Back
हिरासत में शराब के आरोप के बीच युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
GSGajendra Sinha
Mar 20, 2026 09:18:03
Koderma, Jharkhand
शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में पत्नी द्वारा लिखित शिकायत किए जाने के मामले में कोडरमा जिले की जयनगर पुलिस द्वारा थाना लाए गए एक व्यक्ति ने हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान परसाबाद के कटिया गांव निवासी विजय यादव के रूप में की गई है। मामले की जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह ने बताया कि बीती रात विजय यादव की पत्नी चमेली देवी ने परसाबाद पिकेट में जाकर एक लिखित आवेदन देकर यह शिकायत की थी कि उनके पति शराब के नशे में उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। वे आए दिन इनके साथ मारपीट, गाली गलौच व दुर्व्यवहार करते हैं। उक्त आवेदन के आलोक में परसाबाद पिकेट प्रभारी प्रमोद सिंह कटिया गांव विजय यादव के घर गए और विजय को हिरासत में लेकर जयनगर थाने ले आए। इसके पश्चात विजय को जयनगर थाना के हाजत में ही रखा गया था। उधर शुक्रवार की सुबह जयनगर पुलिस द्वारा विजय को नाश्ता कराया गया था और वह पूरी तरह स्वस्थ भी था। इस बीच सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी व पुत्री थाने आई और विजय से बातचीत की। बातचीत के पश्चात पत्नी और पुत्री थाने से बाहर निकल गई। इन सब के बीच पुलिस की थोड़ी सी गैरमौजूदगी हुई और विजय ने फांसी लगा ली। जिसके पश्चात पुलिस विजय को आनन फानन में लेकर सदर अस्पताल पहुंची, जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर जयनगर पुलिस का कहना है कि उसके गले में धागे का एक माला था, उसी से उसने अपने गले को दबा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मगर सदर अस्पताल के चिकित्सक का कहना है कि उसकी मौत फांसी लगाने के कारण हुई है। अब पोस्टमार्टम आने के पश्चात ही यह मामला स्पष्ट हो पाएगा। इधर मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह ने साफ तौर पर कहा कि अगर इस मामले में किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है तो उसपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAVNISH SINGH
FollowMar 20, 2026 10:30:280
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowMar 20, 2026 10:30:120
Report
रेउसा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना रेउसा की पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्
1
Report
IKIsateyak Khan
FollowMar 20, 2026 10:26:230
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 20, 2026 10:25:490
Report
JSJitendra Soni
FollowMar 20, 2026 10:25:140
Report
WJWalmik Joshi
FollowMar 20, 2026 10:24:440
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowMar 20, 2026 10:22:280
Report
SLSanjay Lohani
FollowMar 20, 2026 10:21:450
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 20, 2026 10:21:350
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 20, 2026 10:21:180
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 20, 2026 10:21:030
Report
RBRAMESH BALI
FollowMar 20, 2026 10:20:450
Report
FWFAROOQ WANI
FollowMar 20, 2026 10:20:270
Report