Back
पलामू मेदिनीनगर में जय प्रदा ने अरुणा शंकर के पक्ष में रोड शो किया
SKShrawan Kumar Soni
Feb 21, 2026 10:07:23
Barwadih, Jharkhand
पलामू जिले के मेदिनीनगर में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जय प्रदा ने शनिवार को मेदिनीनगर पहुंचकर बीजेपी समर्थित महापौर प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में भव्य रोड शो किया। रोड शो में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी देखने को मिली। रोड शो की शुरुआत चैनपुर से हुई और विविध चौक-चौराहों से होते हुए पूरे शहर में घूमा। इस दौरान अभिनेत्री जय प्रदा खुले वाहन पर सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करती रहीं और अरुणा शंकर के लिए समर्थन की अपील करती नजर आईं। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और नारों के साथ उनका स्वागत किया।
जय प्रदा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए एक मजबूत और सक्षम नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अरुणा शंकर एक सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित उम्मीदवार हैं, जो मेदिनीनगर को स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने की दिशा में काम करेंगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे विकास और सुशासन के लिए अरुणा शंकर को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता तथा समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बाइट - जया प्रदा, अभिनेत्री सह बीजेपी सांसद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 21, 2026 11:38:020
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 21, 2026 11:37:300
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 11:37:12Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर: रिवाल्वर से फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल
बेहट के गांव बरोली का बताया जा रहा वीडियो
वीडियो में फायरिंग करता दिख रहा है युवक
0
Report
MDMahendra Dubey
FollowFeb 21, 2026 11:36:280
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 21, 2026 11:36:150
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 21, 2026 11:36:000
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 21, 2026 11:35:440
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 21, 2026 11:35:22Noida, Uttar Pradesh:₹3,700 करोड़ के निवेश से उत्तर भारत की पहली सेमीकंडर यूनिट इंडिया चिप (HCL-फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम) का INDIA CHIP शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 21, 2026 11:35:090
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 21, 2026 11:34:44Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रदेश कार्यालय तक पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर लाठियां चल रहीं
0
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 21, 2026 11:34:360
Report