Back
AISA प्रदर्शन के बाद रांची विवि में फीस और NEP से जुड़ी समस्याएं
UMUJJWAL MISHRA
Dec 20, 2025 10:48:12
Ranchi, Jharkhand
ऑल इंडिया स्टूडेंट संगठन (AISA) के द्वारा आज रांची विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने मार्च किया। इस दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा व्यवस्था में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर विरोध दर्ज कराया。
उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में समय पर शैक्षणिक सत्र संचालित नहीं हो रहा है। पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024 को लेकर स्थिति यह है कि दो साल बीत जाने के बावजूद अब तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई है। वहीं छात्र संघ चुनाव भी लंबे समय से नहीं कराए जा रहे हैं, जिसका सीधा असर छात्रों की समस्याओं के समाधान पर पड़ रहा है।
छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय फीस उगाही का केंद्र बनता जा रहा है। सेमेस्टर फीस की अधिक वसूली के लिए छात्रों को जानबूझकर फेल किया जाता है। यदि कोई छात्र एक विषय में फेल होता है, तो उससे पूरे सेमेस्टर की फीस दोबारा ली जाती है, जबकि नियम के अनुसार सिर्फ उसी विषय की फीस ली जानी चाहिए।
छात्रों ने यह भी कहा कि झारखंड से बाहर के कई विश्वविद्यालय 2026 सत्र के लिए एडमिशन पोर्टल खोल चुके हैं, जबकि रांची विश्वविद्यालय को अप्रैल 2025 में ही प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए थी। लेकिन दिसंबर 2025 आ जाने के बावजूद अब तक एक भी नोटिस जारी नहीं किया गया है。
एनईपी लागू होने के बाद जहां तीन साल का कोर्स चार साल का कर दिया गया है, वहीं अब एक साल और देरी हो रही है, जिससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। छात्रों ने सवाल उठाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार किस दिशा में जा रही है—क्या शिक्षा को आम छात्रों की पहुंच में रखना चाहती है या नहीं。
फीस वृद्धि भी एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने का परिणाम यह है कि सत्र लगातार लेट हो रहा है और छात्रों को रोज़ नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी कोई भी समस्या समय पर हल नहीं हो पा रही है। इसी के विरोध में आज AISA ने विश्वविद्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 20, 2025 12:20:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 20, 2025 12:20:100
Report
0
Report
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowDec 20, 2025 12:19:290
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowDec 20, 2025 12:19:010
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 20, 2025 12:18:23Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सुभाष नगर से एम्स तक की किराया सूची
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 20, 2025 12:18:140
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 20, 2025 12:17:540
Report
1
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 20, 2025 12:17:360
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 20, 2025 12:17:160
Report
ARAmit Raj
FollowDec 20, 2025 12:16:570
Report