Back
बरवाडीह में अंचलाधिकारी के वाहन से दुकानों पर चढ़ाई, व्यापारी आक्रोश
SGSANJEEV GIRI
Feb 01, 2026 03:22:04
Latehar, Jharkhand
लातेहार बरवाडीह एसबीआई बैंक रोड पर शनिवार की शाम अफरा-तफरी मच गई, जब सब्जी विक्रताओं ने अंचलाधिकारी के प्रत्यक्ष निर्देश एवं उनके मौजूदगी में वाहन चढ़ाकर दुकानों को रौंदने का गंभीर आरोप लगाया. इस घटना में सब्जी विक्रेता जहरूदीन मियां सहित अन्य दुकानदारों की दुकानों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है. दुकानदारों का आरोप है कि अंचलाधिकारी की गाड़ी मौके पर मौजूद थी और उन्हीं के निर्देश पर वाहन को आगे बढ़ाया गया. दुकानदारों ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक दबंगई करार देते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना, चेतावनी या वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई अमानवीय और तानाशाहीपूर्ण है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे लगी सब्जी दुकानों में वाहन बढ़ाए जाने से दुकान में रखा सामान बिखर गया, जिससे दुकानदारों में भगदड़ मच गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में तनाव का माहौल बन गया तथा आवागमन भी प्रभावित रहा. बताया जा रहा है कि मेट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर अंचलाधिकारी लवकेश सिंह प्रश्नपत्र लेकर बरवाडीह एसबीआई बैंक पहुंचे थे. इसी दौरान सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जो कथित तौर पर अंचलाधिकारी की दबंग कार्रवाई में तब्दील हो गया. घटना की खबर फैलते ही स्थानीय व्यवसायियों में भारी आक्रोश देखा गया. दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से इसी स्थान पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने ताकत के बल पर उनकी रोज़ी-रोटी कुचल दी. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता कन्हाई प्रसाद ने जिले के उपायुक्त से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गरीब दुकानदारों के साथ इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है. वहीं व्यवसायी संघ अध्यक्ष दीपक राज ने घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा, व्यवसायियों से सूचना मिली है कि अंचलाधिकारी की मौजूदगी और निर्देश में वाहन को जबरन सब्जी दुकानों पर चढ़ाया गया. यह सीधी तौर पर प्रशासनिक दबंगई का मामला है. हम जिला उपायुक्त और सांसद से मांग करते हैं कि ऐसे अंचलाधिकारी को अविलंब यहां से हटाया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. घटना के बाद व्यवसायियों और दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है. व्यापारिक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन, सड़क जाम एवं प्रखंड कार्यालय घेराव जैसे कदम उठाने को बाध्य होंगे. उल्लेखनीय है कि यह पहला मामला नहीं है जब बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह विवादों में आए हों. इससे पहले भी वे अपने कार्यशैली और व्यवहार को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. एक बार फिर इस घटना ने उनके कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. स्थानीय लोगों और व्यवसायियों की नजर अब जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है. वही मामले पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर नें अंचल अधिकारी के वाहन से जिस व्यवसायी को नुकसान पहुँचाया गया है काफी निंदनीय है. इस घटना पर उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले को लेकर वरीय अधिकारी से शिकायत करने के साथ-साथ पूरे घटना को जानबूझकर किये जाने का आरोप लगाया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 07:31:390
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 01, 2026 07:31:230
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 07:30:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 01, 2026 07:30:290
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 01, 2026 07:30:210
Report
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ शातिर महिला ने सरेआम दिन में घर का दरवाजा खोलकर,चोरी को दिया अंजा
0
Report
0
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 01, 2026 07:21:540
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 01, 2026 07:21:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 01, 2026 07:21:10Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर बजट भाषण सुन रहे; वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, एवम् अधिकारी भी साथ
0
Report