Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Giridih815301

गिरिडीह के मटरुखा में चोर गिरफत, चार लाख का माल ले उड़े

MSMrinal Sinha
Feb 19, 2026 08:18:54
Koderma, Hazaribagh, Jharkhand
एभीबी : गिरिडीह जिले में चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. इस बार चोरों ने मुफ्फसिल थाना इलाके के मटरुखा में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यहां एक घर के अंदर चोर दाखिल हुए और नगदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर लिया. चोरी लगभग चार लाख की हुई है. घटना की जानकारी पर मुखिया रविंद्र मंडल मौके पर पहुंचे विस्तृत जानकारी लेकर पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. मुखिया ने बताया मटरुखा के मोहलीटांड निवासी मोहन राय के घर शादी है. शादी के लिए खरीदारी भी कर ली गई थी. लगभग दो लाख के जेवरात बनाया गया था. वहीं दो लाख नगद भी रखा गया था. बुधवार की रात पूरा परिवार घर के अंदर सोया हुआ था. इस बीच चोर घुसे और उस कमरे के दरवाजे का कुण्डी लगा दिया जिसके अंदर घरवाले सोये थे. इसके बाद घर के अन्य कमरों में रखे सामान पर हाथ साफ कर लिया. वही मामले की सूचना पर मुफ्फसिल थानां पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने कहा जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DBDevender Bhardwaj
Feb 19, 2026 10:01:07
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम EDUCREST International School का बड़ा फर्जीवाड़ा मामला एड्यूक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों का भविष्य लगाया दाव पर सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखा छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप बच्चो के परिजनों ने शिक्षा अधिकारी और डीसी को भी दी शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू गुरुग्राम के एक स्कूल पर सीबीएसई की फर्जी मान्यता दिखा कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। छात्रों की शिकायत पर पुलिस ने एड्यूक्रेस्ट इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन और स्टाफ के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरुग्राम के थाना सेक्टर 9 ए में एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी बेटी Educrest International School, सेक्टर 9B में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जिसके साथ स्कूल प्रबंधन द्वारा गंभीर धोखाधड़ी की गई है। शिकायत में कहा गया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रवेश के समय यह दावा किया गया था कि विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है तथा वैध मान्यता प्रमाण पत्र एवं संबद्धता नंबर प्रदर्शित किया गया था। इतना ही नहीं छात्रा से ट्यूशन फीस, बिल्डिंग फंड, परीक्षा शुल्क, कंप्यूटर शुल्क भी नियमित रूप से शुल्क लिया गया। लेकिन बोर्ड परीक्षा (कक्षा 10) के समय छात्रा को एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया। जांच करने पर शिकायतकर्ता को ज्ञात हुआ कि विद्यालय सीबीएसई से न तो संबद्ध है और न ही मान्यता प्राप्त है तथा जो रजिस्ट्रेशन नंबर बताया गया वह भी गलत है। स्कूल के कृत्य से छात्रा का एक साल प्रभावित हुआ तथा उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। शिकायत ने स्कूल के चेयरमेन विनय कटारिया, प्रिंसिपल रिद्धिमा कटारिया, वाइस प्रिंसिपल सिमर बत्रा, कोऑर्डिनेटर सोनिया व अन्य संबंधित स्टाफ के खिलाफ आरोप लगाए। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वही पुलिस ने शिक्षा विभाग एवं बोर्ड अधिकारियों से भी जानकारी मांगी है , जिनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके。 गुरुग्राम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में प्रवेश से पूर्व उसकी मान्यता एवं संबद्धता की आधिकारिक पुष्टि अवश्य करें। यदि किसी प्रकार की शंका या शिकायत हो तो तत्काल संबंधित थाना या पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें। गुरुग्राम पुलिस बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेती है और आरोपियों को कानून के अनुसार दंडित करती है。
0
comment0
Report
AMAjay Mishra
Feb 19, 2026 10:00:35
Rewa, Madhya Pradesh:मऊगंज जिले में यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 5 फीट नीचे जा गिरी। बस सुबह करीब 10 बजे पतुलखी से रीवा की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, बस जैसे ही मुनमा मोड़ के पास पहुंची, अचानक स्टेरिंग फेल हो गया। चालक के नियंत्रण खोते ही बस सड़क से नीचे उतर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंडेक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को रोकने की कोशिश की। वह नीचे उतरकर टायर के नीचे पत्थर लगाकर बस को थामने का प्रयास करता रहा, लेकिन भारी वाहन रफ्तार और ढलान के कारण नहीं रुक सका और करीब 5 फीट नीचे जा गिरा। बस में लगभग 35 यात्री सवार थे, जिनमें स्कूली बच्चे और कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। हादसे में लगभग 5 लोग गंभीर बताए जा रहे है वही हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। गांव के सरपंच रमेश कोरी और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। समय रहते राहत कार्य शुरू होने से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में स्टेरिंग फेल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस वाहन की तकनीकी जांच कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 19, 2026 10:00:19
Noida, Uttar Pradesh:लोकेशन मसूदा, ,ब्यावर विधानसभा- मसूदा अधिकारीगण: प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने पहुँची, लेकिन ग्रामीणों के तीव्र विरोध के चलते बैरंग लौट गया। लगातार मिल रही अतिक्रमण की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक टीम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुँची थी। लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों के गुस्से और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने हालात बिगड़ने की आशंका में कार्रवाई स्थगित कर दी और टीम को वापस लौटना पड़ा。 क्षेत्र में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन प्रशासन आगे की रणनीति पर विचार कर रहा है। अतिक्रमण को लेकर विवाद जारी रहने की संभावना जताई जा रही है。 फिलहाल अडवाणिया में हालात पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 09:57:35
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को 10वीं कक्षा की हिंदी विषय की यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान एक छात्र ने अपनी उत्तर पुस्तिका (आंसर शीट) लेकर परीक्षा कक्ष से फरार हो गया। छात्र ने प्रश्न पत्र वहीं छोड़ दिया और बाहर निकल गया, जिससे केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। स्टाफ ने तुरंत गेट बंद कर छात्र की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद परिजन छात्र को लेकर स्कूल पहुंचे और आंसर शीट वापस सौंपी। छात्र गांव ददायरा का निवासी समीर बताया जा रहा है, इस घटना से परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। अधिकारियों की लापरवाही को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं हापुड डीआईओएस श्वेता पुठिया ने इस पूरे प्रकरण में सेंटर सुपरिटेंडेंट व दो कक्ष निरीक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है।
1
comment0
Report
Feb 19, 2026 09:56:03
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा । ब्रज में जग होरी ब्रज होरा की अलौकिक भावना के साथ रंगोत्सव का उल्लास परवान चढ़ने लगा है। फाल्गुन मास की फुलैरा दौज के पावन अवसर पर गुरुवार को कान्हा की नगरी के देवालयों में होली की विधिवत धूम शुरू हो गई। सुप्रसिद्ध ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में ठाकुरजी ने कमर में फेंटा बांधकर भक्तों पर गुलाल की बौछार की, जिससे समूचा परिसर अबीर-गुलाल के बादलों से सराबोर हो गया। राधाबल्लभ मंदिर में सेवायत गोस्वामियों ने परंपरा अनुसार ठाकुरजी के कपोलों (गालों) पर गुलाल लगाकर होली खेलने का आमंत्रण दिया। मंदिर के सेवायत नंदन गोस्वामी ने बताया कि बसंत पंचमी से शुरू हुई होली की प्रतीकात्मक शुरुआत अब पूर्ण रंगत में बदल गई है। गुरुवार को ठाकुरजी ने श्वेत पोशाक धारण की और कमर में फेंटा बांधकर भक्तों पर प्रसादी गुलाल उड़ाया। इस दौरान मंदिर परिसर राधाबल्लभ लाल की जय के जयकारों से गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति में विभोर होकर नृत्य करने लगे।ब्रज की परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी से फुलैरा दौज तक मंदिरों में केवल होली के पदों का गायन किया जाता है। लेकिन फुलैरा दौज से ठाकुरजी के विग्रह की कमर पर फेंटा बांधने की रस्म के साथ ही गुलाल और रंगों की सक्रिय होली शुरू हो जाती है। राधाबल्लभ मंदिर के साथ-साथ सेवाकुंज, ठाकुर राधादामोदर मंदिर, राधाश्यामसुंदर मंदिर और प्रियाबल्लभ मंदिर में भी होली का विशेष उल्लास दिखाई दिया। ब्रज के इन मंदिरों में उमड़ रहे देश-विदेश के श्रद्धालु ठाकुरजी के प्रसादी रंग में रंगकर खुद को धन्य मान रहे हैं। फुलैरा दौज के इस आयोजन के साथ ही अब समूचे ब्रजमंडल में होली का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Feb 19, 2026 09:50:50
Udaipur, Rajasthan:भाजपा नेत्री की ओर से वकील पर ब्लैकमेलिंग और आईटी एक्ट के मामले ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। पूरे प्रकरण ने उदयपुर से लेकर राजधानी जयपुर तक चर्चाओं के बाजार को गर्म कर रखा है। इस मुद्दे को कांग्रेस पार्टी ने हवा दे कर भाजपा को घेरने में जुट गई है। वही चर्चा है कि आने वाले समय मे कई नेताओं पर गाज गिर सकती है। दरअसल भाजपा की महिला नेत्री ने 12 फरवरी को भूपालपुरा थाने में अपबे सीनियर अधिवक्ता पर नशीला पदार्थ पिला कर उसके अश्लीलता वीडियो बनाने और उन वीडियो से एआई की मदद से परिचितों के साथ एडिट कर ब्लैकमेल करने इर शारीरिक सम्बन्ध बनानें का दबाव डालब का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुकदमा दर्ज होने के तुरतं बाद पुलिस की टीम रात करीब दो बजे आरोपी अधिवक्ता विशाल गुर्जर के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस के जवान दरवाजा तोड़ कर जबरन घर के अंदर आए। उन्होंने सीसीटीवी, डीवीआर और मोबाइल जब्त किए। यही नही परिजनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस की इस कार्रवाई पर परिजनों के साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी सवाल खड़े किए है। जहां कांग्रेस पार्टी ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर पूरे मामले की जांच स्वतंत्रत एजेन्सी से करवाने की मांग की है। तो वही परिजनों ने जांच अधिकारी को बदलने की भी मांग की। इस पूरे घटना क्रम के बाद उदयपुर के साथ पूरे प्रदेश में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वीडियो में कई लोगो नाम शामिल होने की आशंका जाहिर की जा रही है। इसको लेकर अटकलों का बाजार में तेज होता जा रहा है। हाईप्रोफाइल राजनैतिक मामला होने के कारण पुलिस अधिकारी भी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए है। पुलिस के अधिकारी आरोपी से जब्त वीडियो को एफएसएल जांच करवाने की बात कह रही है। इसके बाद ही स्पस्ट हो पाएगा कि वीडियो एआई से बनाया गया है या असली है। चर्चा है कि एफएसएल जांच के बाद वीडियो असली के असली होने की बात सामने आती है तो मामला ओर भी गंभीर हो जाएगा। जो कई बड़े नेताओं की राजनीति को प्रभावित कर सकता है।
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Feb 19, 2026 09:49:53
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवक–हिन्दू युवती के मिलने से हड़कंप, मामला पहुंचा थाना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने युवक को किया पुलिस के सुपुर्द। दिल्ली निवासी मुस्लिम युवक और कसौली की हिन्दू युवती का मामला पुलिस की शुरुआती जांच में मामला 'मित्रता' का प्रतीत मोबाइल डेटा और होटल एंट्री की जांच जारी उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र के समीप स्थित एक निजी होटल में मुस्लिम युवक और हिन्दू युवती के मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान वहां मौजूद आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई भी कर दी। स्थिति स्पष्ट होने के बाद कार्यकर्ताओं ने युवक को महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उल्लेखनीय है कि युवती पहले से ही होटल में ठहरी हुई थी। जब दिल्ली निवासी युवक उससे मिलने होटल पहुंचा, तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे धर दबोचा। बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा के अनुसार, कार्यकर्ताओं को गुप्त सूचना मिली थी कि महाकाल क्षेत्र के एक निजी होटल में एक मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू युवती रुकी हुई है। पूछताछ में युवक की पहचान नसीम पिता हक्कीमुद्दीन अंसारी, निवासी दिल्ली के रूप में हुई, जो पेशे से शेफ है। कार्यकर्ताओं का दावा है कि युवक के मोबाइल की प्राथमिक जांच में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगी। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मुस्लिम युवक उज्जैन के एक अलग होटल में रुका था, जबकि हिन्दू युवती अन्य होटल में ठहरी थी। दोनों महाकाल दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहाँ से कुछ लोगों द्वारा उन्हें थाने लाया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इसे मित्रता से जुड़ा मामला मान रही है। युवक दिल्ली का निवासी है और युवती हिमाचल प्रदेश के कसौली की रहने वाली है। पुलिस ने दोनों के परिजनों से संपर्क साधा है। थाना प्रभारी के अनुसार, फिलहाल मोबाइल सामग्री, होटल में एंट्री की प्रक्रिया और अन्य तथ्यों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पुलिस प्रशासन पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है और क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है。 बाइट– गगन बादल, महाकाल थाना प्रभारी बाइट – ऋषभ कुशוואहा, बजरंग दल जिला संयोजक
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Feb 19, 2026 09:49:37
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जगदीशपुर कोतवाली पुलिस ने किया फर्जी खुलासा- पीड़ित कोरियर संचालक ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस के खिलाफ आलाधिकारियों से की शिकायत, 27 दिन पूर्व अवैध तरीके से केमिकल मिलने के मामले में गिरफ्तार पीड़ित अभियुक्त ने खोली पुलिस की पोल, अभियुक्त पीड़ित - गायक नीरज नारायण ने जगदीशपुर कोतवाली पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, आरोप है की पुलिस ने फर्जी तरीके से हमको गिरफ्तार कर मारपीट करते हुए अवैध तमंचा जेब में रखा और केमिकल के मामले में हमको पिकप पर बैठाकर बनाया वीडियो, जगदीशपुर कोतवाल व पुलिसकर्मियों पर फर्जी तरीके से मारपीट करते हुए दबाव बनाकर मामले का किया गया था खुलासा, पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत IGRS व एसपी व कोर्ट के माध्यम से शिकायत करते हुए पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, गायक नीरज नारायण ने पुरे मामले को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लगाया आरोप, पीडित की बाईट
0
comment0
Report
VKVINOD KANDPAL
Feb 19, 2026 09:49:10
Haldwani, Uttarakhand:UGC बिल को लेकर फिर से विरोध शुरू हो गया है, सवर्ण शक्ति संगठन ने UGC बिल पर मोर्चा खोल दिया है, आज हल्द्वानी में सवर्ण शक्ति संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होंने कहा UGC के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जा रहा है, सवर्ण शक्ति संगठन 21 फरवरी को हल्द्वानी में बड़ा आंदोलन करेगा, सवर्णों की पुकार... मत करो अत्याचार नारे के साथ आंदोलन का आगाज किया जायेगा, इस आंदोलन में 5000 से अधिक लोग जो विभिन्न संगठनों, ब्यापार मंडलों से जुडे हुए हैं हिस्सा लेंगे, हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड से रैली निकलकर हजारों लोग जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे, सवर्ण संगठन के संयोजक ने कहा केंद्र सरकार UGC बिल को तत्काल वापस ले नहीं तो सवर्ण किसी बड़े आंदोलन को करने से पीछे नहीं हटेंगे, प्रकाश हरबोला, संयोजक सवर्ण शक्ति संगठन; भुवन भट्ट, स्थानीय
0
comment0
Report
RSRajendra sharma
Feb 19, 2026 09:48:30
Kota, Rajasthan:कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा करणी सेना के कार्यकर्ता द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के दावे के बाद कोटा में पुलिस एक्टिव हुई। कोटा पुलिस ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो अपलोड करने वाले राज आमेरा को पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। राज आमेरा ने बताया की वीडियो के बारें में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फेक आईडी बना बनाकर अपोजिशन यह चाल चल रहा है। मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं., देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। इस मामले में बीजेपी के शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। भाजपा एक अनुशासित और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इस प्रकार की भाषा और आचरण हमारी विचारधारा और नैतिक मूल्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मैं प्रशासन से अनुरोध करता हूँ कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध किसी भी कृत्य को भाजपा कभी स्वीकार नहीं करती। कांग्रेस शहर अध्यक्ष राखी गौतम का कहना है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के लिए धमकी भरे शब्दों में कहा उन्हें गोली मार दी जाएगी। 25 सांसदों पर भी गोली मार दी जाएगी। इससे पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फुट डालो राजनीति करते हैं। इससे उनकी ओछी मानसिकता का पता चलता है। जिस तरह खुलेआम धमकी दी गई है। वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।
0
comment0
Report
Feb 19, 2026 09:48:07
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले में धान का बड़ा घोटाला आया सामने आया है,, जहां जिले के तीन संग्रहण संग्रहण केंद्रों से करीब 21 करोड़ रुपए के 66680 क्विंटल धान गायब है,,जिसमें बोड़ासागर में सबसे ज्यादा करीब 8 करोड़ से अधिक के 27050 क्विंटल धान गायब है गायब है। जिले में सक्ती,डभरा व बोड़ासगर तीन संग्रहण केंद्र है , जिले के तीनों संग्रहण केंद्रों में 170743 मैट्रिक टन धान संगृहीत किया गया था, लेकिन उठाव के बाद भी 66680 क्विंटल धान गायब है,,धान को सिस्टम खा गए या बिचौलिए इस पर जिले के डीएमओ एवं संग्रहण केंद्र प्रभारियों पर सवाल खड़े हो रहें हैं,,छत्तीसगढ़ के सक्ती में अब तक का सबसे बड़ा महाघोटाला है,,अगर ट्रांसपोर्टिंग,लेबर,बोरी अन्य खर्च को जोड़ा जाए तो सरकार को लगभग 25 करोड़ का इस केंद्र प्रभारियों ने चुना लगाया है।
82
comment0
Report
AOAjay Ojha
Feb 19, 2026 09:47:33
Banswara, Rajasthan:पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज अपने एक दिवसीय दौरे पर बांसवाड़ा जिले के घाटोल कस्बे में पहुंची। राजे ने कस्बे में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां आयोजित मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उन्होंने विधि-विधान से हवन-यज्ञ में आहुति दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से वातावरण भक्तिमय हो उठा। राजे के आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के बीच स्वागत के बाद वे सीधे मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राजे भक्ति में लीन नजर आईं। आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 19, 2026 09:47:16
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top