Back
एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़तीं के विरोध में राजद का प्रदर्शन झारखंड
UMUJJWAL MISHRA
Mar 23, 2026 11:41:05
Ranchi, Jharkhand
राजधानी रांची सहित पूरे देश में एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर आम उपभोक्ता काफी परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर आज राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। जो सरकार पहले महिलाओं की परेशानी और धुएं से होने वाली दिक्कतों की बात करती थी, आज वही इस मुद्दे पर चुप है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता को सिलेंडर या तो मिल नहीं रहा है, और अगर मिल भी रहा है तो महंगे दामों पर ब्लैक में बेचा जा रहा है। जहां सिलेंडर की कीमत करीब 1000 रुपये होनी चाहिए, वहीं लोगों को 1500 से 1700 रुपये तक देने पड़ रहे हैं। राजद नेताओं ने कहा कि मंत्री और बड़े नेता शायद इस परेशानी को नहीं समझ पा रहे हैं, क्योंकि उन्हें आसानी से सुविधाएं मिल जाती हैं। लेकिन आम जनता रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश को "विश्व गुरु" बनाने की बात की जाती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज आम लोग महंगाई से जूझ रहे हैं और उनका भविष्य असुरक्षित होता जा रहा है। राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द महंगाई पर नियंत्रण किया जाए और आम लोगों को राहत दी जाए, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KNKumar Nitesh
FollowMar 23, 2026 12:51:090
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowMar 23, 2026 12:50:320
Report
0
Report
RKRaj Kishore
FollowMar 23, 2026 12:48:140
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 23, 2026 12:47:54Ranchi, Jharkhand:रांची
आसाम में झामुमो अकेले 21 सीट पर चुनाव लड़ रहा है।
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 23, 2026 12:46:420
Report
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 23, 2026 12:46:050
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 23, 2026 12:45:310
Report
594
Report
624
Report
585
Report
573
Report
IAIqbal Ahmad
FollowMar 23, 2026 12:37:25665
Report