Back
इलाज के दौरान डॉक्टर के बिना उमा क्लिनिक में महिला की मौत, भारी विरोध
MSMrinal Sinha
Jan 08, 2026 04:46:58
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के सरिया में स्थित उमा पॉलिक्लिनिक में आज इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई है. मृतक महिला की पहचान सरिया थाना क्षेत्र के चौबे निवासी पूरन महतो की पत्नी अंजनी देवी (55 वर्ष ) के रूप में की गई. घटना के बाद मृतक के परिजन क्लीनिक के बाहर महिला के शव को रखकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित मुआवजा की मांग करते हुए सरिया के बगोडीह में रांची - दुमका मुख्य मार्ग को जाम करते हुए हंगामा शुरू कर दिया है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच - पड़ताल शुरू कर दी है. परिजनों का आरोप है कि क्लिनिक में बगैर डॉक्टर के ही इलाज किया जाता है और गलत दवाई दी जाती है. जिसके कारण अक्सर मरीजों की जान चली जाती है. घटना के बाबत मृतक महिला अंजनी देवी के पुत्र मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब हुई थी. उन्हें हल्का बुखार था जिसके बाद इलाज के लिए उमा पॉलीक्लिनिक में भर्ती कराया गया था. यहां अशोक मोदी नमक डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा था. बताया गया कि अशोक मोदी के पास डॉक्टर की डिग्री भी नहीं है इसके बावजूद उनके द्वारा इलाज किया जा रहा था. बार-बार बोला जा रहा था कि आप लोग निश्चित रहिए महिला ठीक हो जाएगी. इसी बीच उनकी माँ को तीन दवाई खिलाने को बोला गया. दवाई खिलाई उनके माँ को अचानक उल्टी होनी शुरू हो गई. जब इसके बाद डॉक्टर से बात की गई तो कहा कि निश्चित रहिए कोई दिक्कत नहीं है. बताया की वे अपनी मां को इलाज के लिए बाहर ले जाने की बात बार-बार कर रहे थे. लेकिन अशोक मोदी मानने को तैयार नहीं था और जब आज स्थिति बिगड़ गई तो रांची रेफर कर दिया गया. जिसके बाद रास्ते में ही उनकी मां की मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिजन और आक्रोशित लोगों ने शव को क्लिनिक के बाहर रखकर जमकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है और सरिया के बगोडीह के पास रांची - दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. परिजनों के द्वारा क्लिनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद सरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर क्लिनिक के संचालक अशोक बरनवाल ने परिजनों के द्वारा लगाए जा रहे आरोप को गलत बताया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
502
Report
SYSUNIL YADAV
FollowMar 14, 2026 19:01:04365
Report
213
Report
142
Report
151
Report
PKPrakash Kumar Sinha
FollowMar 14, 2026 18:30:29125
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 14, 2026 18:15:41166
Report
ADArvind Dubey
FollowMar 14, 2026 18:15:32170
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 14, 2026 18:15:21210
Report
226
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 14, 2026 18:00:35192
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 14, 2026 18:00:19180
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 14, 2026 17:46:11129
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 14, 2026 17:45:44181
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 14, 2026 17:45:37154
Report