822101
माता हीरामणि देवी नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर की टीम देवघर के लिए रवाना
Medininagar, Jharkhand:आज माता हीरामणि देवी नि:शुल्क कांवड़िया सेवा शिविर की 56 सदस्यीय दूसरी टीम शक्तिपुंज एक्सप्रेस से देवघर के लिए रवाना हुई। इस सेवा शिविर का स्थान नावाडीह, देवघर है। टीम नि:शुल्क सेवा में कांवड़ियों के लिए विश्राम की व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस सेवा, शर्बत, डाक बम की सेवा, गर्म पानी, मसाज, चाय, बिस्किट्स, शुद्ध भोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संध्या आरती की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गैप सागर झील के किनारे असामाजिक तत्वों ने गमले तोड़े, बोर्ड को नुकसान
Dungarpur, Rajasthan:गैप सागर झील के पाल पर असामाजिक तत्वों ने गमले तोड़े और 'आई लव डूंगरपुर' बोर्ड को नुकसान पहुंचाया. नगर परिषद के केयरटेककर देवीलाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने घाट पर रखे पौधों के गमलों को तोड़ दिया. गमले टूटने से घाट और सीढ़ियों पर मिट्टी व कचरा फैल गया. 'आई लव डूंगरपूर' बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुआ. घटना की सूचना नगर परिषद प्रशासन को दी गई. स्थानीय लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर रोष जता रहे हैं और पुलिस से अविलंब कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.0
0
Report
कोटा के फिटनेस सेंटर से लाखों की लूट: अधिकारी चुप, भ्रष्टाचार पर पर्दा
Kota, Rajasthan:कोटा में फिटनेस सेंटर के नाम पर खुली लूट प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ने कहा मेरी कोई जिम्मेदारी नही सब सेंट्रल से चल रहा है कोटा शहर में वाहनों की फिटनेस सेंटर के नाम पर खुली लूट मचा रखी है वहीं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा को इस भ्र्ष्टाचार की पूरी जानकारी है परंतु उन्होंने इसकी जिम्मेदारी लेने से बचते नजर आए। ओर कहा कि यह सब मुख्यालय की जिम्मेदारी है। गुरुवार सुबह साढ़े 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोटा शहर में भामाशाह मंडी के निकट दो फिटनेस सेंटर चल रहे हैं जिन पर किसी तरह की फिटनेस को लेकर सूची नहीं लगी है जिससे यह पता चले कि किस वाहन से कितना लेना है। फिटनेस सेंटर के कर्मचारी छोटे और बड़े वाहनों से मनमाना पैसा वसूल कर रहे हैं इस बारे में फिटनेस सेंटर के लोगों से बातचीत करने की कोशिश की गई तो वह दूर भागते नजर आए। इस बारे में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनीष शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है यह जिला परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि सब फिटनेस सेंटर वालों को वाहनों की सूची लिखनी चाहिए कि उसे कितना फिटनेस लिया जाना है उसकी दरें राजस्थान सरकार द्वारा तय की गई है वह फिटनेस सेंटर पर लगानी चाहिए किसको लेकर वह अधिकारियों को लिखेंगे परंतु उन्होंने फिटनेस सेंटर वाले पर कार्रवाई को लेकर कुछ नहीं कहा। कोटा में फिटनेस सेंटर के नाम पर खुला भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है परंतु अधिकारियों के संरक्षण के कारण वाहन मालिक के साथ अन्याय हो रहा है।।0
0
Report
जसपुर में कोविड-जैसे लक्षणों के चलते दो युवकों की मौत, सिंघल ने वार्ता की
Jaspur, Uttarakhand:जसपुर में कुछ रोगियों में कोरोना जैसे लक्षण पाए जाने पर डॉक्टरों में खलबली जसपुर रिपोर्टर सतीश कुमार एंकर जसपुर में कोरोना जैसे लक्षण जैसी वायरल बीमारी से ग्रसित दो युवकों की मौत को लेकर जसपुर क्षेत्र के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल ने आज अपने नर्सिंग होम में पत्रकार वार्ता आयोजित कर बरसात के मौसम में चल रहे वायरल के प्रकोप के कोविड जैसे लक्षण पर चर्चा की रोगियों में कोविड जैसी लक्षण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड सरकार एवं कुमाऊं चिकित्सा निदेशक से भी वार्ता करने की बात कही रोगी की जांच को लेकर कोविड जाँच किट मंगवाने की भी बात की। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर साफ तौर से कहा कि अभी कोविड जैसी वायरस की पुष्टि से साफ इनकार कर दिया लेकिन की पुष्टि नहीं की जा सकती। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। वायरल ग्रस्त होने पर समय से डॉक्टर से सलाह लेने और उपचार कराने की सलाह दी। उन्होंने खान-पान सही रखने की भी सलाह दी ताकि वायरस के प्रकोप से बचा सके।0
0
Report
Advertisement
घाघरा के उफान से गोंडा में बाढ़, 12 गांव और 10,000 लोग प्रभावित
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में घाघरा नदी उफान पर और लगातार घाघरा नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिल रहा है आज गुरुवार सुबह तीन बैराजों से घाघरा नदी में 3.16 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद नदी खतरे निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पिछले 24 घंटों से नदी का जलस्तर घट रहा था लेकिन आज गुरुवार सुबह से ही एक बार फिर से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। जिसके चलते बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं आज गुरुवार को भी गोंडा जिले के तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्रों के 12 गांवों की लगभग 10,000 आबादी बाढ़ से प्रभावित है। इन 12 गांवों में से पांच गांव पूरी तरह से जलमग्न हैं, जहां लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है। ग्रामीण तख्त लगाकर उस पर खाना बनाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं। कई लोग घरों में पानी भरने के कारण छतों पर चले गए हैं। वहीं सात अन्य गांवों के चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे यहां के निवासियों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों और घरों में बाढ़ का पानी भरा होने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। परिवारों को ठीक से खाना बनाने में भी दिक्कत हो रही है। इसके साथ ही, मवेशियों के लिए चारे का संकट भी लगातार गहराता जा रहा है, जिससे पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है। तरबगंज तहसील क्षेत्र का ऐली परसौली गांव सबसे अधिक प्रभावित है। यहां लोगों के मिट्टी के चूल्हे और गृहस्थी का सामान पानी में डूब गया है। घाघरा नदी की कटान से अब तक सैकड़ों बीघा फसल नदी में समा चुकी है। ग्रामीण लंच पैकेट और किसी तरह खाना बनाकर गुजारा कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के आने-जाने के लिए 70 से अधिक नावें लगाई गई हैं। इसके साथ ही, हनुमान रथ के माध्यम से लगातार लंच पैकेट और दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारी बाढ़ पीड़ितों को निरंतर सहायता प्रदान कर रहे हैं। कई ऐसे इन दोनों तहसीलों के परिवार के लोग हैं जो सुरक्षित स्थान पर पलायन कर चुके हैं कई लोग पलायन करने की तैयारी कर रहे हैं。0
0
Report
भारतमाला से गड़ई नदी अवरुद्ध, किसानों की फसलें जलमग्न—जल निकासी शुरू
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - भारतमाला परियोजना के निर्माण कार्य से गड़ई नदी का जलप्रवाह बाधित, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न होने से किसानों में चिंता... - नदी की धारा बाधित होने से शिवपुर-अकोढ़ा समेत आसपास के करीब 50 गांवों पर जलभराव का संकट, किसानों की फसलें पानी में डूबी... - किसानों की शिकायत पर भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी मौके पर पहुंचे और जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता कर समस्या से अवगत कराया... - डीएम के निर्देश पर प्रोजेक्ट मैनेजर ने मौके पर पोकलैंड मशीन लगवाकर नदी में बने अवरोध को हटाने का काम शुरू कराया... - गड़ई नदी का जलप्रवाह खोलने से पानी की निकासी शुरू, किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली... - सूर्यमुनि तिवारी के मुताबिक करीब तीन-चार सौ बीघा फसल जलमग्न थी, समय रहते जल निकासी नहीं होने पर बड़ा नुकसान हो सकता था... - समस्या का त्वरित संज्ञान लेने पर ग्रामीणों ने भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी और प्रशासन का आभार जताया... - बबुरी थाना क्षेत्र के शिवपुर-अकोढ़ा के पास भारतमाला परियोजना निर्माण स्थल का मामला...0
0
Report
गाजियाबाद के सिहानी गेट में मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार; तमंचा बरामद
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि सिहानी गेट क्षेत्र में पुलिस टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सफेद रंग की स्कूटी पर सवार दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद सफेद स्कूटी पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों स्कूटी रोकने के बजाय वापस भागने लगे। पीछा किए जाने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान शादाब उर्फ शाहरुख के रूप में की है। पूछताछ में उसने फरार साथी का नाम समीर बताया है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मौके से पुलिस ने सफेद रंग की स्कूटी, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल शादाब को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार समीर की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के जिम में भीषण आग, फायरकर्मी शीशे तोड़कर काबू पा सके
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा --सुबह-सुबह जिम में लगी भीषण आग ,ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर 1 में ऐस सिटी के पास द फिटनेस जिम में लगी आग,फायर कर्मियों ने शीशे तोड़कर बड़ी मुश्किल से आग पर पाया काबू, शीशा तोड़ने के दौरान जिला दमकल अधिकारी हुए घायल,हादसे में नहीं हुई कोई भी जनहानि, समय रहते सभी लोगों को निकाला गया बाहर,आग लगने की वजह अभी तक नहीं हो पाई स्पष्ट, बिसरख थाना क्षेत्र के सेक्टर एक की घटना।0
0
Report
बारिश के बाद चंदौली के हनुमानपुर कॉलोनी में जलभराव, गली-गलियां पानी में डूबी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - बारिश के बाद हनुमानपुर कॉलोनी में जलभराव, घरों से निकलना हुआ मुश्किल... - जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कॉलोनी की गलियों और रास्तों में भरा बारिश का पानी... - स्कूली बच्चों, महिलाओं और नौकरीपेशा लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी, रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित... - स्थानीय लोगों के मुताबिक वर्ष 2016 में यहां कुछ मकान थे, अब करीब 50 घर हो चुके हैं, लेकिन जलनिकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है... - स्थानीय निवासी जमालुद्दीन का आरोप- सड़क निर्माण तो हुआ, लेकिन कॉलोनी की गली और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई... - राजेंद्र पांडेय ने बताया कि बारिश का पानी निकलने का कोई रास्ता नहीं है, बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है... - लोगों का दावा- विधायक, वार्ड सदस्य और नगर पालिका अधिकारियों से कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ... - नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर क्षेत्र के हनुमानपुर इलाके की कॉलोनी का मामला...0
0
Report
चंदौली में दो सड़क हादसों में चालक की मौत, दो घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली में बीती रात दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए. सादर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास मृत पशु से बचने में अनियंत्रित हुई कार, डिवाइडर पर चढ़कर करीब 100 मीटर तक हवा में उछली कार. हनुमान मंदिर से टकराने के बाद खाई में लटकी कार. हादसे में चालक हेमंत कुमार को मामूली चोटें आईं. अलीनगर थाना क्षेत्र के गंजख्वाजा के पास खाई में गिरी अनियंत्रित ऑटो. ऑटो चालक किशन यादव की मौत, दो साथी घायल. दोनों घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कार्रवाई जारी.0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
दिल्ली के उत्तम नगर हादसे के पीछे जिहादी नेटवर्क, विहिप ने निगरानी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली के उत्तम नगर, मोहन गार्डन क्षेत्र से सामने आए अत्यंत भयावह प्रकरण ने राजधानी की विधि-व्यवस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। एक संगठित जिहादी समूह के सदस्य ने कैमरे के समक्ष यह स्वीकार किया है कि हिंदू कन्याओं को सुनियोजित षड्यंत्र के अंतर्गत प्रलोभन देकर फंसाने, उनका दैहिक शोषण करने तथा धर्मांतरण एवं 'लव जिहाद' के कुचक्र में धकेलने के लिए ₹40,000 से ₹50,000 तक का वित्तीय पोषण उपलब्ध कराया जा रहा था। इस पूरे अवैध जिहादी तंत्र के संचालन में मुन्ना, रेहान, शोएब, शाहिद और सोनू जैसे सहयोगियों की संलिप्तता का भी स्पष्ट उल्लेख हुआ है। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने दिल्ली पुलिस एवं जांच एजेंसियों से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस गंभीर प्रकरण को साधारण अपराध मानकर केवल औपचारिकता न की जाए। यह संपूर्ण समाज को आंतरिक रूप से खोखला करने का एक गहरा षड्यंत्र है। पुलिस प्रशासन इस समूह के संपूर्ण मनी ट्रेल की गहराई से छानबीन करे, ताकि यह उजागर हो सके कि यह धन कहाँ से आ रहा है और इसके पीछे किन मदरसों, मस्जिदों अथवा अंतरराष्ट्रीय शक्तियों का वित्तीय सहयोग कार्यरत है। प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने स्मरण कराया कि विश्व हिंदू परिषद ने पूर्व में दिल्ली के माननीय गृह मंत्री श्री आशीष सूद जी को इस विषय से अवगत कराया था कि दिल्ली के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं को छद्म नाम रखकर प्रेम-जाल में फंसाने और धर्म परिवर्तन कराने का षड्यंत्र निरंतर चल रहा है। उस समय विहिप ने स्पष्ट मांग रखी थी कि शिक्षण संस्थानों के निकट पुलिस सुरक्षा चौकियां स्थापित की जाएं और असामाजिक तत्वों पर कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विश्व हिंदू परिषद यह दृढ़ मांग करती है कि देश के समस्त मदरसों और मस्जिदों को सरकार के प्रत्यक्ष नियंत्रण एवं सतत निगरानी में लाया जाए। इनके प्रत्येक वित्तीय लेन-देन का शासकीय अंकेक्षण (ऑडिट) अनिवार्य किया जाए, जिससे मस्जिद और मदरसों के आड़ में संचालित होने वाले राष्ट्र-विरोधी तथा समाज-विरोधी वित्तीय पोषण की रीढ़ तोड़ी जा सके。 प्रान्त मंत्री सुनील सूरी ने हिंदू समाज की सभी बहनों और बेटियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे किसी भी विधर्मी जिहादी तत्व अथवा विकृत मानसिकता से तनिक भी भयभीत न हों। यदि कोई भी व्यक्ति पहचान छिपाकर, प्रलोभन देकर अथवा भय दिखाकर प्रताड़ित करने का प्रयास करे, तो बिना किसी संकोच के तुरंत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से संपर्क करें। संगठन पहचान की पूर्ण गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक पीड़ित बहन को विधिक, सामाजिक एवं सुरक्षात्मक संरक्षण प्रदान करेगा। विहिप ने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध तंत्र में संलिप्त प्रत्येक अपराधी को अविलंब कारागार भेजा जाए और ऐसा कठोर उदाहरण प्रस्तुत किया जाए, जिससे हमारी बेटियों की ओर कुदृष्टि डालने का साहस कोई भी न कर सके。0
0
Report
20 रुपये के विवाद में चाकू मारकर हत्या: समीर उर्फ गट्टू गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में गोली
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र इलाके में 20 रुपये न देने के विवाद में 21 वर्षीय मुस्ताख की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी समीर उर्फ गट्टू को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई थी। इसमें 21 वर्षीय मुस्ताख को समीर ने चाकू मार दिया था। गंभीर हालत में उसे राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। सूचना के आधार पर डीएवी कट पर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान वजीराबाद रोड की ओर से डीएलएफ की तरफ आ रहे KTM बाइक सवार संदिग्ध को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपी बाइक मोड़कर टेलीफोन एक्सचेंज वाली गली की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक कूड़े के ढेर से टकराकर गिर गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, हत्या में इस्तेमाल चाकू, 700 रुपये और तंबाकू का पैकेट बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में 1.13 करोड़ की साइबर ठगी; शेयर बाजार में झांसा देकर फंसाया
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा में 1.13 करोड़ की साइबर ठगी! शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को फंसाया। व्हाट्सऐप ग्रुप में पहले 9 हजार रुपये का फायदा दिखाया। भरोसा जीतने के बाद अलग-अलग खातों में 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर कराए। रकम निकालने पर आरोपियों ने अतिरिक्त पैसे की मांग की। पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो साइबर थाने में शिकायत दी। दूसरे मामले में 60 वर्षीय बुजुर्ग से करीब 9 लाख रुपये ठगे। बुजुर्ग ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की अपील की।0
0
Report
बोकारो-रामगढ़ सड़क पर दरार, निर्माण में अनियमितता की जांच की मांग
Bokaro Steel City, Jharkhand:भारत मामला प्रोजेक्ट के तहत बन रही सड़क पर पड़ी दरार। बोकारो से रामगढ़ की और जानेवाली सड़क में कई जगह दरार पड़ने से अब इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। इस प्रोजेक्ट में सड़क निर्माण में हजारों करोड़ रूपये खर्च हो रहे है ऐसे में बनते ही दरार पड़ने की सूचना पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी जांच करने पहुंचे जहां पाया कि इस सड़क पर भारी अनियमितता हुई है और सड़क निर्माण में जिस तरह से भ्रष्टाचार हुई है और पैसों की बंदरबाट को नहीं चलने दिया जाएगा। इसको लेकर केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सारी चीजों से अवगत कराते हुए करवाई की मांग करेंगे。0
0
Report
यूपी-जापान साझेदारी की सराहना: योगी के नेतृत्व की तारीफ
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी और जापान के साझेदारी की तारीफ Paytm फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने तारीफ की जापान और यूपी एक-दूसरे के लिए बने- विजय ShopClues फाउंडर संदीप अग्रवाल ने सराहा CM योगी के नेतृत्व क्षमता की सराहना की सबसे संभावनाशील राज्यों में उभरा यूपी- संदीप0
0
Report
Advertisement
