Back
रायगढ़ के आमघाट में अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार, एकड़ क्षेत्र का खुलासा
SYSHRIPAL YADAV
Mar 20, 2026 10:22:28
Raigarh, Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत आमघाट में अवैध अफीम की खेती का बड़ा मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले में भी इस तरह की खेती मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने अफीम की फसल वाले खेत को चारों ओर से घेरकर बारीकी से निरीक्षण किया और अवैध रूप से उगाई गई फसल को जब्त कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मार्शल सांगा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है। आरोपी ने झारखंड में अफीम की खेती करना सीखा था और उसी जानकारी के आधार पर तमनार के आमघाट में खेती शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपी का ससुराल आमघाट में है, जहां उसकी पत्नी सुषमा खलखो का मायका है। इसी वजह से वह यहां आकर नदी किनारे सुनसान जगह पर अफीम की खेती कर रहा था। क्षेत्र में लोगों की आवाजाही कम होने का फायदा उठाकर वह लंबे समय से इस अवैध काम को अंजाम दे रहा था। आरोपी स्थानीय लोगों को गुमराह करने के लिए खेत में तरबूज की खेती होने की बात कहता था। हालांकि, जब कुछ लोगों को संदेह हुआ और वास्तविकता की जानकारी मिली, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद यह पूरा मामला उजागर हुआ। फिलहाल राजस्व, आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है और यह आकलन किया जा रहा है कि लगभग ek एकड़ में अफीम की खेती की गई थी और इसकी अनुमानित कीमत कितनी है। साथ ही इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अवैध नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 20, 2026 11:30:140
Report
0
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 20, 2026 11:20:490
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowMar 20, 2026 11:20:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 20, 2026 11:20:17Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड मे नये कैबिनेट मंत्रियों का मिला
0
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 20, 2026 11:20:090
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 20, 2026 11:19:430
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 20, 2026 11:19:300
Report
HSHEMANT SANCHETI
FollowMar 20, 2026 11:19:080
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 20, 2026 11:18:530
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 20, 2026 11:18:410
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 20, 2026 11:18:220
Report
MSManish Sharma
FollowMar 20, 2026 11:18:03Aligarh, Uttar Pradesh:MID PTC क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है...साथ ही 11 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowMar 20, 2026 11:17:080
Report
SSSUNIL SINGH
FollowMar 20, 2026 11:16:560
Report