Back
खूँटी में अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 774 पेटी बरामद
BKBRAJESH KUMAR
Jan 31, 2026 15:02:20
Khunti, Jharkhand
रिपोर्ट - ब्रजेश कुमार。
क्षेत्र - खूँटी。
स्लग - भारी मात्रा में 774 पेटी अवैध और नकली शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई。
एंकर - खूँटी जिले के आबकारी विभाग ने अवैध नकली शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जो जिले में पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। जिसमें कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधामा कनसिली गाँव के एक घर में अवैध नकली शराब कारोबार का मामला की जानकारी पाकर मद्य उत्पाद विभाग द्वारा आज छापामारी की गयी। जहाँ से कई तरह के विदेशी अवैध व नली शराब बरामद किया गया। ये शराब मूलतः पंजाब और हरियाणा में इसकी बिक्री होती है। जिसके विरुद्ध अवर उत्पाद निरीक्षक संदीप नाग ने बड़ी कार्रवाई की। जिसमें wazir rum - 41 पेटी , 999 power , fine rum - 56 पेटी , Old monk rum - 22 पेटी , Royal gold cup - 35 पेटी , UK no 1 deluxe whisky - 620 पेटी मिलाकर कुल 774 अवैध विदेशी शराब की पेटी बरामद किया गया。
उत्पाद अवर निरीक्षक संदीप कुमार नाग ने जी मिडिया से बात करने के क्रम में बताया कि अधीक्षक उत्पाद खूँटी के निर्देश पर अवैध विदेशी शराब के बिक्री के विरुद्ध आज कर्रा थानांतर्गत कनसिली ग्राम में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में एक बंद पड़े घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसमें कुल 774 पेटियों में 6966 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया जा रहा है。
बता दें कि खूँटी अवैध शराब के कारोबार में हमेशा बदनाम रहा है। जिसमें कई बार दुकान और दुकान से सम्बंधित लोगों के भी संलिप्तता आयी थी। वहीं इस बार छापामारी में पहली बार इतनी भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद होना जिले के लिए बड़ी बात हो जाती है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowJan 31, 2026 16:17:250
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 31, 2026 16:17:130
Report
CSCharan Singh
FollowJan 31, 2026 16:15:460
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 31, 2026 16:15:070
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Deaf Logo को पहचानो के ताहत यातायात विभाग ने मूक-बधिर वाहन चालकों के सम्मान व जागरूकता के लिए अभियान
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowJan 31, 2026 16:00:190
Report
0
Report
1
Report
0
Report