Back
चेचेन्धा गांव में आवारा कुत्तों से घायल कोटरा हिरण की जान ग्रामीणों ने बचाई
SGSANJEEV GIRI
Feb 28, 2026 02:30:32
Latehar, Jharkhand
लातेहार पलामू टाइगर रिजर्व से सटे मनिका प्रखंड के चेचेन्धा गांव के ग्रामीणों की तत्परता के कारण विलुप्तप्राय कोटरा प्रजाति के हिरण की जान बच गई। कुत्तों के हमले से हिरण गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सुरक्षित बचाकर उसे वन विभाग के हवाले कर दिया। डीएफओ प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर घायल हिरण का इलाज शुरू हो गया है। पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके से भटक कर एक कोटरा प्रजाति का हिरण मनिका थाना क्षेत्र के चेचेन्धा गांव की ओर आ गया था। कोटरा हिरण पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हिरण जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन कुत्तों ने उसे घेर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने हिरण पर कुत्तों को हमला करते हुए देखा तो ग्राम प्रधान सेठा उरांव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आवारा कुत्तों को पत्थर से मारकर भगाया और कोटरा हिरण की जान बचाई। ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित अपने पास रखा और इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। हालांकि मनिका प्रखंड में पदस्थापित वन कर्मियों ने इस मामले को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना डीएफओ प्रवेश अग्रवाल को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ ने तत्काल वन विभाग के कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा और हिरण का रेस्क्यू करवाया। डीएफओ के निर्देश पर घायल हिरण का इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में डीएफओ प्रवेश अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घायल हिरण का इलाज करवाया गया। डीएफओ ने बताया कि इलाज के बाद हिरण को उसके झुंड में छोड़ दिया जाएगा। डीएफओ ने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगली जानवरों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना हो तो सीधे उन्हें भी जानकारी दे सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 28, 2026 04:01:150
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 28, 2026 04:01:040
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 28, 2026 04:00:58Noida, Uttar Pradesh:दीपक गोयल जी के पैकेज के और विसुअल यह भी जोड़े. 27 में पैकेजे आया है इसी नाम से.
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 28, 2026 04:00:110
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 28, 2026 03:48:010
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 28, 2026 03:47:510
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 28, 2026 03:47:380
Report
AKAshwani Kumar
FollowFeb 28, 2026 03:47:140
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 28, 2026 03:46:470
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowFeb 28, 2026 03:46:330
Report
