Back
भागलपुर में AI आधारित ट्रैफिक कैमरे: मौजूदा सिस्टम दुरुस्त करना अहम
AKAshwani Kumar
Feb 28, 2026 03:47:14
Bhagalpur, Bihar
खबर भागलपुर से है जहां ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट बनाने की बड़ी तैयारी हो रही है। बिहार के चार स्मार्ट शहर पटना, बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में एआई आधारित एडिप्टिव ट्रैफिक कैमरे लगाने की योजना है। दावा है कि ये कैमरे ट्रैफिक के दबाव को खुद समझेंगे, सिग्नल टाइमिंग को स्वतः बदलेंगे और 14 तरह के नियम उल्लंघन पर ई-चालान भी काटेंगे।
लेकिन सवाल यह है कि जब शहर में पहले से लगे स्मार्ट सिटी कैमरे ही दम तोड़ चुके हैं, तो नई तकनीक कितनी कारगर साबित होगी? भागलपुर के कई प्रमुख चौराहों पर स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लगाए गए हाईटेक कैमरों की हालत खस्ता है। कहीं कैमरा टूट चुका है, कहीं लेंस धुंधला हो गया है, तो कहीं कैमरा अपनी दिशा से भटककर आसमान या जमीन की ओर मुंह किए खड़ा है। कई कैमरे महीनों से खराब पड़े हैं, जिससे निगरानी व्यवस्था लगभग निष्क्रिय हो चुकी है। जीरो माइल चौक, तिलकामांझी चौक, कचहरी चौक, स्टेशन चौक, तातारपुर और नाथनगर गोलंबर जैसे व्यस्त इलाकों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इन स्थानों पर लगे कई कैमरे या तो काम नहीं कर रहे या उनकी मॉनिटरिंग प्रभावी ढंग से नहीं हो पा रही। अब जब एआई आधारित नई प्रणाली की बात हो रही है, तो सबसे पहले पुराने सिस्टम को दुरुस्त करना बेहद जरूरी हो जाता है। यदि मौजूदा कैमरों की मरम्मत, सही एंगलिंग और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित नहीं की गई, तो नई तकनीक भी महज कागजी योजना बनकर रह सकती है। एआई कैमरों से उम्मीद है कि वे रीयल-टाइम ट्रैफिक घनत्व का आकलन करेंगे। जिस दिशा में वाहनों का दबाव अधिक होगा, वहां सिग्नल की अवधि स्वतः बढ़ेगी और कम ट्रैफिक वाली दिशा में सिग्नल जल्दी बदलेगा। इससे जाम में कमी, दुर्घटनाओं में गिरावट और ईंधन की बचत संभव है। साथ ही अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में भी मदद मिलेगी।
लेकिन शहर की सड़कों पर खंभों में लगे बेकार पड़े कैमरे यह सवाल जरूर खड़ा कर रहे हैं कि क्या नई तकनीक आने से पहले बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा?
तकनीक जितनी आधुनिक होगी, उसकी निगरानी और रखरखाव उतना ही सख्त होना चाहिए। वरना स्मार्ट सिटी का सपना अधूरा ही रह जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 28, 2026 05:17:360
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 28, 2026 05:17:180
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 05:17:020
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 28, 2026 05:16:480
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 05:16:010
Report
GBGovindram Bareth
FollowFeb 28, 2026 05:15:530
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 28, 2026 05:15:390
Report
AKAtul Kumar
FollowFeb 28, 2026 05:15:340
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 28, 2026 05:15:220
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 28, 2026 05:03:280
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 28, 2026 05:02:140
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 28, 2026 05:02:040
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 28, 2026 05:01:530
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 28, 2026 05:01:430
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 28, 2026 05:01:190
Report
