icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
815352
Debashish BharatiDebashish BharatiFollow30 Sept 2024, 06:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ओडिशा-छत्तीसगढ़ के बीच महानदी विवाद सुलझने के संकेत

Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लौटे ओडिशा दौरे से..सीएम विष्णुदेव साय ने ओडिशा सीएम मोहन माझी से की मुलाकात.. महानदी जल विवाद पर निर्णय को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- ओडिशा के सीएम मोहन माझी से मुलाकात हुई.. महानदी जल का मामला जल्द सुलझने वाला है.. छत्तीसगढ़ - ओडिशा प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है.. ट्रिब्यूनल में मामला चला, CWC को रिपोर्ट सौंप दी गई है.. अब बहुत जल्द इसका मामला सुलझेगा.. इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर सियासत.. मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा- नेता प्रतिपक्ष हैं राहुल गांधी, उन्हें यह शोभा नहीं देता.. राहुल गांधी का आचरण देश के सामने एक्पोज हो रहा है
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू, सरकार के दावों पर सवाल

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशा मुक्त पंजाब यात्रा में अरनीवाला में हुए शामिल गुरुओं की धरती से शुरू होने वाली है यात्रा पंजाब को बचाने की जन यात्रा- मुख्यमंत्री पंजाब सरकार से सीधा सवाल कि वह बताएं कि 4 साल बाद भी नशा गांव गांव कैसे पहुंच रहा है- मुख्यमंत्री पंजाब के नौजवानों को नारा नहीं नशे से मुक्ति, इलाज, रोजगार और सम्मान चाहिए- मुख्यमंत्री हमारी सरकार ने बिना पर्ची बिना खर्ची के सरकारी नौकरी देने का काम किया लेकिन पंजाब में सरकारी नौकरी के मामले में बहुत ख़ामियाँ दिखी विधायक और राजनीतिक लोगों के रिश्तेदारों को पंजाब में नौकरी दी गई पंजाब के मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा की नशे जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करें पंजाब सरकार नौकरी पर जारी करें श्वेतपत्र हमारी लड़ाई नशा पीड़ितों से नहीं नशे के सौदागरों से है- मुख्यमंत्री हमनें चुनाव के वक्त 217 वादे किए जिनमें से 70 संकल्प हमनें पहले साल ही पूरे किए लाड़ो लक्ष्मी योजना के तहत हरियाणा की बहन बेटियों को 2100 रूपये महिना देना शुरू किया हरियाणा में सभी फसल MSP पर खरीदती है सरकार पंजाब में सरकार ने 2500 रूपये वृद्धावस्था पेंशन देने का वादा किया जो पूरा नहीं हुआ हरियाणा में आज 3200 रूपये बुजुर्गों को पेंशन दे रही है सरकार पंजाब में इस बार परिवर्तन होने जा रहा है हरियाणा में किसानों को 72 घंटे में फसल खरीद की पेमेंट का किया जाता है भुगतान हर महीने हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान का किया जाता है आयोजन पंजाब में सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया किसी को भी नशे को बढ़ावा देने का कोई अधिकार नहीं- मुख्यमंत्री हमने हरियाणा में भी नशा मुक्त हरियाणा अभियान को गांव-गांव गली गली तक पहुंचाया- मुख्यमंत्री हरियाणा में अबतक आयुष्मान भारत योजना के साथ 40 लाख के करीब लाभार्थियों ने 4500 करोड़ रूपये का लाभ लिया
0
0
Report

हनुमानगढ़ नगरपरिषद में निर्दलीय मंजू रिणवा बनी सभापति, भाजपा-कांग्रेस को झटका

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ नगरपरिषद में निर्दलीय प्रत्याशी मंजू रिणवा ने सभापति पद पर शानदार जीत दर्ज की। 60 पार्षदों के मतदान में मंजू रिणवा को 35 वोट मिले और उन्होंने भाजपा की विनीता बत्तरा को 16 वोटों के अंतर से मात दी; कांग्रेस की सुशीला खीचड़ को 9 वोट मिले। जीत के साथ ही नगरपरिषद परिसर और समर्थकों में खुशियों की लहर दौड़ उठी। चुनाव परिणाम में एक अहम बात यह रही कि कांग्रेस के 10 पार्षदों में से एक पार्षद ने क्रॉस वोटिंग की। मंजू रिणवा के खाते में 35 वोट आए और उन्होंने स्पष्ट बहुमत के साथ सभापति पद पर कब्जा जमाया। जीत के बाद मंजू रिणवा के पति और पूर्व सभापति सुमित रिणवा ने शहरवासियों और पार्षदों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने उनकी धर्मपत्नी को इतना प्यार और स्नेह दिया है और सभी वार्ड पार्षदों ने उन्हें सभापति की कमान सौंपी है। उन्होंने कहा कि मंजू रिणवा इस जिम्मेदारी पर खरा उतरेंगी। सुमित रिणवा ने कहा कि शहर में पानी निकासी को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा; जल्द ही एसटीपी बनाकर पानी निकासी समस्या से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा। विजय के बाद अपने बयान में सुमित रिणवा ने पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप और उनके पुत्र के बारे में भी कहा कि चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार लोकतंत्र की हत्या करना चाहे तो फिर चुनाव क्यों होंगे। लोकतंत्र बचाने के लिए उच्च न्यायालय के आदेशों के लिए भी उन्होंने आभार जताया।
0
0
Report
Advertisement

गरिमा शर्मा ने बेगू नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत दर्ज कराई

Begun, Rajasthan:बेगू, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा की गरिमा शर्मा ने जीत हासिल की है। पंचायत समिति सभागार में हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी गरिमा शर्मा को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ममता धाकड़ के पक्ष में 11 वोट पड़े। इस तरह गरिमा शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी को 13 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अंकित सामरिया ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए गरिमा शर्मा को विजयी बताया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया ने गरिमा शर्मा को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी में एटीएम लूट: चार चक्का वाहन से गैस कटर से लाखों की चोरी

Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ चोरों ने एटीएम मशीन काटकर लाखों रुपये की चोरी की, बारदात झंझारपुर थाना के लेंगरा चौक के पास की है। IDBI बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने 3 लाख रुपये से अधिक की चोरी की। चार चक्का वाहन से कटर मशीन के साथ पहुंचा था बदमाश। झंझारपुर IDBI बैंक एटीएम को नकाबपोश अपराधियों ने कटर मशीन से काटकर चोरों ने 3.8 लाख की चोरी कर फरार हो गया है। घटना आज अहले सुबह 3:15 बजे की बताई जा रही है। IDBI बैंक खुलने के बाद जब एटीएम देखने प्रबंधक गये, बैंक के गार्ड एटीएम की सटर उठाया और अधिकारी अंदर गए तो एटीएम मशीन टूटा हुआ था, मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। घटना के बाबत IDBI बैंक के प्रबंधक राकेश झा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा के मुताबिक सवा तीन बजे चार चक्के के वाहन से अपराधी आए। जहां एक बाहर में वॉच फुल है तो दूसरा अपराधी मुंह में मास्क और पूरा शरीर उजला कपड़ा से ढका था। एटीएम के अंदर पहुंचकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरा के ऊपर स्प्रे किया, फिर गैस कटर से चेस्ट बोल्ट को काटकर लाखों रुपये लेकर चले गए। बताया जा रहा है इस तरह की वारदातें पहली बार झंझारपुर में हुई है। झंझारपुर NH27 से रेलवे स्टेशन झंझारपुर, लखनौर मधेपुर आदि स्थान पर जाने वाले मुख्य पथ रहने के बावजूद बेखौफ अपराधी ने आराम से गाड़ी लगाकर घटना को अंजाम दे रहा था। लोग इस चालू मुख्य सड़क पर हुई बारदात से पुलिस गश्ती पर भी सवाल उठा रहे हैं।
0
0
Report

नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर दिनदहाड़े युवक की हत्या

Pariaunna, Bihar:खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभाबिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए इस्लामपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शोभा बिगहा गांव निवासी अमीरक प्रसाद के 22 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शोभा बिगहा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि युवक गांव से बाहर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पांच बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर बदमाशों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि रंगदारी की मांग को लेकर युवक को निशाना बनाया गया। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, परिजन कुछ संदिग्ध लोगों के नाम बता रहे हैं, जिनके आधार पर आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

जमुई: नाबालिगों से छेड़छाड़ के मामले में 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा पहाड़ी के पास इस वक्त मौजूद हैं, जहां बीते 19 सितम्बर की शाम दो नाबालिग युवक-युवती स्कूटी से घूमने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ युवकों द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिलाधिकारी नवीन कुमार ने भी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद, मिथिलेश्वर और गोलू के नाम सामने आए हैं. घटना को लेकर तीनों असामाजिक तत्व नाबालिक बताए जाते हैं. वहीं, पूरे घटनाक्रम को लेकर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मामले को लेकर एसआईटी टीम बनाई गई है. घटना में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो और की पहचान कर ली गई है, उसके खिलाफ भी छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. घटना में जितने भी लोग शामिल हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जिस तरह से वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी. वही 19 तारीख की देवरात्रि पुलिस बस्ती और अधिकारी के खिलाफ जांच पड़ताल की जाएगी और जिनकी भी लापरवाही होगी उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी बात जमुई एसपी ने कही है. अब देखना यह होगा कि इतने बड़े जगह ने अपराध के बाद भी पुलिस पदाधिकारी पर भी क्या कुछ कार्रवाई होती है या फिर इतनी बड़ी घटना के बाद भी लगातार पुलिस पर उठ रहे सवाल को लेकर लीपापोती करके छोड़ दिया जाता है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top