Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ramgarh829122

रामगढ़ कॉलेज में आत्मनिर्भर भारत के लिए जागरूकता रैली आयोजित

JAJhulan Agrawal
Dec 23, 2025 12:09:26
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
एंकर VO -_ramgarh कॉलेज में आज आत्मनिर्भर भारत के लिए श्रम सुधार, तम्बाकू मुक्त युवा, सुशासन तथा एक पेड़ मां के नाम’ जैसे विषयों को लेकर हुआ जागरूकता रैली का आयोजन। वीओ -_ramगढ़ कॉलेज_ramगढ़ में आज केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय रांची के तत्वावधान एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के लिए श्रम सुधार, तम्बाकू मुक्त युवा, सुशासन तथा एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे विषयों के प्रति आमजन को जागरूक करना था। रैली में दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी छात्रों ने जागरूकता अभियान से संबंधित नारों से अंकित टोपियाँ पहनकर नारे लगाते हुए स्थानीय लोगों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया। इस दौरान कॉलेज की एक छात्रा प्रतिभा अनुराग ने बताया जिस तरह हमारी अपनी माँ बिना स्वार्थ के हम लोगों के लिए सब कुछ करती है उसी प्रकार पेड़ भी हमारी माँ के समान है... बाईट.... प्रतिभा अनुराग ( छात्रा रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ ) एक दूसरे छात्र ने बताया कि इस रैली के माध्यम से हमें बहुत सारी चीज़ सीखने को मिलती हैं जैसे हमें तंबाकू मुक्त समाज बनाना है इसके लिए हम लोगों ने लोगों को जागरुक भी किया.....बाईट.... मोहित कुमार ( छात्र रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ ) इस जागरूकता रैली को हरिश झंडी दिखाने वाले रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ के प्रभारी प्रिंसिपल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की जरूरत है जिससे छात्र जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक कर सकें.....बाईट..... डॉ बक्शी ओम प्रकाश सिन्हा ( प्रभारी प्रिंसिपल रामगढ़ कॉलेज रामगढ़ )
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VSVIPIN SHARMA
Dec 23, 2025 13:46:35
Kaithal, Haryana:मुख्यमंत्री ने चुहड़ माजरा गांव का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा कर दिया। ग्राम पंचायत समिति ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था। चुहड़ माजरा में आज का कार्यक्रम चल रहा था। गुरु ब्रह्मानंद की जन्मस्थली है चुहड़ माजरा गांव जो अब ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जाएगा। चुहड़ माजरा आज से ब्रह्मानंद माजरा के नाम से जाना जाएगा। गांव के विकास के लिए 51 लाख की घोषणा की गई, ब्रह्मानंद के नाम से लाइब्रेरी की घोषणा भी। गांव के मुख्य प्रवेश द्वार को ब्रह्मानंद के नाम से बनाने के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा। अहैर- कुरान इसराना चौक का नाम गुरु ब्रहमा नंद के नाम से करने की 30 लाख रुपये की घोषणा। ढांड-पूंडरी सड़क मार्ग का नामकरण भी ब्रह्मानंद के नाम से किया गया। गुरुग्राम में गुरु ब्रह्मानंद जी के नाम से एक कोचिंग सेंटर खोला जाएगा जिसके लिए नियमानुसार प्लॉट दिया जाएगा। गांव चुहड़ माजरा में जगद्गुरु ब्रह्मानंद के 118वें जन्मोत्सव का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे थे। विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण मिड्ढा, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, सांसद नवीन जिंदल व मंत्री रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संबोधन नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Dec 23, 2025 13:45:42
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के कस्बा में उस समय हड़कंप मच गया, जब खुले में शौच के लिए गए एक मिस्त्री पर सियार ने अचानक हमला बोल दिया। इसके बाद किसी तरह मिस्त्री ने सियार को पकड़कर खंभे में मार मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस दौरान मिस्त्री घायल जरूर हो गया लेकिन उसकी जान बच गई है. बताया जा रहा है कि राजमिस्त्री मोतीलाल रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में शौच के लिए गया था। तभी झाड़ियों से निकलकर सियार ने मिस्त्री पर हमला कर दिया। इसी दौरान जख्मी मोतीलाल ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ तो दोनों में हाथापाई शुरू हो गई, इसके बाद मिस्त्री ने जबड़ा पड़कर उसे मारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मारा तो मिस्त्री ने किसी तरह घुटने से दबाकर पीछे के पैर पकड़े फिर खंभे में मारा तब जाकर वह मारा। सियार की लड़ाई में मोतीलाल के हाथ जख्मी हो गए। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल सियार के हमले से पूंछ कस्बे और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है.
0
comment0
Report
Dec 23, 2025 13:45:37
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित "ऑपरेशन जागृति फेज-05" का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिला एवं बाल सुरक्षा, सामाजिक जागरुकता और अपराधों की रोकथाम था। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीवी नाथ सिंह के निर्देशन में जिले भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के समापन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। ये कार्यक्रम हाथरस कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित श्री उमेशचंद कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेजये और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, रमनपुर हाथरस में हुए। इनमें महिलाएं, बालिकाएं, छात्र-छात्राएं और आमजन शामिल थे, जिन्हें ऑपरेशन जागृति के उद्देश्य और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
0
comment0
Report
SMSURYA MOHANTY
Dec 23, 2025 13:45:20
Khordha, Odisha:Sl-ଆଡିସନାଲ ସିକ୍ୟୁରିଟି ଡିପୋଜିଟ ଆଦାୟ, ସ୍ମାର୍ଟ ମିଟର ବାଧ୍ୟତା ମୂଳକ କରାଯାଉଥିବା ପ୍ରତିବାଦରେ ଜଟଣୀ ବ୍ଲକ ବିଦ୍ୟୁତ ଉପଭୋକ୍ତା ମହାସଂଘ ତରଫରୁ ଏସଡିଓ ଙ୍କୁ ତିନି ଦଫା ଦାବିପତ୍ର ପ୍ରଦାନ। ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ନୂତନ ବିଦ୍ୟୁତ ସଂଯୋଗ ସମୟରେ ନିର୍ଦ୍ଧାରିତ ସିକ୍ୟୁରିଟି ଡିପୋଜିଟ ପୁର୍ବରୁ ଜମା ଥିବା ସତ୍ବେ ଆଡିସନାଲ ସିକ୍ୟୁରିଟି ଡିପୋଜିଟ ଆଦାୟ, ସ୍ମାର୍ଟ ମିଟର ବାଧ୍ୟତା ମୂଳକ କରାଯାଉଥିବା ପ୍ରତିବାଦ ରେ ଆଜି ଜଟଣୀ ବ୍ଲକ ଦିକ୍ଷାଳା ଜୟନ୍ତୀ ଛୋଟରାୟଙ୍କ ନେତୃତ୍ୱରେ ତିନି ଦଫା ଦାବି ପତ୍ର ସ୍ଥାନୀୟ ଟାଟା ପାୱାର ଏସଡିଓ ଙ୍କୁ ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି, ଯଦି ଏହି ଦାବି ପୁରଣ ନ ହୁଏ ତେବେ ଆଗାମୀ ଦିନରେ ଆନ୍ଦୋଳନ କୁ ଜୋରଦାର କରିବା ସହିତ ନ୍ୟାୟାଳୟ ଆଶ୍ରୟ ନେବେ ଉପଭୋକ୍ତା ମାନେ ବୋଲି କହିଛନ୍ତି କର୍ମକର୍ତ୍ତା।
0
comment0
Report
SLSanjay Lohani
Dec 23, 2025 13:42:40
Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र के बाबूपुर चौकी अंतर्गत अहरी टोला में पशु चराने को लेकर भिड़ंत ने खूनी रंग ले लिया। 21 दिसंबर की शाम 6:30 बजे, फरियादी राजकुमार पाल के चाचा लाला पाल अपने अधिया खेत से मवेशियों को भगा रहे थे, तभी पड़ोसी कृष्णा पाल, शारदा पाल, रामबाबू पाल और रामप्रकाश उर्फ प्रकाश पाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ी तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से लाला पाल के सिर और आंख पर जानलेवा वार किए, जिससे वे बेहोश हो गए।बीच-बचाव करने आए लाला के बेटे ललित उर्फ उमाशंकर पाल को भी सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। राजकुमार और आसपास के लोगों ने रोका, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भागे। घायलों को बिरला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लाला की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस ने राजकुमार की रिपोर्ट पर धारा 296(a), 115(2), 118(1), 109(1), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Dec 23, 2025 13:42:26
Jhunjhunu, Rajasthan:वित्त आयोग के चेयरमैन अरुण चतुर्वेदी ने डूंडलोद दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जुली उपदेश न दें। यदि वे किसी भी मंच से यह दावा करते हैं कि सौ मीटर क्षेत्र में माइनिंग पर स्पष्ट रोक है, तो वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की वह पंक्ति सार्वजनिक रूप से बताकर दिखाएं। चतुर्वेदी ने कहा कि अरावली क्षेत्र से जुड़ा मामला वर्षों से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अदालत ने केंद्र सरकार को एक समिति गठित कर पर्यावरण, खनन, संरक्षण और सामाजिक पहलुओं को समाहित करते हुए विस्तृत योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने तक सौ मीटर क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है, जबकि भाजपा सरकार अरावली संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध खनन की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए 11 इंस्पेक्टरों को सस्पेंड और एपीओ किया जाना सरकार की गंभीरता दर्शाता है। अरुण चतुर्वेदी ने स्पष्ट किया कि अरावली क्षेत्र का संरक्षण भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Dec 23, 2025 13:42:05
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले की चार विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86 हजार मतदाताओं के नाम कम पाए गए। जब SIR शुरू हुआ था उस समय खंडवा जिले की चारों विधान सभा में 10 लाख 29 हजार 806 मतदाता थे आज 9 लाख 43 हजार 613 मतदाताओं के साथ अंतरिम प्रशासन किया गया। अब दावा आपत्ति लगने के बाद फाइनल ड्राफ्ट प्रकाशित किया जाएगा। सबसे ज्यादा 50 हजार 784 मतदाता परमानेंट तरीके से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए। खंडवा जिले में खंडवा, मांधाता,हरसूद और पंधाना विधानसभा क्षेत्र में SIR के प्रथम चरण का काम पूरा हो गया। इसका अंतरिम प्रकाशन किया गया। 27 अक्टूबर 2025 को चारों विधानसभाओं में 10 लाख 29 हजार 806 मतदाता थे। लेकिन आज SIR सर्वे के बाद 9 लाख 43 हजार 613 मतदाता रजिस्टर्ड पाए गए। इस तरह 86 हजार 193 मतदाता कम दर्ज हुए। सबसे ज्यादा परमानेंट शिफ्टेड 50 हजार 784 मतदाता है। 18 हजार 956 मतदाता मृत पाए गए । 8 हजार 782 मतदाता डबल वोटर कार्ड वाले थे। और 7548 मतदाओं का कोई पता नहीं चल पाया। अंतरिम ड्राफ्ट प्रकाशन के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया था।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Dec 23, 2025 13:41:09
Muzaffarpur, Bihar:मुज़फ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनपट्टी मथुरापुर पंचायत के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में बीते दिनों दर्दनाक सामूहिक आत्महत्या की घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया था.इस घटना में अमरनाथ राम ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि उनके दो बेटों की जान किसी तरह बच गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने जांच अपने हाथ में ले ली है. CID के डीआईजी जयंत कांत के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटनास्थल पर पहुंची और गहन जांच शुरू की.डीआईजी जयंत कांत ने बताया कि दर्दनाक घटना में अमरनाथ राम और उनकी तीन बेटियों की मौत हुई थी, जबकि दो मासूम बेटों की जान बच गई. मृतक के मोबाइल और कुछ दस्तावेजों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और सकरा थाना क्षेत्र में कई माइक्रोफाइनेंस कंपनियों के कार्यालयों पर छापेमारी की. शुरुआती जांच में पता चला है कि इलाके में करीब दो दर्जन माइक्रोफाइनेंस कंपनियां संचालित हो रही हैं, लेकिन इनमें से केवल चार ही पंजीकृत हैं. ग्रामीणों और प्रारम्भिक जांच से संकेत मिले हैं कि कर्ज की वसूली के लिए दबाव बनाना इस घटना का एक संभावित कारण हो सकता है.
0
comment0
Report
christmas
Advertisement
Back to top