Back
भरनो नहर मरम्मत में घटिया सामग्री के विरोध ने दिया सड़क पर आक्रोश
RNRandhir Nidhi
Feb 07, 2026 02:47:34
Gumla, Jharkhand
भरनो में नहर मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता का आरोप, घटिया सामग्री से नाराज किसान उतरे सड़क पर
गुमला | — भरनो प्रखंड अंतर्गत पारस जलाशय से निकली मुख्य नहर की मरम्मत कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला। नहर मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए दर्जनों किसानों ने कार्यस्थल पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में निम्न गुणवत्ता का सीमेंट और बालू इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कार्य टिकाऊ नहीं रह पाएगा। साथ ही मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित ₹442 प्रतिदिन मजदूरी के बजाय मात्र ₹300 ही दिए जा रहे हैं, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
यह कार्य जल संसाधन विभाग, रांची डिविजन के अंतर्गत कराया जा रहा है। पूर्व मुखिया मुकेश उरांव के नेतृत्व में किसान कार्यस्थल पहुंचे और निर्माण कार्य की जांच की। विरोध की सूचना पर संवेदक राकेश कुमार एवं कृष्णा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
इस दौरान किसानों और संवेदक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
किसानों ने मांग की कि नहर में जमा मिट्टी और कचरे की पूरी तरह सफाई की जाए और गुणवत्तापूर्ण सामग्री से मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि सिंचाई व्यवस्था सुचारु रूप से चल सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल किसानों के दबाव के बाद अब यह देखना होगा कि विभाग और संवेदक इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।
बाइट -
बाइट 1 — मुकेश उरांव, पूर्व मुखिया, भरनो
बाइट 2 — बिरसा उरांव, पंचायत समिति सदस्य, भरनो
बाइट 3 — बप्पी उरांव, ग्रामीण किसान
बाइट 4 — राकेश कुमार, संवेदक
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 07, 2026 04:33:040
Report
JSJAMNJAY SINHA
FollowFeb 07, 2026 04:32:550
Report
DTDhiraj Thakur
FollowFeb 07, 2026 04:32:330
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 07, 2026 04:32:090
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 07, 2026 04:32:010
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 07, 2026 04:31:290
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 07, 2026 04:31:190
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:220
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:150
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 07, 2026 04:30:090
Report
0
Report
0
Report
0
Report