Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sitapur261205

रेउसा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना रेउसा की पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्

Mar 20, 2026 10:27:13
Bamhnawa, Uttar Pradesh
रेउसा। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना रेउसा की पुलिस टीम द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बभनावा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय की बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा के महत्व को समझने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1076, 1930 और 108 की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों का तुरंत उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बालिकाओं को साइबर अपराध, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में सतर्क रहने के उपाय भी बताए। इस अवसर पर उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रगति शर्मा, शिल्पा, बिक्की सागर और विशेष भाटी सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
MGMOHIT Gomat
Mar 20, 2026 11:34:54
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर खुर्जा में गैस एजेंसी पर भेदभाव का आरोप, हंगामे का वीडियो वायरल बुलंदशहर के खुर्जा मूड़ा खेड़ा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस वितरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक गैस एजेंसी पर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एजेंसी संचालक कुछ चुनिंदा लोगों को गैस सिलेंडर दे रहा था, जबकि अन्य लोगों को “गैस खत्म” कहकर वापस भेजा जा रहा था। इतना ही नहीं, एजेंसी के व्यवहार को भी अभद्र बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एजेंसी संचालक से जवाब-तलब किया। इस दौरान माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हंगामा खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बढ़ते दबाव के बीच एजेंसी संचालक को माफी भी मांगनी पड़ी। हालांकि, पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई गैस वितरण में भेदभाव किया जा रहा था या यह केवल आरोप हैं। सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस घटना ने इलाके में तनाव जरूर बढ़ा दिया है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 20, 2026 11:34:41
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 20, 2026 11:34:29
Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले में बीते दिनों बालोद से लेकर झलमला तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 में किए गए अतिक्रमण अवैध निर्माण को हटाया गया है जिसे लेकर विधायक संगीता सिन्हा ने प्रशासन की तारीफ कर दी कहा कि यह एक सराहनीय पहल है उन्होंने कहा कई लोगों के छोटे-छोटे दुकान गुमटी और आजीविका से जुड़े साधन अब खत्म हो गए हैं लेकिन उन्होंने इस पत्र के माध्यम से प्रशासन को आईना दिखाया है कि आप लोग शासकीय कालोनी आवास के माध्यम से जो अतिक्रमण किए हैं उसे भी हटाएंगे तो एक सकारात्मक संदेश जनता में जाएगा आपको बता दें विधायक ने कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को यह पत्र लिखा है और सदैव अतिक्रमण को लेकर विवादों में रहे सदर बाजार का भी जिक्र किया है। आजीविका संकट का विषय विधायक ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने के इस कार्यवाही के बाद यह तथ्य सामने आया है कि इसमें अनेक गरीब परिवार भी प्रभावित हुए हैं जिनके छोटे-छोटे दुकान, गुमटी, घर आदि को तोड़ा गया है जिसके भरोसे वे जैसे-तैसे अपने परिवार का गुजर-बसर चला रहे थे। इस कार्यवाही से उन सब की आजीविका झिन गई एवं अनेक परिवार बेघर हो गये हैं। उक्त अवैध अतिक्रमण हटाने के पूर्व जिला प्रशासन के द्वारा न तो इन लोगों से चर्चा कर समन्वय स्थापित करने का कोई प्रयास किया गया और न ही इन लोगों को अपने दुकान आदि को अन्यत्र व्यवस्थित करने का अवसर दिया गया है जिसके कारण आज इन परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है जो कि अत्यंत ही चिंता का विषय है। जैसे वहां की कार्रवाई वैसे यहां भी करें विधायक ने प्रशासन को आईना दिखाते हुए कहा कि अतिक्रमण पर किये गये कार्यवाही के समान ही शासकीय अधिकारियों द्वारा किए गए कब्जे को हटाते तो संदेश और सकारात्मक जाता उन्होंने पत्र में शासकीय आवास परिसर ग्राम सिवनी, PWD व सिंचाई कॉलोनी परिसर बालोद में निर्मित आवासों के सामने व आजू-बाजू किये गये अवैध कब्जे का जिक्र करते हुए कलेक्टर निवास परिसर बालोद, पुलिस अधीक्षक निवास (वर्तमान में) परिसर बालोद के सामने किये गये अवैध कब्जे का जिक्र भी किया साथ ही सबसे महत्वपूर्ण सदर रोड बालोद के दोनों ओर किये गये अवैध कब्जे को भी हटाकर इन्हें अतिक्रमणमुक्त किये जाने की मॉग को महत्वपूर्ण बताया जो कि बालोद नगरवासियों द्वारा किया गया है ताकि आवागमन में सुविधा हो एवं आमजनों तक एक सकारात्मक संदेश पहुँचे और वे भी अपना अतिक्रमण छोड़ने के लिए स्वमेव प्रेरित हो सके। संकट में सदर बाजार विधायक संगीता सिन्हा के पति एवं पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने कहा कि सादर बाजार संकट से गुजर रहा है वहां से चारपहिया गुजारने में सोचना पड़ता है, उन जगहों को लक्ष्य लेकर अतिक्रमण मुक्त करना चाहिए और जिनका आजीविका समाप्त हुआ है तोड़फोड़ कार्रवाई से उनसे बात कर पुनर्स्थापना का प्रयास करना चाहिए इसलिए यह पत्र लिखा गया है। बाइट - भैयाराम सिन्हा, पूर्व विधायक
0
comment0
Report
Mar 20, 2026 11:34:19
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स संस्था ने दो अज्ञात शवों का हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार किया। ये शव सिकंद्रराराऊ कोतवाली और हाथरस सिटी जीआरपी के अंतर्गत मिले थे। समाजसेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व में दाह संस्कार किया गया, जिसमें एडीएचआर उपाध्यक्ष हर्ष मित्तल और एनएसएस अध्यक्ष सुनील अग्रवाल का सहयोग रहा। पहला शव 35 वर्षीय व्यक्ति का था, जिसके पैर कुचले हुए थे, जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि उसका एक्सीडेंट हो गया होगा। दूसरा शव जली अवस्था में मिला था, जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष रही होगी। पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त के लिए 72 घंटे रखा, लेकिन शिनाख्त न होने के कारण लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य और प्रवीन वार्ष्णेय से शवों के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया। समाजसेवियों ने हिंदू रीति-रिवाज से दाह संस्कार किया, जिसमें प्रवीन वार्ष्णेय, सुनीत आर्य, सुनील अग्रवाल, आयोग दीपक, बंटी भाई, तरुण राघव, नीरज गोयल, दीपांशु वार्ष्णेय, टेकपाल कुशवाहा, यश वार्ष्णेय, विशाल सौनी, आलोक अग्रवाल, कांस्टेबल इकबाल खान, होमगार्ड उमेश यादव, कांस्टेबल संदीप चौधरी, मुनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
0
comment0
Report
RKRishikesh Kumar
Mar 20, 2026 11:34:01
CHANDI, Harnaut, Bihar:अब बिहार के नालंदा में भी देखने को मिल रहा है। बिहारशरीफ के गढ़पर इलाके में अलविदा जुमे की नमाज के दौरान कुछ लोगों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश जाहिर किया। गढ़पर स्थित मस्जिद में नमाज के दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ईरान के समर्थन में और अमेरिका व इजराइल के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। नमाज के बाद लोगों ने मिडिल ईस्ट में हो रही हिंसा को लेकर गहरी नाराजगी जताई। इस मौके पर पूर्व विधायक और अल्पसंख्यक समाज के नेता पप्पू खान ने कहा कि ईरान हमेशा भारत का हितैषी रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात के दौरान भी ईरान ने भारत के लिए महत्वपूर्ण सहयोग किया है, खासकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के मार्ग को लेकर। उन्होंने आरोप लगाया कि रमजान जैसे पवित्र महीने में भी ईरान के निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके अनुसार, अमेरिका ने इजराइल के समर्थन में ईरान पर जबरन युद्ध थोपा है, जबकि ईरान युद्ध नहीं चाहता था। पप्पू खान ने यह भी कहा कि इन घटनाओं से आहत होकर बिहारशरीफ के कुछ लोगों ने ईद नहीं मनाने और ईद की नमाज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है और समाज के अन्य लोग अपने स्तर पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
0
comment0
Report
RKRohit Kumar
Mar 20, 2026 11:33:35
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा में ईद शांतपूर्ण संपन्न कराए जाने जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी कर लिया है। शांतिपूर्ण पर्व संपन्न कराए जाने को लेकर 54 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान को तैनात किया गया है। आम जनों में पुलिस की सक्रियता को लेकर डीएम एसपी के अगुआई में फ्लैग मार्च निकाला गया। शेखपुरा समाहरणालय के खेल मैदान से फ्लैग मार्च निकाला गया। शेखपुरा डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी के अलावे एसडीएम एसडीपीओ सहित कई थानाध्यक्ष और पुलिस जवान फ्लैग मार्च में हिस्सा लिया। फ्लैग मार्च समाहरणालय से निकल पूरे शहर से गुजरते हुए अरियरी और चेवाड़ा प्रखंड के दर्जनों गांव पहुंच लोगो से शांति सद्भाव के बीच पर्व मनाए जाने की अपील किया। इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 54 संवेदना शील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस जवान को तैनात किया है। डीएम ने आम लोगो से शांति सद्भाव के साथ पर्व मनाए जाने की अपील किया। जबकि एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने लोगो से शांति व्यवस्था के साथ पर्व मनाए जाने की अपील किया। उन्होंने कहा कि 54 स्थानों के साथ विभिन्न थानों में विशेष पुलिस बल दिया गया ताकि किसी भी सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच स्थिति को संभाल सके। गौरतलब है कि जिला प्रशासन 54 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात किया है। जबकि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो चौबीस घंटा काम करेंगे।
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Mar 20, 2026 11:33:12
0
comment0
Report
RSRavikant Sahu
Mar 20, 2026 11:32:27
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: जलडेगा थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी के कैंप में आगजनी की कोशिश के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई के पूर्व उग्रवादी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को छापेमारी कर दबोचा गया। इनके पास से 10 मोबाइल फोन भी बरामद किये गये हैं। जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कंपनी SRMV DP (JV) द्वारा लचदागढ़ से ओडगा तक सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। कंपनी का अस्थायी कैंप कारीमाटी पांगर में स्थित है, जहाँ निर्माण कार्य में लगे कर्मी व वाहन रहते हैं। 25-26 जनवरी 2026 की रात अज्ञात अपराधियों ने पीएलएफआई के नाम पर कैंप में खड़े वाहनों में आग लगाने का प्रयास किया। आंशिक रूप से वाहन को नुकसान भी पहुंचा था। घटना का उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाना और लेवी वसूली के लिए दबाव बनाना बताया जा रहा है। जिले के एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मामले की विस्तृत जानकारी दी।
0
comment0
Report
MGMOHIT Gomat
Mar 20, 2026 11:32:02
0
comment0
Report
GBGovindram Bareth
Mar 20, 2026 11:31:51
Saiki, Bihar:स्लग/पेंशनर समाज की पांच सूत्रीय मांग एंकर/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज द्वारा अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई है। विभिन्न मांगों के समर्थन में पेंशनरों ने एक दिवसीय बैठक आयोजित कर एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा。 छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज, प्रदेश कार्यालय रायपुर के आह्वान पर तहसील शाखा बिलाईगढ़-भटगांव एवं जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पेंशनरों ने एकजुट होकर अपनी प्रमुख मांगों को रखा。 पेंशनरों की मुख्य मांगों में— पेंशन भुगतान में लागू धारा 49(6) की प्रक्रिया समाप्त करने, 1 जनवरी और 1 जुलाई से केंद्र के समान महंगाई भत्ता स्वीकृत करने, छठवें वेतनमान के तहत 01 जनवरी 2006 से पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 32 माह के एरियर का भुगतान, सातवें वेतनमान के अनुसार 01 जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को 27 माह के एरियर का भुगतान, तथा पेंशनर कल्याण निधि से चिकित्सा व्यय का भुगतान या कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग शामिल है। इन सभी मांगों को लेकर पेंशनरों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जल्द निराकरण की मांग की है。 “हमारी वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आज हम सभी पेंशनर एकजुट हुए हैं। सरकार से अनुरोध है कि हमारी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर राहत प्रदान करें।” बाइट/बी एल चंद्राकर अध्यक्ष
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top