icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
835302
Gautam LeninGautam LeninFollow16 Jul 2024, 06:51 pm

सांसद सुखदेव भगत ने जिला के विकास कार्यों की समीक्षा, कहा- समन्वित विकास के लिए तत्परता के साथ खड़े

Lohardaga, Jharkhand:

लोहरदगा MP सुखदेव भगत ने समाहरणालय सभागार में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ की। मनरेगा समीक्षा के क्रम में कहा कि योजना में ज्यादा से ज्यादा श्रमिकों की भागीदारी बढ़ायें। साथ ही बिरसा हरित ग्राम के तहत लगाए गए पौधों की समुचित देखभाल करें ताकि भविष्य में उसका विकास अच्छा हो। इसके साथ ही उन्होंने वीर शहीद, बिरसा सिंचाई कूप, आधार आधारित भुगतान प्रणाली, PM आवास आदि महत्वपूर्ण संचालित योजनाओं की एक-एक जानकारी लेते हुए समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आगरा नगर निगम के ठेके घोटाले में 100 करोड़ से अधिक की धांधली की जांच शुरू

Agra, Uttar Pradesh:आगरा नगर निगम में टेंडरों के खेल का मामला पूरी तरह से निपट भी नहीं पाया था कि आगरा नगर निगम भी कानपुर नगर निगम की राह पर नजर आ रहा है, विकास के नाम पर ठेकेदार और कर्मचारियों के खेल का भांडा फोड़ होने के बाद अब नगर आयुक्त ने जांच कमेटी बनाकर पिछले दो साल में हुए सभी निर्माणकार्यों की जांच के आदेश दिए है, और आरोपी बाबू को सस्पेंड किया गया है जबकि आउटसोर्स बाबू का पटल बदल दिया है। यों तो नगर निगम भ्रष्टाचार और धांधली को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहता है, लेकिन इस बार बड़े खेल का खुलासा हुआ है जिससे इस बार नगर निगम में कथित तौर पर 100 करोड़ से ज्यादा की धांधली से मामले को जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल हाल में ही लोहामंडी जोन के खटीक पड़ा में विकास होने था जिसकी फाइल बनी, बस इसी के बाद खेल शुरू हो गया, बताया जाता है कि ठेकेदार ने अनुचित लाभ लेने के लिए बाबू के साथ मिलकर ब्लो टेंडर के प्रिंटआउट में छेड़छाड़ कर ब्लो प्रतिशत घटाकर ठेकेदार को अनुचित लाभ देने की कोशिश की, फाइल चल ही रही थी कि नगर आयुक्त संतोष वैश्य को फाइल में कुछ गड़बड़ होने का शक हुआ जांच हुई तो पूरा खेल उजागर हो गया मामला खुलने के साथ ही नगर निगम में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, नगर निगम में चर्चा है कि अगर बीते कुछ सालों की निर्माणकार्यों की फाइलों की जांच हुई तो आंकड़ा 100 करोड़ से ज्यादा का निकलेगा, जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारियों की गर्दन फंस सकती है मामला पर नगर आयुक्त का कहना था कि मामले की जानकारी होने के साथ ही जांच कमेटी बना दी गई है, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार के नेतृत्व में जांच कमेटी जांच करेगी, इस जांच के साथ हो पिछले दो सालों में हुए समस्त निर्माणकार्यों की भी जांच के आदेश दिए गए है, जांच में जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाही की जाएगी, जिस डी के कंस्ट्रक्शन का नाम आया है उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है साथ ही जो बाबू इस खेल में लिप्त था उसे सस्पेंड किया गया है जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर का पटल बदला गया
0
0
Report

देवरिया स्कूल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी: सहायक शिक्षक गिरफ्तार

Deoria, Uttar Pradesh:त्रिपुरेश पति त्रिपाठी देवरिया 8 दिन पूर्व देवरिया जनपद के एक स्कूल में 8 वर्षीय छात्रा व उसकी सहेली से छेड़खानी के आरोप में सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी को महुआडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची की मां की तहरीर पर छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और बीएसए ने आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है। बैतालपुर विकासखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में महिला टीचर के अवकाश पर रहने के कारण दूसरे विद्यालय के सहायक अध्यापक मैनुल्लाह सिद्दीकी की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि इसने 8 वर्षीय बच्ची व उसकी 10 साल की सहेली के साथ अश्लील हरकत की। घर लौटने पर छात्रा ने मां को बताया, जिसके बाद मां ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और महुआडीह पुलिस ने आरोपी टीचर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। जांच आगे की कार्रवाई में जुटी है। 6 अक्टूबर को स्कूल की हेड मास्टर ने बीएसए को पूरे मामले से अवगत कराया, फिर खंड शिक्षा अधिकारी बैतालपुर ने विद्यालय का निरीक्षण कर छात्राओं और अभिभावकों से जानकारी ली, और जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर ब्लॉक से सम्बद्ध कर दिया। जांच में विलंब से आख्या देने पर बीईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इस मामले में पुलिस ने बताया कि दो छात्रों के साथ बेड टच की शिकायत हुई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report

खलीलाबाद होटल जायसवाल हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- संतकबीरनगर में खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के विधियानी स्टेशन रोड स्थित होटल जायसवाल भोजनालय में मारपीट के दौरान होटल मालिक की मौत के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आपको बता दें कि 9 अक्टूबर को दुकान के सामान की बिक्री और रुपये के लेन-देन को लेकर पड़ोसी दुकानदार महेंद्र जायसवाल, अमरनाथ जायसवाल, रिंकू जायसवाल और शिव कुमार जायसवाल से हुए विवाद के दौरान होटल मालिक चिरंजीवी लाल के साथ मारपीट की गई थी। मारपीट के दौरान चिरंजीवी जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी थी। पुलिस ने कार्यवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार, जांच पूरी

JPJai Pal11m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:घटना वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र के बेनियाबाग मलिन बस्ती के पास सामुदायिक सुलभ शौचालय की है। रविवार दोपहर करीब 3 बजे 13 वर्षीय बालिका जब शौचालय में गई थी, तब यह वारदात हुई। वारदात को अंजाम देने वाले 30 वर्षीय आरोपी युवक का नाम दुलारे अंसारी है। आरोपी ने शौचालय के अंदर खींचकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए रात में ही दबिश देकर आरोपी दुलारे अंसारी को बेनियाबाग इलाके से दबोच लिया। पुलिस हिरासत में आते ही आरोपी रोने लगा और हाथ जोड़कर बोला कि 'साहेब माफ कर दीजिए, गलती हो गई, आज से सभी लड़कियों को बहन मानूंगा'। एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी के निर्देश पर पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मौके पर साइंटिफिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने मात्र 2 दिन के भीतर जांच पूरी कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का अनुरोध करने का निर्णय लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
0
0
Report

बृज मोहन राम को मिली ओडिशा के राज्यपाल की नियुक्ति: परिवार में आस्था और भावनाओं का माहौल

Ranchi, Jharkhand:उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने के नोटिफिकेशन के बाद बीजेपी नेता बृज मोहन राम के घर का माहौल भावुक है। परिवार में खुशी है, आंखों में खुशी के आंसू हैं और घर के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नए दायित्व की शुरुआत हुई है। ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद बृज मोहन राम ने अपने परिवार के साथ घर स्थित मंदिर में पूजा की और भगवान को दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बृज मोहन राम का पहला दिन आस्था और भावनाओं के नाम है। अपने घर स्थित मंदिर में उन्होंने सपरिवार पूजा-अर्चना की। भगवान के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया और नई जिम्मेदारी के लिए आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर परिवार के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। लंबे समय से जुड़े रिश्तों और भावनाओं के बीच राज्यपाल बनाए जाने की खबर ने परिवार को भावुक कर दिया। घर में खुशी का माहौल है और परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद फोन कर दी। प्रधानमंत्री ने पहले उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और फिर सरकार की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी साझा की। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फोन कर उन्हें बधाई दी। देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस खबर पर आधिकारिक मुहर लगी। अब ओडिशा के राज्यपाल के रूप में बृज मोहन राम की नई पारी शुरू होने जा रही है। बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाए जाने के बाद उनकी पत्नी भी बेहद भावुक नजर आई और उनकी आंखों से खुशी के आंसू साफ तौर पर बैठे नजर आ रहे थे। वही उनके बेटे ने अपने पिता के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का धन्यवाद किया है आस्था, भावनाओं और परिवार की खुशियों के बीच बृज मोहन राम के लिए यह दिन बेहद खास बन गया है। घर के मंदिर में माथा टेककर उन्होंने अपने नए सफर की शुरुआत की।
0
0
Report

वाशिम में सूखे से किसान आत्महत्या: मदद की मांग तेज

Washim, Maharashtra:वाशिम: अर्थात, जिले में 9 महिन्यांत 90 शेतकऱ्यांनी आत्महत्या केल्याचे नोंद झाले असल्याचे जिल्हा प्रशासनाच्या वतीने सांगण्यात आले. मागील महिन्याभरात मंगरुळपीर, रिसोड आणि मालेगाव तालुक्यांत तीन शेतकऱ्यांनी जीवन संपवल्याचे समोर आले. करपलेली पिकं आणि आर्थिक विवंचनेतून त्यांनी टोकाचं पाऊल उचलल्याचं समोर आले आहे. मालेगाव तालुक्यातील आमानी येथील निळकंठ सराफ यांनीही आत्महत्या केली. जिल्ह्यामध्ये दुष्काळ जाहीर झालेला असला, तरी मदतीबाबतची अनिश्चितता कायम आहे. वाशिम जिल्ह्यात कृषी मंत्री, मुख्यमंत्री यासह केंद्राचे दुष्काळ पाहणीचं पथक सुद्धा येऊन गेलं असून संकटात सापडलेल्या शेतकऱ्यांना तातडीने आर्थिक मदत आणि दीर्घकालीन उपाययोजना करण्याची मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

दमोह गौकशी और जहरीली शराब पर धीरेन्द्र शास्त्री की चिंता, नशामुक्ति का आह्वान

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में गौकशी और सागर के बंडा में जहरीली शराब कांड पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने जताई चिंता.. एंकर/ बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों बुंदेलखंड में रथयात्रा निकाल कर सनातनी हिंदुओं को एकजुट होने का संदेश दे रहे है और देर रात उनकी यात्रा दमोह जिले के हटा पहुंची। रात 3 बजे भी हजारों की संख्या में लोग यहां मौजूद थे और धीरेन्द्र शास्त्री ने अपनी बात लोगों के बीच में रखी यात्रा का उद्देश्य बताया। इस दौरान बाबा बागेश्वर ने बीते दिनों दमोह में हुई गोकशी की सनसनीखेज घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि गाय को हम मां मानते है और आज कसाई मां काट रहे है कल बेटिया काटेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने सागर जिले के बंडा में हुए जहरीली शराब कांड को याद करते हुए कहा कि आज समाज को जात पात से खतरा है उतना ही खतरा शराब या नशे से है और बुंदेलखंड में नशे के बढ़ते असर को देखते हुए उन्होंने लोगों से संकल्प लेकर नशा मुक्ति की तरफ कदम बढ़ाने को कहा। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यात्रा का उद्देश्य बताया।
0
0
Report
Advertisement

ब bilaspur रेलवे क्षेत्र में क्रेटा कार में आग, दमकल ने बुझाई आग

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के रेलवे क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। डीआरएम कार्यालय के पास स्थित लिटिल वाणी स्कूल के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेने पहुंचे एक व्यक्ति की क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। घटना सुबह की बताई जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक, मनीष गोयल अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। शुरुआत में धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और देखते ही देखते पूरी कार आग की चपेट में आ गई।स्कूल के सामने खड़ी कार से आग की ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग इतनी तेजी से फैली कि कार को भारी नुकसान पहुंचा और वाहन बुरी तरह जलकर खाक हो गया। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। अब यह जांच का विषय है कि वाहन में आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। घटना ने एक बार फिर वाहनों की सुरक्षा और समय पर अग्निशमन व्यवस्था की अहमियत को सामने ला दिया है।
0
0
Report

खूंटी में इको-फ्रेंडली दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण तेज, तीन दिन शेष

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - खूंटी में तेजगति से किया जा रहा है मूर्ति व पण्डाल निर्माण। दुर्गा पूजा का पंडाल खुलने के लिए मात्र तीन दिन शेष है इसलिए खूँटी जिले में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज है। इस बार काल्पनिक इको फ्रेंडली पंडाल निर्मा किया जा रहा है। जगह जगह अधूरे पंडालों को पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में गति आ गई है। मूर्तिकार प्रतिमा का स्वरूप देने लगे हैं और पण्डाल निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। खूँटी शहर में आठ पंडालें खासकर देखने आते हैं। नेताजी चोट भगतसिंह चौक मिश्रा टोली, तोरपा रोड, अल्बर्ट एक्का क्लब और बाजार टाँड़ के पंडालों में भीड़-भाड़ होती है। पंडाल निर्माण करने आए कोलकाता के पंडाल निर्माता गोकुल चंद्र दास ने बताया कि लगभग तीन माह से वे यहां आ चुके हैं और 20 मिस्त्री यहाँ अनवरत लगे हुए हैं और पटुआ लकड़ी और फॉम का उपयोग कर पंडाल बना रहे हैं; दो दिन में पंडाल निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पंडाल की लागत 20 लाख रुपए है; मिट्टी और रुद्राक्ष से मूर्ति बनाई गई है और इको फ्रेंडली पंडाल बनवाया गया है; बंगाल के कारीगर तीन माह से काम कर रहे हैं। इस बार खूंटी जिले में इको फ्रेंडली पंडालों की संख्या अच्छी है और तीन दिन शेष होने के कारण कारीगर तेजी से काम कर रहे हैं।
0
0
Report

हजारीबाग के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा कड़े इंतजाम, ट्रैफिक नियंत्रण पर जोर

Hazaribagh, Jharkhand:दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में हजारीबाग के बड़ा बाजार दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। जहां सुधार की जरूरत है, वहां संबंधित समितियों को सुझाव दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यकतानुसार वन-वे व्यवस्था लागू करने और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात करने पर विचार किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन उपकरण और वॉलंटियर्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से दिए जा रहे सुझावों को लागू कर पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने नशे के सेवन और अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि पूजा के दौरान नशे का सेवन न करें। यदि कहीं अवैध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। पूजा के दौरान मांस की बिक्री और शराब दुकानों को बंद कराने से जुड़े सवाल पर एसपी ने कहा कि संबंधित विभाग की ओर से जिस दिन के लिए बंदी का नोटिस जारी किया जाएगा, उसी के अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांस की दुकानों और शराब दुकानों को निर्धारित नोटिस के अनुसार बंद कराया जाएगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूजा के दौरान सुरक्षा, महिला संरक्षण, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें। byte aman kumar sp hazaribag
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ की बंद खदान में युवक का शव मिला, हत्या का शक

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मालीपाड़ा गांव में सुबह एक बंद पत्थर खदान में एक युवक का शव तैरता मिला... एसडीपीओ कुमार गौरव और नगर थाना प्रभारी जॉन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की... खदान के पानी में शव तैरता मिला, ऊपर खून भी बिखरा था... ग्रामीणों ने शहरकोल पंचायत के मुखिया विकास गौड़ को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को खबर किया... पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला... युवक की पहचान नहीं हो पाई... शव पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया... एसडीपीओ कुमार गौरव ने घटनास्थल का जायजा लिया... स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव खदान में फेंकने की आशंका जताई है... ग्रामीणों के अनुसार यह खदान बंद होने के बाद खुला है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा रहता है... वही ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि आज सुबह कुछ लोग जब खदान के बगल स्थित रास्ते से गुजर रहे थे तो खदान के एक जगह खून बिखरा हुआ मिला लोगों ने जिज्ञासावश पत्थर खदान में देखा तो एक शव तैरता हुआ मिला... वहीं इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी खबर थाने को हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गई... मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जॉन मुर्मू ने बताया, युवक का तैरता हुआ शव मिला है... पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ होगी... पुलिस युवक की पहचान में जुटी है... वही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने खदान के ऊपर बिखरे खून का सैंपल इकट्ठा किया... पुलिस आसपास के लोगों से युवक के पहचान के बाबत पूछताछ कर रही है... पुलिस यह भी पता लग रही है कि यह हत्या है या फिर कोई दुर्घटना... पुलिस यह भी पता लग रही है की कहीं अन्य स्थान पर युवक की हत्या कर इस खदान में लाकर तो युवक को नहीं फेंका गया है
0
0
Report

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग: 156 शिकायतें लंबित, 7 दिन में समाधान के निर्देश

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में 156 शिकायतें लंबित, 7 दिन में निराकरण के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों को जारी किया आदेश केंद्र सरकार की मॉनिटरिंग के मद्देनजर शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में सबसे ज्यादा 24 शिकायतें लंबित जबलपुर संभाग 27 शिकायतों के साथ पहले नंबर पर विश्वविद्यालयों में 80 और संभाग स्तर पर 76 शिकायतें लंबित लेवल-1 पर 85, लेवल-2 पर 15, लेवल-3 पर 36 और लेवल-4 पर 20 शिकायतें पेंडिंग आयुक्त, उच्च शिक्षा के अनुमोदन से 8 अक्टूबर को जारी हुआ आदेश
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top