Back
ऋतुराज सिन्हा का निशाना: झामुमो के नगर निगम चुनाव पर सवाल
MSMrinal Sinha
Feb 20, 2026 13:51:22
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने झामुमो की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव कराने में झामुमो की सरकार की मंशा ठीक नहीं थी. यही कारण है कि झारखंड की जनता के ख़ौफ़ के कारण झामुमो नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर नहीं करवा रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड की जेएमएम सरकार को यह डर था कि नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी. यही कारण है कि इस बार का नगर निगम चुनाव जेएमएम की सरकार 90 के दशक में होने वाले कागजी बैलट पेपर के आधार पर करवा रही है. उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता झामुमो को सबक सिखाने का काम करेगी. उक्त बातें ऋतुराज सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा. मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार डॉ. शैलेंद्र चौधरी के पक्ष में आज शहर में बाइक रैली का आयोजन किया गया था और इसी बाइक रैली में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा गिरिडीह पहुंचे हुए थे. एक सवाल के जवाब में ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भाजपा से बागी होकर जो भी नेता बगावत किया है इतिहास गवाह है कि वह मिट्टी में मिल गया है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 20, 2026 16:48:000
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 20, 2026 16:47:390
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:46:180
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 20, 2026 16:46:020
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:45:460
Report
RSRAKESH SINGH
FollowFeb 20, 2026 16:45:300
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 20, 2026 16:32:120
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 20, 2026 16:32:040
Report