Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pakur816107

प्रोजेक्ट डिवाइस: पाकुड़ पुलिस ने 19 खोए मोबाइल वापस लौटाए, सतर्क रहने की अपील

SPSohan Pramanik
Feb 18, 2026 03:51:12
Pakur, Jharkhand
पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है...चोरी और गुम हुए 19 मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है...जिले के वैसे मोबाइल धारक जो अपनी मोबाइल के गुम या चोरी होने से परेशान थे...उनके चेहरे पर रौनक लाने का काम प्रोजेक्ट डिवाइस ने किया है...एसपी निधि द्विवेदी ने प्रोजेक्ट डिवाइस के तहत 19 वैसे मोबाइल धारकों, जिनके मोबाइल गुम या चोरी हो गए थे, उन्हें लौटाने का काम किया है...एसपी ने मोबाइल धारकों को दोबारा चोरी या मोबाइल गुम ना हो, इसके लिए सतर्क और सावधान रहने की अपील की...जिन मोबाइल धारकों को गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल लौटाया गया, वे पाकुड़ जिले के मुफस्सिल, पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं... एसपी ने बताया कि चोरी और गायब हुए जो मोबाइल बरामद हुए हैं...उन्हें लौटाया गया है...जिले के कई थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज है...उन सभी मोबाइल को ट्रेस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मी विशेष रूप से कर रहे हैं...उन्होंने कहा कि जल्द उन शिकायतकर्ताओं को मोबाइल ट्रेस कर लौटाने का काम किया जायेगा...एसपी ने बताया कि महेशपुर थाना क्षेत्र के बच्चन कुमार मिर्धा, शाह आलम शेख, कालू शेख, राजेश प्रसाद यादव, विवेक कुमार भगत, झूमा देवी, नगर थाना क्षेत्र के सदानंद यादव, लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के बीटी मरांडी, उत्तम ठाकुर, राजेश कुमार, पाकुड़िया थाना क्षेत्र के जयमाला देवी, माइकल प्रकाश मरांडी, मुर्शिद आलम, प्रमित घोष, कोलकाता के अविलाष साव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीउल आमीन, शोएबुर रहमान, सेराजुद्दीन शेख और अम्मार अली का गुम हुए मोबाइल को बरामद कर लौटाया गया है... बताते चले की एसपी निधि द्विवेदी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पाकुड़ पुलिस ने नववर्ष में 'प्रोजेक्ट डिवाइस' शुरू किया है...इसका उद्देश्य चोरी हुए या गुमशुदा मोबाइल फोन का पता लगाना है...बीते जनवरी माह में भी इस अभियान के तहत पांच मोबाइल बरामद कर उनके धारकों को सौंपे गए थे...फरवरी माह में 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत कुल 19 चोरी या गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए...इनमें महेशपुर थाना से 7, लिट्टीपाड़ा थाना से 3, पाकुड़िया थाना से 5 और मुफ्फसिल थाना से 4 मोबाइल शामिल थे...एसपी ने बताया कि 'प्रोजेक्ट डिवाइस' अभियान आगे भी जारी रहेगा...जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल चोरी या गुमशुदगी के मामलों की छानबीन की जाएगी...अपने मोबाइल फोन वापस मिलने पर धारकों में काफी खुशी देखी गई...मौके पर मौजूद कई लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन और एसपी को धन्यवाद दिया... उल्लेखनीय है कि जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले हाट बाजारों में मोबाइल चोरी की घटनाएं अधिक होती हैं। पुलिस ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए 'ऑपरेशन डिवाइस' अभियान शुरू किया है...
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 18, 2026 05:28:07
0
comment0
Report
Feb 18, 2026 05:21:35
1
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 18, 2026 05:19:34
Chittorgarh, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में शहर की स्वच्छता, रोशनी और शहरी व्यवस्थाओं को लेकर जिला कलक्टर आलोक रंजन ने सख्त रुख अपनाया है। कलक्ट्रेट स्थित समिति कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था नियमित और प्रभावी हो। मुख्य मार्गों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने तथा नई लाइटिंग का निरंतर निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों से आवारा पशुओं को हटाकर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए। कलक्टर ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 18, 2026 05:19:24
Alwar, Rajasthan:अलवर में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 26 घरेलू सिलेंडर व उपकरण जब्त अलवर जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और व्यावसायिक उपयोग में दुरुपयोग रोकने के लिए जांच दल ने अलवर शहर एवं कठूमर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की。 जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि दाउदपुर निवासी मिथलेश उर्फ बिहारी द्वारा अग्रसेन सर्किल के समीप पुल के नीचे दुकान संख्या 34 व 35 पर घरेलू गैस सिलेंडरों से वाहनों में अवैध रिफिलिंग की जा रहीं थी। मौके पर टीम ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्रवाई करते हुए 26 घरेलू गैस सिलेंडर, 4 मोटर, 9 रेगुलेटर, 2 कांटा और 2 बांसूरीनुमा यंत्र जब्त किए। जब्त सामग्री को सुरक्षा की दृष्टि से मॉर्डन गैस एजेंसी के प्रतिनिधि को सुपुर्द किया गया है।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar1
Feb 18, 2026 05:18:45
0
comment0
Report
PSPramod Sharma
Feb 18, 2026 05:17:31
Chhatarpur, Madhya Pradesh:*नाबालिग हिन्दू लड़की को होटल बुलाकर शोषण के आरोप में बजरंग दल ने शकील की सुताई* - छतरपुर जिले के पर्यटन नगरी खजुराहो में उस वक्त अफरा तफरी में तब्दील हो गई जब एक होटल के भीतर से संदिग्ध गतिविधियों की खबर सामने आई, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को सूचना मिली थी कि रेस्टोरेंट संचालक मोहम्मद शकील एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ बंद कमरे में मौजूद है, खबर आग की तरह फैली और भारी संख्या में लोग मौके पर पहुँच गए। जब कमरे की तलाशी ली गई, तो नजारा देख हर कोई दंग रह गया। - शकील ने भीड़ को देख लड़की को कमरे के भीतर रखी एक 'गोदरेज की अलमारी' में छिपा दिया था, जिसे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, बजरंग दल ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि आरोपी मोहम्मद शकील मासूम और नाबालिग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। जैसे ही लोगों ने उसे पकड़ा, उसकी कमरे के अंदर जमकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी, आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने उसे धर दबोचा। गुस्साए लोगों ने आरोपी के कपड़े उतार दिए और उसे अर्धनग्न अवस्था में ही जुलूस निकाला और सड़क मारते हुये खजुराहो थाने तक ले गए। इस दौरान सड़क पर भारी हंगामा और नारेबाजी होती रही, कमरे की अलमारी से बरामद हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए लड़की को तुरंत महिला थाना भेजा गया, जहाँ महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि आरोपी लड़कियों की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें या वीडियो बनाकर उन्हें डराता-धमकाता था और इसी आधार पर उनका शोषण कर रहा था। आरोपी मोहम्मद शकील पर आरोप है कि वह जानबूझकर हिंदू नाबालिग लड़कियों को टारगेट करता था। और अपना नाम हिंदू बताता था, पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के मोबाइल और रेस्टोरेंट में क्या कोई और भी ऐसे साक्ष्य हैं जो किसी बड़े रैकेट की ओर इशारा करते हों। खजुराहो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया, हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी सजा की मांग की है।
0
comment0
Report
TCTanya chugh
Feb 18, 2026 05:17:11
New Delhi, Delhi:आज सुबह दिल्ली में बारिश वाली सुबह हुई एक बार फिर मौसम ने दिल्ली में अपना रुख बदल लिया है पिछले कई दिनों से दिल्ली में टेंपरेचर काफी ज्यादा थे और काफी गर्मी थी दिन काफी गर्म से खास तौर से दोपहर के समय जो अब वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने के कारण पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर बादल होने के कारण दिल्ली में बारिश देखी गई और आज के दिन टेंपरेचर इसी तरीके से रहने वाले हैं और अगले कुछ घंटे में दिल्ली और एनसीआर के हिस्सों में बारिश और हेलस्टॉर्म एक्टिविटी देखी जा सकती है कुछ घंटे के लिए ही सही पर दिल्ली वालों को थोड़ी राहत मिली है क्योंकि काफी गर्म होने लगे थे दिन फरवरी के महीने में ही लेकिन आने वाले फिर अगले कुछ दिन दिल्ली के लिए बहुत गर्म होने वाले हैं दिल्ली के मौसम अपडेट पर वॉकथ्रू और लोगों के रिएक्शन
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Feb 18, 2026 05:16:59
Gorakhpur, Uttar Pradesh:आरोप है कि अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास कोच में बिना टिकट यात्रा कर रही 22 वर्षीय युवती को सीट दिलाने का झांसा देकर टीटीई राहुल कुमार ने केबिन में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता मऊ जिले की रहने वाली है और गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। युवती एनसीसी की छात्रा है और ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने गाजीपुर गई थी। परीक्षा देकर लौटते समय वह ट्रेन में सवार हुई थी। टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई ने टिकट नहीं होने पर कार्रवाई की धमकी दी और उसे एसी प्रथम वर्ग के केबिन में ले गया, जहां कथित रूप से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद युवती ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने युवती का बयान दर्ज किया और उसका मेडिकल परीक्षण देवरिया मेडिकल कॉलेज में कराया गया। जीआरपी पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। रेलवे एसपी लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। आरोपी बिहार के समसारा गांव, पटना का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस टीम पटना में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। रेलवे प्रशासन ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस घटना ने रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top