला संरक्षण दे रहे हैं इन तमाम बातों के दृष्टिगत नप. के नेता प्रतिपक्ष राहुल द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद मानपुर में कई सड़कों के भी निर्माण कार्य अधूरे है जबकि नप. सीएमओ से ठेकेदारों का एग्रीमेंट 3 से 6 माह तक के लिए होता है एग्रीमेंट समाप्त होने पर ठेकेदारों का टेंडर समाप्त कर पुनः रिटेंडर करना चाहिए था ताकि संबंधित निर्माण कार्य समय सीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त हो सके। यह कि पूर्व में कई बार परिषद की बैठकों में पार्षदों के द्वारा एवं हाल में ही परिषद की बैठक में पार्षदों ने ठेकेदारों की मनमानी पर आपत्ति जताते हुए जिनका एग्रीमेंट समाप्त हो चुका है उन ठेकेदारों को टर्मिनेट कर पुनः टेंडर कराने की बात कही गयी थी लेकिन पार्षदों एवं परिषद के प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए संबंधित अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं जिससे ठेकेदारों के हौसले बुलंद है। वहीं ठेकेदारों का एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद निर्माण कार्यों की समयावधि बढ़ाने के लिए पीआईसी और परिषद में भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है बल्कि ठेकंदारों कि इस मनमानी के लिए मोटा कमीशन लेकर मनमाफिक काम करने की छूट दे रखी है,यह कि आवास हेतु भूमिहीन हितग्राहियों को शासन की योजना के तहत पट्टा देकर आवास योजना का लाभ दिलाया जाना था लेकिन पूर्व में परिषद की बैठक में पार्षदों ने अधिकारियों से पट्टा वितरण की पात्र एवं अपात्रों की सूची मांगी गई तो परिषद की बात को अधिकारियों ने अनसुना कर दिया,यह कि परिषद एवं पार्षदों की बातों को नजर अंदाज कर अधिकारी कर्मचारी मनमानी तरीके से शासकीय पैसों का बंदरबाट करने में तुले हैं जिस कारण मजबूर होकर इस चिलचिलाती धूप में अनशन पर बैठना पड़ रहा है।जिला कलेक्टर महोदय से जनापेक्षा है कि नप मानपुर में कराए गए सभी निर्माण कार्य एवं संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जावे ताकि कार्यालय में जमकर किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुल सके और इसकी जानकारी शासन प्रशासन सहित आमजन को भी मिल सके तथा फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदारों के ऊपर एफआईआर कराते हुए सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए एवं भूमिहीन हितग्राहियों के पट्टा वितरण की जानकारी समस्त पार्षदों को मिल सके
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1061
Report
1049
Report
1028
Report
ASAmit Singh
FollowMar 26, 2026 18:47:341067
Report
SMSubhasis Mandal
FollowMar 26, 2026 18:46:00964
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowMar 26, 2026 18:45:381061
Report
BSBidhan Sarkar
FollowMar 26, 2026 18:31:371055
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 26, 2026 18:31:231099
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 26, 2026 18:31:08990
Report
SASALMAN AMIR
FollowMar 26, 2026 18:30:54988
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 26, 2026 18:30:331051
Report
ASAmit Singh
FollowMar 26, 2026 18:30:161031
Report
1090
Report
AMAnurag Mishra
FollowMar 26, 2026 18:17:301036
Report