Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
193403
नरबल में संदिग्ध वस्तु मिलने पर Srinagar-Baramulla राजमार्ग पर सुरक्षा बलों ने डिफ्यूज किया
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
Feb 18, 2026 05:19:11
Gulmarg,
An IED like suspicious object was found in Narbal on the Srinagar Baramulla National Highway. Security forces discovered the suspicious object. Immediately afterward, the bomb disposal squad and sniffer dogs were called in, and the object was subsequently neutralized. During this time, traffic on the national highway was halted. After the suspicious object was defused, traffic on the Srinagar–Baramulla National Highway was restored.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 18, 2026 07:07:06
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Feb 18, 2026 07:06:25
Bihar:समस्तीपुर से फर्जी टीटीई गिरफ्तार। दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई बनकर मांग रहा था यात्रियों से टिकट। जांच में जुटी रेल पुलिस। दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान एक फर्जी टीटीई को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। दरभंगा से समस्तीपुर के बीच चल रही नियमित टिकट जांच के क्रम में रेल अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि देख आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। बाद में उसे समस्तीपुर स्टेशन पर उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन दरभंगा से खुलने के बाद एक व्यक्ति यात्रियों से टिकट मांगते हुए खुद को टीटीई बताकर जांच कर रहा था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ऑन ड्यूटी रेलकर्मियों ने उससे अधिकृत पहचान पत्र और नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज की मांग की। लेकिन वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में भी उसके जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। स्थिति स्पष्ट होते ही रेल अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और ट्रेन के समस्तीपुर पहुंचने पर उसे जीआरपी को सौंप दिया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी यात्रियों से अवैध वसूली की फिराक में था। हालांकि, उसका आपराधिक इतिहास और इस मामले में अन्य किसी की संलिप्तता को लेकर पुलिस जांच जारी है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फर्जी टीटीई की पहचान नेपाल के रहने वाले श्रवण कापर के रूप में हुई है। फर्जी गिरफ्तार युवक बताता है कि चेन्नई वह जा रहा था तो रात में थोड़ी नशा कर ली तभी एक दो आदमी से मैंने पूछा की टिकट है नहीं तो टीटीई फाइन मार देगा । वही लोग पुलिस को कंप्लेंन कर दिया ।आज पहली बार ही किया था ।घटना के संबंध में रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार राय का बताना है कि साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक जो नेपाल का रहनेवाला है।यह स्लीपर कोंच में यात्रियों से टिकट की मांग कर रहें थे। यात्रियों ने हंगामा किया जिसके बाद जीआरपी और उसी ट्रेन में तैनात टीटीई प्रमोद कुमार ने जांच किया तो वो फर्जी निकला।इसके बाद उसे पकड़कर थाने को सुपुर्द किया गया।हालांकि यह ट्रेन में फर्जी टीटीई बनकर कब से फर्जी कर रहा था इस बिंदु पर जांच चल रही है।
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Feb 18, 2026 07:05:58
0
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 18, 2026 07:05:39
Banswara, Rajasthan:भमेडी गांव में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोहन पुत्र नाकुड़ा के केलूपोश मकान पर अचानक बिजली गिर गई, जिससे मकान को नुकसान पहुंचा और घर के भीतर मौजूद चार बच्चों झुलस गए। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन को सूचना दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
0
comment0
Report
HUHITESH UPADHYAY
Feb 18, 2026 07:05:15
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन विश्वास: उप निरीक्षक सोहनलाल ने 53 आदिवासी मजदूरों को बंधुआ जीवन से मुक्त कराया। 22 दिसंबर 2025 को मिली सूचना के आधार पर प्रतापगढ़ जिले के कई गांवों के आदिवासी महिला-पुरुष महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में गन्ने के खेतों में बंधुआ बनाकर रखने की जानकारी मिली। पुलिस के अनुसार मजदूरी नहीं, मारपीट और अपमान की घटनाएं थीं। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौर्जन सिंह जोधा के मार्गदर्शन में थाना घंटाली के उप निरीक्षक सोहनलाल को यह मिशन सौंपा गया। जिम्मेदारी कठिन थी—दूसरे राज्य में दबिश देना, मजदूरों को चिन्हित करना और सुरक्षित मुक्त कराना। सोहनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने महाराष्ट्र के अकलूज थाना क्षेत्र के जाबुड़ गांव आदि जगहों पर कार्रवाई की और 13 महिलाएं और 40 पुरुष समेत कुल 53 मजदूरों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। रेस्क्यू के दौरान मजदूरों की हालत दयनीय थी—दो माह से बिना मजदूरी, भोजन की कमी, मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार। पुलिस टीम ने उन्हें मुक्त कराया, भोजन, रहने और सुरक्षित वापसी की व्यवस्था भी की। देर रात 11:30 बजे सभी मजदूर प्रतापगढ़ लाए गए, जहां उनके चेहरों पर राहत और भरोसा दिखा। यह कार्रवाई संवेदनशीलता, साहस और रणनीति का संतुलित उदाहरण रही। उप निरीक्षक सोहनलाल ने दिखाया कि खाकी कानून का प्रतीक ही नहीं, बल्कि भरोसे और मानवता की पहचान है। थाना घंटाली में प्रकरण दर्ज कर मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। ऑपरेशन विश्वास ने साबित कर दिया कि जब पुलिस प्रतिबद्ध हो, तो दूरियां मायने नहीं रखतीं, न्याय पीड़ित तक पहुंचेगा।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 18, 2026 07:04:44
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन-ब्यावर जिला-ब्यावर विधानसभा-ब्यावर संभाग प्रभारी अभिजीत दवे9829102621 जिला संवाददाता शैलेश शर्मा मोबाइल नंबर 63772 76511 Twiter @SharmaBwr पश्चिमी विक्षोभ का असर: बारिश-ओलावृष्टि से फिर बढ़ी ठंड ब्यावर शहर में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार देर रात से साफ नजर आने लगा। देर रात शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक लगातार जारी रही, वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। सुबह से रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात के कारण तापमान में अचानक गिरावट आई और लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास होने लगा। पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण ठंड में कमी आ गई थी, लेकिन बदले मौसम ने लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया। ठंडी हवाओं के साथ दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे बाजारों और सड़कों पर चहल-पहल भी कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से अगले एक-दो दिन तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके चलते ठंड का असर बरकरार रहने की उम्मीद है। इधर किसान वर्ग ने इस बारिश को गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी फसलों के लिए लाभकारी बताया है, हालांकि जिन क्षेत्रों में तेज ओलावृष्टि हुई है, वहां फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है। मौसम में आई अचानक ठंडक के बीच आमजन ने सर्दी से बचाव के इंतजाम फिर से शुरू कर दिए हैं।
0
comment0
Report
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 18, 2026 07:04:16
Madhepura, Bihar:मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार का है, आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें मुरलीगंज थाना का एक होमगार्ड जवान बीच बाजार में बंदूक तानकर कथित तौर पर ‘उड़ा देने’ की धमकी देता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है। घटना मुरलीगंज के बेंगा पुल स्थित हनुमान मंदिर के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सड़क पर जाम लगा हुआ था। जाम हटाने के दौरान एक पिकअप वाहन को साइड करने को लेकर होमगार्ड जवान जयकुमार यादव और चालक के बीच बहस हो गई। इसी दौरान जवान ने गुस्से में आकर एक राहगीर पर बंदूक तान दी और कथित रूप से धमकी भरे शब्द में गाली देते हुए कहा उड़ा ही देंगे। विडियो में आसपास खड़े लोगों की भीड़ और मौके पर मौजूद अफरातफरी साफ देखी जा सकती है। बाजार में मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक प्रशासन की ओर से नहीं की गई है। पुलिस विभाग की तरफ से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर वीडियो सही पाया जाता है, तो यह गंभीर सवाल खड़े करता है कि कानून-व्यवस्था संभालने वाले सुरक्षाकर्मी का इस तरह सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराना और धमकी देना कितना जायज़ है।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 18, 2026 07:04:02
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top