Back
रामगढ़ में अपराध समीक्षा: एसपी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए
JAJhulan Agrawal
Mar 10, 2026 13:01:54
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
एंकर -- वीओ --पुलिस अधीक्षक कार्यालय रामगढ़ में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले अधिकारियों को निर्देश दिया कि थानों में आने वाले आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अपराध समीक्षा के दौरान मुख्य रूप से फायरिंग, आगजनी, तोड़फोड़, विस्फोट, संपत्ति से जुड़े अपराध तथा महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि ए Anti क्राइम चेकिंग Regular रूप से बदले-बदले समय पर की जाए और उसकी प्रविष्टि रजिस्टर में दर्ज की जाए। साथ ही इंटरनेट के माध्यम से धमकी देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की के मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, महत्वपूर्ण मामलों में अनुसंधान की नियमित समीक्षा करने और गंभीर मामलों में आरोपियों के नाम-पते का सत्यापन करने के निर्देश भी दिए गए थे। जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने को कहा गया है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश देते हुए एसपी ने कहा कि रात के समय यदि कोई महिला, बच्चा या बुजुर्ग अकेले दिखाई दे तो पुलिस उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने का प्रयास करे। महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामलों का दो महीने के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। सड़क सुरक्षा को लेकर भी कई निर्देश दिए गए। अधिकारियों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूकता अभियान चलाने और हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही डायल 112 पर प्राप्त शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा थाना क्षेत्रों में प्रवेश और निकास मार्गों पर बैरियर लगाकर नियमित एंटी क्राइम चेकिंग करने की भी बात कही गई। बाइट — अजय कुमार (एसपी रामगढ़)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 10, 2026 14:18:570
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 10, 2026 14:18:350
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 10, 2026 14:18:120
Report
PPPraveen Pandey
FollowMar 10, 2026 14:17:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 10, 2026 14:17:26Unnao, Uttar Pradesh:आरोपी Vipin Singh ( सफेद सर्ट ) छोटू सनकी ( कैप में ) तीनो आरोपी पुलिस की हिरासत में ( विडिओ, फोटो )
0
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 10, 2026 14:17:17Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में दहेज हत्या मामले में वांछित दो पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सास ससुर और उनका बेटा शामिल है।
0
Report
MKMukesh Kumar
FollowMar 10, 2026 14:17:060
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 10, 2026 14:16:450
Report
AGAbhishek Gour
FollowMar 10, 2026 14:16:330
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 10, 2026 14:15:450
Report