icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ग्रेटर नोएडा: MDMA के साथ विदेशी गिरफ्तार, कैलिस्टो की तलाश जारी

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में थाना नॉलेज पार्क पुलिस और एएनटीएफ (ANTF) यूनिट आगरा जोन की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 920 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) ड्रग्स के साथ एक विदेशी पुरुष और महिला को गिरफ्तार किया है। बरामद एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। नशा विरोधी अभियान के तहत संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह नॉलेज पार्क-02 मेट्रो स्टेशन के पास से दोनों आरोपियों को पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उसूलोर (निवाशी: घाना, अफ्रीका, हाल पता: दिल्ली) और लाइलो शर्जाए (निवासी: उज़्बेकिस्तान, हाल पता: दिल्ली और लखनऊ) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक स्कूटी और उसमें रखी यह ड्रग्स बरामद की है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा एसके सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया है कि 'कलिस्टो' (Kalisto) नाम का व्यक्ति दिल्ली में कहीं एमडीएमए पाउडर तैयार करता है। गिरफ्तार आरोपी उसूलोर और लाइलो शर्जाए इस एमडीएमए ड्रग्स को दिल्ली-एनसीआर और नोएडा क्षेत्र में सप्लाई करने का काम करते थे। यह महिला विदेशी नागरिक से ड्रग्स को लेकर आई थी और इसको यह आगरा व अन्य जगहों पर सप्लाई करने वाली थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी कलिस्टो की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे भी पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक इन लोगों से वीजा प्राप्त नहीं हुआ है उसके बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है और अन्य एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
0
0
Report

120 फीट का रावण कोरबा में दशहरा: सत्य की विजय का संदेश

Korba, Chhattisgarh:एंकर- बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का महापर्व विजयादशमी कल पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर बुराई के प्रतीक के रूप में रावण का दहन किया जाएगा. छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में भी रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में दशानन के पुतले खड़े किए जा चुके हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के द्वारा दर्री के लाल मैदान में बनाए गए रावण के पुतले की है, जहां तैयार हुआ है पूरे राज्य का सबसे विशालकाय रावण। वीओ-1 ​आसमान छूता यह पुतला गवाह बनने जा रहा है अहंकार के अंत का। कोरबा के दर्री स्थित लाल मैदान में हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा इस बार 120 फीट ऊँचा रावण तैयार किया गया है। आयोजकों का दावा है कि कद और भव्यता के मामले में यह पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा रावण है, ​इस 120 फीट ऊंचे रावण की खासियत सिर्फ इसकी ऊंचाई नहीं, बल्कि इसका खौफनाक और जीवंत अंदाज है। पुतले के चेहरे पर लगाई गई हैं खास लाल चमकती आंखें, जो रात के अंधेरे में दर्शकों में सिहरन पैदा करेंगी। इतना ही नहीं, दहन से पहले यह रावण चारों दिशाओं में अपना सिर घुमाकर भयानक अट्टहास भी करेगा, जिसे देखकर मैदान में मौजूद हर दर्शक दांतों तले उंगली दबा लेगा। Walkthrough बाइट - मनोज जायसवाल वीओ-2 ​दहन से ठीक पहले लाल मैदान का आसमान सतरंगी छटा से जगमगा उठेगा। करीब एक घंटे तक चलने वाली भव्य आतिशबाजी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी। भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि त्योहार का यह उल्लास पूरी तरह सुरक्षित और यादगार बना रहे। बाइट - एस के गोठी, आयोजक समिति बाइट - शब्बीर मेमन, आयोजक समिति वीओ-3 ​"अहंकार कितना भी बड़ा हो, उसका अंत तय है। दर्री के लाल मैदान में खड़ा यह 120 फीट का रावण कुछ घंटो में राख के ढेर में तब्दील हो जाएगा, और एक बार फिर गूंज उठेगा सत्य की विजय का शंखनाद।
0
0
Report
Advertisement

सर्री रामलीला में पहली बार महिलाओं ने सभी पात्र निभाए, इतिहास रचा

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला के सर्री गांव में रामलीला की 64 साल पुरानी परंपरा में इस बार इतिहास रचा गया है। पहली बार पुरुषों की जगह महिलाओं ने रामलीला के सभी पात्रों की जिम्मेदारी संभाली है। करीब 25 महिलाओं ने राम, सीता, लक्ष्मण और राजा दशरथ समेत कई किरदार निभाकर आस्था, संस्कृति और नारी शक्ति की अनूठी मिसाल पेश की है। आधुनिकता के दौर में जहां पारंपरिक लोककलाएं धीरे-धीरे पीछे छूटती जा रही हैं, वहीं मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड के सर्री गांव में रामलीला की परंपरा आज भी जीवंत है। वर्ष 1964 से चली आ रही इस परंपरा में पहली बार महिलाओं ने मंच संभालकर एक नया अध्याय जोड़ दिया है। गांव की 18 से 50 वर्ष तक की करीब 25 महिलाओं ने पखवाड़े भर की तैयारी के बाद रामायण के विभिन्न पात्रों का मंचन किया। साक्षी हरदहा ने राम, शिवानी जंघेला ने लक्ष्मण और शीतल जंघेला ने माता सीता की भूमिका निभाई। वहीं, अन्य महिलाओं ने राजा दशरथ, राजा जनक, भरत और शत्रुघ्न सहित कई पात्रों को मंच पर जीवंत किया। सर्री गांव के लिए रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। महिलाओं की इस पहल ने न केवल वर्षों पुरानी परंपरा को नई पहचान दी है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी महिला प्रतिभाओं को सामने लाने का रास्ता भी खोला है।
0
0
Report
Advertisement

धमतरी में 146 बहुमूल्य हीरे समेत आरोपी गिरफ्तार, कीमत लाखों

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - लाखो के कच्चे हीरे के साथ आरोपी गिरफ्तार एंकर...... धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 146 नग बहुमूल्य कच्चे हीरे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है...... पुलिस के मुताबिक जब्त हीरो की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख 5 हजार रुपये है...... वही मोबाइल और नकदी सहित कुल 10 लाख 15 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया गया है..... पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि NH-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य पत्थर लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है..... सूचना पर बिरेझर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया...... पूछताछ में उसकी पहचान विनोद अग्रवाल निवासी भाटापारा, जिला बलौदाबाजार के रूप में हुई...... तलाशी के दौरान उसके पास से पॉलीथीन में रखे 146 सफेद, चमकदार और पारदर्शी बहुमूल्य पत्थर बरामद किए गए...... वही आरोपी ने पूछताछ में इन पत्थरों को वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र From चोरी करने और अब बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात कही है...... जब्त पत्थरों का कुल वजन 16.17 ग्राम और शुद्ध वजन 13.49 ग्राम बताया गया है...... इसके अलावा एक Samsung Galaxy S21 FE 5G मोबाइल, दो सिम और 2,200 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं...... पुलिस ने आरोपी के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21(4) और BNS की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है....... वही आरोपी को न्यायालय कुरूद में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report

SIR नाम कटाव को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच घमासान

Kawardha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हुए कवर्धा में 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाया. उन्होंने सूची सार्वजनिक करने की मांग करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा की कार्यशैली पर भी निशाना साधा. अब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल के आरोपों का जवाब दिया है. आखिर SIR को लेकर दोनों नेताओं के बीच क्यों बढ़ा विवाद और मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर क्या है पूरा मामला? देखिए यह रिपोर्ट. दरअसल उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने एक बयान पर कहा था कि बाहरी लोगों के नाम यदि आएंगे तो सौ बार ऐसे नाम काटे जाएंगे, उन्होंने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्यकाल में बाहरी लोगों के नाम जोड़ें जाने का आयोप भी लगाया था जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजय शर्मा पर पलटवार करते हुए कहा था कि हम निर्वाचन आयोग से सवाल पूछते हैं तो बीजेपी वाले जवाब देते हैं प्रदेश में जो नाम काटे गए हैं उन्हें सार्वजनिक क्यों नहीं करते. अब इस मामले में एक बार फिर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए कहा है कि मैंने जब मोहम्मद अकबर के समय में जो बाहरी लोगों का नाम जोड़ा गया था उसका विषय उठाया था, हम ये कह रहे हैं कि किस तरह से एक स्थान से ज्यादा स्थानों पर नाम हो तो वो कटना चाहिए ये मैं भूपेश बघेल को बताना चाहता हूं।
0
0
Report

कवर्धा के वनांचल में स्वास्थ्य शिविर से बच्चों के स्वास्थ्य पर जोर

Kawardha, Chhattisgarh:लोकेशन -कवर्धा एंकर - कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने और बच्चों के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बोड़ला विकासखंड के ग्राम कुमान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण एवं सर्वे कार्यों की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि गांव के प्रत्येक बच्चे के स्वास्थ्य की जांच गंभीरता से की जाए, ताकि किसी भी बच्चे में बीमारी, कुपोषण या कमजोरी के लक्षण मिलने पर समय पर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि बच्चों का बेहतर स्वास्थ्य प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि वनांचल क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम कुमान के सभी घरों में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने इस सर्वे को दोबारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर पहुंचकर बच्चों की शारीरिक स्थिति, वजन और पोषण स्तर की जांच करे। जिन बच्चों का वजन कम है अथवा जो शारीरिक रूप से कमजोर दिखाई दे रहे हैं, उन्हें चिन्हांकित कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत परीक्षण कराया जाए। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कमजोर एवं कुपोषित बच्चों को आवश्यकता के अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही बच्चों को समय पर उचित उपचार, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान किसी भी घर और बच्चे को छूटने न दिया जाए तथा प्रत्येक बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जाए।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि में नारायणपुर गूंज उठा माता रानी के जयकारे, भंडारे में भक्तों की भारी भीड़

Narayanpur, Jharkhand:न Narayanpur जिले मे नवरात्रि पर्व पर माता रानी क़े भक्ति मे पूरा नारायणपुर गूंजमान है हर तरफ माता रानी क़े जयकारे भक्त लगा रहे है वहीं बंगीय समाज द्वारा अष्टमी पर महा भंडारा का आयोजन किया गया है भंडारे मे लगभग दस हजार लोग भक्त जन माता रानी का प्रसादी ग्रहण करने बड़ी संख्या मे भंडारे मे पहुंच रहे है, बंगीय समाज क़े पूर्व अध्यक्ष विपुल सरकार ने कहा की नवरात्री मे बंगीय समाज द्वारा शष्टमी (छठवे ) दिन से माता रानी की पूजा अर्चना विधि विधान से किया जाता है अष्टमी क़े दिन महा भंडारा का आयोजन किया जाता है जो दोपहर 12 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चलता है इस भण्डारे मे प्रसादी ग्रहण करने सभी समाज क़े लोग बड़ी संख्या मे पहुंचते है लोगो मे भक्ति भावना जागृत करना इस महा भंडारे का उद्देश्य है... बाइट 01 - विपुल सरकार, पूर्व अध्यक्ष बंगीय समाज
0
0
Report

चंद्रपूर में प्रेम संबंध के चलते प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Chandrapur, Chhattisgarh:चंद्रपूर शहरात एका महिलेची गळा दाबून हत्या केल्यानंतर पुरावा नष्ट करण्याच्या उद्देशाने तिचा मृतदेह नागपूर जिल्ह्यातील हिंगणा येथे पुरल्याची घटना उघडकीस आली आहे. या प्रकरणी चंद्रपूर शहर पोलिसांनी आरोपीला अटक केली आहे. संतोष साखरकर असे आरोपीचे नाव असून, त्याने स्वतः पोलीस ठाण्यात हजर होऊन घटनेची माहिती दिल्याचे पोलिसांनी सांगितले. आरोपी संतोष साखरकर याचे ४५ वर्षीय महिलेसोबत मागील तीन ते चार वर्षांपासून प्रेमसंबंध होते. 14 ऑक्टोबरला दोघांमध्ये भांडण झाले. संतोषने प्रेयसीवर जड वस्तूने प्रहार करत नंतर तिचा गळा आवळून खून केला. त्यानंतर मृतदेह कारच्या डिक्कीत ठेवून दुसऱ्या दिवशी त्याने हिंगणा भागातील आधारनगरी येथील घर गाठले. घराच्या मागील भागात पाण्याच्या टाकीसाठी खणलेल्या खड्ड्यात त्याने वैशालीचा मृतदेह तिथे पुरला. मात्र राग ओसरल्यावर पश्चात्तात झाल्याने 17 ऑक्टोबर रोजी आरोपी चंद्रपूर शहर पोलीस ठाण्यात हजर झाल्यासोबत या घटनेचा उलगडा झाला. पोलिसांनी हिंगणा येथे जाऊन कार्यकारी दंडाधिकारी तथा तहसीलदार यांच्या उपस्थितीत मृतदेह बाहेर काढला. मृतदेह ताब्यात घेऊन उत्तरीय तपासणीसाठी जिल्हा सामान्य रुग्णालय, चंद्रपूर येथे पाठवण्यात आला. घटनेत गुन्हा दाखल करण्यात आला असून, आरोपीला अटक करण्यात आली आहे.
0
0
Report

मैनपुरी में पांच साल की बच्ची पर खटिया से बांधकर मारपीट, वीडियो वायरल

Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में मासूम बच्ची को खटिया से बांधकर पीटा गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। बच्ची की मां ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के बुर्रा गांव का है। गाँव के निवासी आशीष की पांच वर्षीय बेटी खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई थी; आरोप है कि इसी दौरान बच्ची के साथ मारपीट हुई और उसे प्रताड़ित किया गया। बच्ची का दोस्त सिर्फ इतना था कि वह दबंग के खेत में घुस गई थी और उसने कुछ फसल बीन ली थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उनकी नन्ही बेटी के साथ हुई इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि कर दोषियों के खिलाफ कितनी जल्द कार्रवाई करती है, ताकि मासूम को न्याय मिल सके।
0
0
Report
Advertisement

शामली के उमा ज्वेलर्स चोरी: दो बाल अपराधी गिरफ्तार, 37.50 किलो चांदी बरामद

Shamli, Uttar Pradesh:शामली – करीब 6 दिन पूर्व जनपद शामली के सुमार कोतवाली क्षेत्र के नालापाठी स्थित उमा ज्वेलर्स दुकान में छत के रास्ते सेंध लगाकर सोना-चांदी के आभूषणों की करोड़ों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बालआचारियों को गिरफ्तार कर लिया. इनके कब्जे से करीब 37.50 किलो चांदी बरामद की गई, सोना बरामद नहीं हुआ. मुख्य आरोपी फरार बताया गया है. घटना के पीछे रात्रि में चोरों ने दुकान की छत पर चढ़कर लोहे के सब्बल से प्रवेश किया और चोरी का माल नाले के पास मिट्टी में दबा कर बेचने की योजना बनाई. आज चोरी का माल निकालकर बेचने जाते समय पुलिस ने उन्हें दबोच लिया. कानूनन कार्रवाई जारी है.
0
0
Report

BKTC अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन निर्णायक मोड़ पर; 20–26 अक्टूबर तालाबंदी चेतावनी

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:एंकर - चमोली। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का अपनी मांगों को लेकर क्रमिक अनशन सातवें दिन भी जारी रहा। सरकार और शासन स्तर पर ठोस निर्णय नहीं होने से कर्मचारियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए 20 अक्टूबर से अनशन की अवधि दो घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे करने तथा 26 अक्टूबर से समिति के अधीन सभी विश्राम गृहों और विद्यालयों में तालाबंदी की चेतावनी दी है। बीओ - कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वन टाइम सेटलमेंट, समान कार्य-समान वेतन और मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 426/2024 का शीघ्र क्रियान्वयन शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 20 से 30 वर्षों से मंदिर समिति में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके भविष्य और सेवा संबंधी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद समाधान नहीं होने से कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। संयुक्त कर्मचारी संघ ने आंदोलन की अगली रणनीति स्पष्ट कर दी है। मंगलवार, 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार और अनशन करेंगे। अब तक दो घंटे चल रहा अनशन बढ़ाकर पांच घंटे किया जाएगा। कर्मचारियों ने पहले 19 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। हालांकि, दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक अनुष्ठानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए संघ ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। लेकिन कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए। यदि इस अवधि में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो 26 अक्टूबर से BKTC के सभी विश्राम गृहों और विद्यालयों में तालाबंदी कर आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। अनशनकारी कर्मचारी डॉ. अमित बन्दोलिया और राकेश झिकवाण ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मंदिर समिति को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंगलवार से अनशन की अवधि दो घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे की जा रही है। इसके बाद भी यदि सरकार और शासन की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हुई, तो 26 अक्टूबर से समिति के सभी विश्राम गृहों और विद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी और विशाल आंदोलन शुरू किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनकी मांग किसी विशेष लाभ की नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा के अनुरूप न्याय, उचित वेतन और भविष्य की सुरक्षा की है। आंदोलनरत कर्मचारियों ने सनातन धर्म और राजधर्म की मर्यादा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्षों से सेवा दे रहे कर्मचारियों और उनके आश्रितों के हितों की रक्षा करना शासन की जिम्मेदारी है। उनका कहना है कि यदि उनकी समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें आंदोलन और तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सातवें दिन के अनशन को बदरीनाथ के पूर्व धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल, BKTC के पूर्व सदस्य भास्कर डिमरी, मुखिया महाप्रभु बैठक बृजेश पंचभैया, बदरीनाथ के तीर्थपुरोहित अजय बिजल्वाण, बर्फानी बाबा अमृतानंद महाराज सहित कई लोगों ने समर्थन दिया। बाइट - कर्मचारी
0
0
Report

सिकंदराराऊ में गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Mohammad RajaMohammad RajaFollow6m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को सोमवार, 19 अक्टूबर को रतिभानपुर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम मुन्नापुर निवासी आकाश पुत्र गिरीश चंद्र ने 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली सिकंदराराऊ में तहरीर देकर बताया था कि 8 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे उनका भाई राहुल नल पर पानी पी रहा था। इसी दौरान पड़ोस के खेत में ट्रैक्टर चला रहे गांव के ही शिव कुमार पुत्र सूरजवीर सिंह उर्फ रवि ने राहुल को आवाज देकर अपने पास बुलाया। आरोप है कि शिव कुमार ने तेज गति से ट्रैक्टर चलाते हुए राहुल के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे वह रोटावेटर में फंस गया और करीब तीन से चार मीटर तक घसीटता चला गया। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ को दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को सिकंदराराऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव कुमार को रतिभानपुर ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शिव कुमार ग्राम मुन्नापुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 728/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत है। प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top