Back
झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी; नामांकन 29 जनवरी से, मतदान 23 फरवरी
MSMrinal Sinha
Jan 27, 2026 14:22:24
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर आज समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जारी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों को दी। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन दिनांक 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि दिनांक 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी 2026, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी 2026 तथा निर्वाचन प्रतीक आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। उपायुक्त ने आगे बताया कि यदि आवश्यक हुआ तो मतदान दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने नाम निर्देशन दाखिल करने हेतु चिन्हित कार्यालयों के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से विभिन्न पदों के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने हेतु अलग-अलग कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों के लिए अपर समाहर्ता का कार्यालय, समाहरणालय, गिरिडीह चिन्हित किया गया है। अध्यक्ष बड़की सरैया नगर पंचायत के लिए अनुमंडल कार्यालय, बगोदर सरिया, अध्यक्ष धनवार नगर पंचायत के लिए भूमि सुधार उप समाहर्ता का कार्यालय, वार्ड पार्षद संख्या 01 से 09 गिरिडीह नगर निगम) प्रखंड कार्यालय गिरिडीह, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 10 से 18 गिरिडीह नगर निगम) प्रखंड सह अंचल कार्यालय गिरिडीह, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 19 से 27 नगर निगम, प्रखंड कार्यालय गिरिडीह, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 28 से 36 नगर निगम, प्रखंड कार्यालय गिरिडीह, वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 07 से 12 बड़की सरैया नगर पंचायत का प्रखंड कार्यालय, सरिया में संचालित होगा। इसके अलावा वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 01 से 06 धनवार नगर पंचायत के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय धनवार तथा वार्ड पार्षद वार्ड संख्या 07 से 11 धनवार नगर पंचायत के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय धनवार में संचालित होगा। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. उपायुक्त ने बताया कि महापौर के लिए अनुसूचित जाति, अध्यक्ष बड़की सरैया नगर पंचायत के लिए अनारक्षित और अध्यक्ष धनवार नगर पंचायत के लिए अनारक्षित है। इसके अलावा गिरिडीह नगर निगम में कुल 36 वार्ड अंतर्गत 137 मतदान केंद्र, मतदाता की संख्या 1,50,932 ( जिसमें 75,266 पुरुष और 75,725 महिला), बड़की सरैया नगर पंचायत में कुल 12 वार्ड अंतर्गत मतदान केंद्रों की संख्या 15 तथा मतदाता की संख्या 14,436, धनवार नगर पंचायत में कुल वार्ड की संख्या 11, मतदान केंद्रों की संख्या 14 तथा मतदाता की संख्या 12,396 है। कुल मतदाताओं की संख्या 1,77,824 तथा कुल मतदान केंद्रों की संख्या 166 और कुल वार्ड 59 है। उपायुक्त ने आमजनों एवं प्रत्याशियों से निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर नाम निर्देशन दाखिल करने की अपील की। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं। उन्होंने आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 27, 2026 15:53:300
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 27, 2026 15:52:590
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 15:52:310
Report
NMNilesh Mahajan
FollowJan 27, 2026 15:52:150
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 15:51:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:51:300
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 27, 2026 15:50:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 15:49:520
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 15:49:320
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 27, 2026 15:49:180
Report
1
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 15:48:540
Report