Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ranchi834002

संजय प्रसाद यादव का दावा: बिहार चुनाव परिणाम साजिशन तैयार

UMUJJWAL MISHRA
Dec 08, 2025 04:18:18
Ranchi, Jharkhand
झारखंड सरकार के मंत्री और आरजेडी नेता संजय प्रसाद यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हार असल में हार नहीं, बल्कि एक “साजिशन तैयार किया गया परिणाम” है। उन्होंने दावा किया कि जनता का जनसमर्थन आरजेडी के साथ था, लेकिन बाहरी दखल और अफवाहों ने चुनावी माहौल को प्रभावित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और कार्यकर्ताओं का मनोबल पहले से ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि आपने हमारे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष से परिवारवाद को लेकर सवाल पूछा था। शुरू से ही विपक्ष परिवारवाद का मुद्दा उछालकर गरीबों को भ्रमित करता रहा और अफवाह फैलाकर उनका वोट लेता रहा। लेकिन इस चुनाव में लोगों को साफ़ दिख गया कि असली परिवारवाद कौन करता है और किसने उसे सबसे ज्यादा बढ़ावा दिया। यह बात एनडीए गठबंधन में स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ा। हमारे लोग साधारण, गरीब और दबे–कुचले वर्ग से आते हैं। कई बार अफवाहों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं, लेकिन समय के साथ सच्चाई समझ आ जाती है। और इस बार बिहार में जो परिणाम आया—वह पूरा देश देख रहा है। किस तरह ट्रेन भर–भरकर दूसरे राज्यों से लोगों को लाया गया, कैसे वोट डलवाए गए, और किस तरह वोटों को जोड़कर परिणाम अपने पक्ष में किया गया—ये बातें हमने खुद अपनी आंखों से देखी हैं, क्योंकि हम चुनाव मैदान में थे। हमारी हार असल में हार नहीं है। इतना कुछ होने के बावजूद हमारा जनाधार बढ़ा है। भागलपुर हो, पूर्णिया हो—हमारे सभी क्षेत्रों में जनता हमारे साथ खड़ी रही। हाँ, हम आपस में थोड़े बिखर गए, जिसका थोड़ा नुकसान हुआ, लेकिन हमारा मनोबल टूटा नहीं है। हम लड़ने वाले लोग हैं। हमारा संगठन, हमारा नेतृत्व—आज भी मजबूती के साथ खड़ा है। हम छल–कपट की राजनीति नहीं करते। दूसरी तरफ जो लोग हैं—वो बिज़नेस वाली राजनीति करते हैं। कहते कुछ हैं, करते कुछ। लेकिन जनता अब धीरे–धीरे सब समझ रही है। आने वाले समय में हम इसका जवाब मजबूती से देंगे और पहले से अधिक शक्ति और एकता के साथ आगे लड़ेंगे.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMAnurag Mishra
Dec 08, 2025 05:16:29
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 05:15:48
0
comment0
Report
Dec 08, 2025 05:03:53
81
comment0
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
Dec 08, 2025 05:00:39
Uttarkashi, Uttarakhand:विधिवत शीतकालीन यात्रा का हुआ आगाज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली और उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुंचकर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ मुखवा पहुंचे और विधिवत मां गंगा की शीतकालीन यात्रा का शुभारम्भ किया। वहीं अब मां गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा में मां गंगा की विग्रह मूर्ति का शीतकालीन यात्रा के दौरान श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आसानी से दर्शन कर सकते है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी अपील की कि शीतकालीन यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सर्द ऋतु प्रारम्भ हो चुकी है ऊंचाई वाले स्थानों पर बहुत भारी हिमपात होने की संभावनाएं रहती है ऐसी स्थिति में BRO अपनी मशीनों को तैनात रखे और जिला प्रशासन शीतकालीन यात्रा के लिए दूरस्थ रहे ताकि शीतकालीन यात्रा पर आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो, वही गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा है कि शीतकालीन यात्रा का विधिवत शुभारम्भ हो गया है मेरी देश-विदेश के श्रद्धालुओं से अपील है कि वह शीतकालीन यात्रा में मुखवा अवश्य आए क्योंकि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं मुखवा में आए और पीएम ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शीतकालीन यात्रा और पर्यटन पर आने की अपील की थी।
66
comment0
Report
Dec 08, 2025 04:59:41
63
comment0
Report
RSRanajoy Singha
Dec 08, 2025 04:49:22
Malda, West Bengal:মালদা: আবারো জাল নোট সহ গ্রেপ্তার এক পাচারকারী। গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ইংরেজবাজার থানার বেকি এলাকা থেকে অভিযুক্তকে গ্রেপ্তার করে পুলিশ। ধৃতের হেপাজত থেকে উদ্ধার হয়েছে প্রায় ১০ লক্ষ্য টাকা। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, ধৃতের নাম হানিপ শেখ(২৬)। বাবা ফেরাজুল শেখ। বাড়ি বৈষ্ণবনগর থানার শবদলপুর এলাকায়। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে সেদিন বিকেল সাড়ে চারটা নাগাদ অভিযুক্ত হানিপ শেখ জাল নোটগুলি অন্য এক পাচারকারীকে দেওয়ার জন্য অপেক্ষা করছিলো। সেই সময় পুলিশ অভিযুক্তকে আটক করে। একটি বাইকের অপেক্ষা করছিলো। তল্লাশি চালিয়ে পুলিশ তার হেপাজত থেকে ২০ টি বান্ডিল উদ্ধার হয়। সবগুলি ৫০০ টাকার নোট। সোমবার অভিযুক্তকে মালদা জেলা আদালতে পেশ করা হবে।
58
comment0
Report
Advertisement
Back to top