icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन, टिकट देने की तैयारी तेज

Jaipur, Rajasthan:निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी में मंथन स्थानीय निकाय के लिए बनी केंद्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बैठक में हुए शामिल केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी हरीश द्विवेदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता हुए शामिल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा हर समय बीजेपी चुनावों के लिए तैयार रहती है केंद्र से आए लोगों के साथ चर्चा की संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है लॉटरी के बाद लोगों ने दावेदारी शुरू कर दी है सर्वे के बाद टिकट देंगे जो लोग सेवा भाव से राजनीति कर रहे हैं, उनको मौका देंगे भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा दिल्ली सरकार में मंत्री और निकाय चुनाव सह-प्रभारी रविंद्र इंद्राज सिंह ने कहा, बैठक में भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा हुई प्रदेश में निकाय चुनाव जीतने का किया दावा
0
0
Report

खेत की रखवाली कर रहे मुख-बधिर युवक पर जानलेवा हमला, पैर पर कुल्हाड़ी चलाई गई

जिला-सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र- खंडार खबर लोकेशन-बहरावंडा खुर्द स्थानीय संवाददाता-रामावतार मेरोठा Mob. no.-7742826995 जिला संवाददाता- अभिनव अग्रवाल। हैडलाइन: खेत की रखवाली करने गए मुख-बधिर युवक पर जानलेवा हमला, कुल्हाड़ी से पैरों पर वार,लाठी डंडों से पीटा。 एंकर इंट्रो: सवाई माधोपुर जिले के खण्डार थाना क्षेत्र में खेतों में फसल की रखवाली करने गए 33 वर्षीय मुख-बधिर युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में बहरावंडा खुर्द निवासी गिर्राज जाट गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी बहरावंडा खुर्द लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर किया गया। घायल के भाई महेंद्र चौधरी ने खंडार थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि सोमवार सुबह करीब 8 बजे गिर्राज खेत पर गया था। इसी दौरान श्याम जाट, बुद्धिराम, पवन जाट और रामकिशन ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से उसके पैरों पर वार किए और लाठी-डंडों व पाइप से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से गिर्राज बेहोश हो गया। आरोप है कि हमलावर उसे खेत की मेड़ के पास छोड़कर मोबाइल व करीब पांच हजार रुपए लेकर फरार हो गए। घायल को खेत में महिलाओं ने देखा और परिजनों को सूचना दी। चौकी प्रभारी धर्मपाल सिंह व कांस्टेबल अमृत सेन अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर बाबूलाल मीणा ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया। मामले में एक पक्ष का मुकदमा दर्ज हो चुका है, जबकि दूसरा पक्ष भी शिकायत लेकर थाने पहुंचा है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है。 विजुअल/फोटो अटैच。
0
0
Report

नीमच में बाबा किलेश्वर महादेव की 101 क्विंटल पुष्पों से शाही सवारी

Neemuch, Madhya Pradesh:101 क्विंटल फूलों से सजा बाबा किलेश्वर का दरबार, शाही सवारी में उमड़ा भक्तों का सैलाब आकर्षक झांकियों का कारवां झिलमिलाया एंकर। पवित्र श्रावण मास के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के दुर्लभ संयोग पर नीमच के राजा भगवान श्री किलेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम से निकाली गई। उज्जैन के बाबा महाकाल की तर्ज पर निकली इस शाही सवारी में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर पश्चात किलेश्वर महादेव मंदिर में समाजसेवी अरुल अशोक अरोरा द्वारा विधिवत विशेष पूजा-अर्चना के साथ शाही सवारी का श्रीगणेश हुआ। इस विशेष अवसर पर किलेश्वर महादेव मंदिर को पुणे, कोलकाता सहित देशभर से मंगवाए गए 101 क्विंटल दुर्लभ और सुगंधित पुष्पों से उज्जैन के कारीगरों द्वारा आकर्षक श्रृंगारित किया गया। जिससे पूरा परिसर दिव्य खुशबू से महक उठा और हर-हर महादेव के जयकारों से परिसर गुंजायमान हो उठा। शाही सवारी में करीब 8 राज्यों से आए 500 से अधिक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। सवारी में नासिक के प्रसिद्ध ढोल, भटिंडा बैंड, अघोरी शंकर, बाहुबली, राजस्थानी परंपरागत नृत्य और भगवान भोलेनाथ व माताजी के विभिन्न स्वांग आकर्षण का केंद्र रहे। शाही रथ में विराजित बाबा किलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। शहरभर में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाकर, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ शाही सवारी का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भक्ति, आस्था और भव्यता के इस अनूठे संगम ने पूरे नीमच शहर को शिवमय कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

जर्जर विद्यालय के विरोध में ग्रामीणों ने तालाबंदी और सात फीट के सांप के मिलने से हड़कंप

Karauli, Rajasthan:जर्जर विद्यालय का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी। समझाइश के दौरान कक्षा में लगभग सात फीट लंबा सांप निकल आया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश कुमार मीणा की मौजूदगी में सर्प दिखाई दिया और ग्रामीणों ने उसे कक्षा से बाहर निकाल कर मार दिया। ग्रामीणों ने भवन मरम्मत, नए कक्षा-कक्षों के निर्माण और परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग रखी। जिला शिक्षा अधिकारी ने कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए रमसा के माध्यम से प्रस्ताव भेजने का आश्वासन दिया और तत्काल मरम्मत के लिए भामाशाहों से सहयोग लेने की बात कही। Joड़ी निवासी पिंटू मीणा ने विद्यालय के एक कक्षा-कक्ष की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। समाधान मिलने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला खोल दिया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए भवन की समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की गई।
0
0
Report

उज्जैन में महाकाल की सवारी: लोक श्रद्धा से भरा नगर यात्रा

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - महाकाल सवारी, राजा के रूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल, शिवतांडव स्वरूप में प्रजा को दिए दर्शन, mandir के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों द्वारा दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर, श्रावन माह के तीसरे सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया। महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे शुरू हुई बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी पहुची। शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हुई। मान्यता हे की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीँ अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती हे。 शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया । सवारी के आगे घोडा , बेंड , पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी। गाजे बाजे के साथ निकली सवारी का सफ़र लगभग आठ किलोमीटर का था। यहां बता दें कि सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंची । जहॉ माँ क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया गया । इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई । श्री महाकालेश्वर भगवान की सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पर व सवारी के दौरान चलित रथ में एल.ई.डी. के माध्यम से सवारी मार्ग में दर्शन हेतु खड़े श्रद्धालुओं को सजीव दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस चलित रथ की विशेषता यह है कि, इसमें लाइव बॉक्स रखा गया, जिससे लाइव प्रसारण हुआ ।
0
0
Report
Advertisement

गडचिरोली के कोरची में जुगार अड्डे पर पुलिस छापा; नकद 4.41 लाख, 23 कारें जब्त, 34 आरोपी गिरफ्तार

Gadchiroli, Maharashtra:गडचिरोली जिल्ह्यातील कोरची तालुक्यातील कोटगुलच्या नांगपूर येथे पोलिसांच्या स्थानिक गुन्हे शाखेने कोटगुल पोलिस ठाण्याच्या पथकासह एक जुगार अड्ड्यावर धाड घातली. जुगा-यांची मोठी गर्दी असलेल्या या अड्ड्यावर धाड घालताच एकच पळापळ झाली. पोलीसांनी 2 आरोपींना अड्ड्यावरून अटक केली आहे. स्थळावरून 4 लाख 41 हजार रु रोख रक्कम जप्त करण्यात आली आहे. तर दीड कोटी रुपयांच्या 23 चार चाकी ताब्यात घेण्यात आल्या आहेत. या प्रकरणी तब्बल 34 आरोपींवर कारवाई करण्यात आली असून 2 मुख्य सूत्रधार मात्र फरार आहेत.
0
0
Report

खोह नागोरिआन पुलिस ने टेलीग्राम से ID बनाकर सेक्स चैट कराने वालों को गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- बस्सी पुलिस थाना खोह नागोरियान जयपुर पूर्व की लगातार कार्यवाही जारी। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना क्षेत्र में लड़कियों की फैक आईडी बनाकर टेलीग्राम ऐप ग्रुपों से अज्ञात लोगों के मोबाइल नंबर लेकर वाटसऐप बिजनेस पर सेक्स चैट्स व सेक्सटार्ज़न कर रुपए लेने वाले अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस थाना खोह नागोरियान की कार्यवाही। लड़कियों की फैक आईडी बनाकर सेक्स चैट्स व सेक्स टोरशन करने वाले अभियुक्त सतीश मीणा और हेमंत सैनी गिरप्तार। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोबाइलो में लड़कियों के अनगिनत न्यूड फोटो वीडियो एवं अनगनित सेक्स चैट्स बरामद। उच्च अधिकारयों के निर्देशन में प्रकाश विश्नोई थानाधिकारी और वीरेंद्र चौधरी एसआई टीम और अन्य की रही कार्रवाई।
0
0
Report

दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी ने आबूरोड में चाय-नाश्ते दुकानदार की हत्या का राज खोला

Sirohi, Rajasthan:आबूरोड के रीको ग्रोथ सेंटर मावल में चाय-नाश्ते की दुकान संचालक शक्तिसिंह राजपूत की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी इन्द्रजीत यादव (40) को दिल्ली से गिरफ्तार किया है。 पुलिस के अनुसार 15 अगस्त की रात रुपये के विवाद में आरोपी ने शक्तिसिंह की गला घोंटकर हत्या कर शव नाली में फेंक दिया और ट्रेन से दिल्ली फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर दिल्ली से दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में जांच जारी है。
0
0
Report
Advertisement

अलवर नगर निगम: महापौर सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित, लड़ाई तेज

Alwar, Rajasthan:नगर निगम अलवर के चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। मिनी सचिवालय में जिला कलेक्टर की मौजूदगी में सभी 65 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इस बार मेयर की सीट सामान्य (महिला) के लिए आरक्षित है, जिससे मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अलवर नगर निगम के आगामी चुनावों की बिसात बिछ चुकी है। मिनी सचिवालय में पूरी पारदर्शिता के साथ जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला की मौजूदगी में सभी 65 वार्डों के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के जरिए किया गया। इस लॉटरी के बाद शहर के कई वार्डों के सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। कई दिग्गज नेताओं की सीटें आरक्षित होने से उनके चुनावी समीकरण बिगड़े हैं, तो वहीं नए चेहरों और महिला प्रत्याशियों के लिए राजनीति के नए रास्ते खुल गए हैं। लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आम लोगों और कार्यकर्ताओं के मन में आरक्षण की श्रेणियों को लेकर कई सवाल रहते हैं। इसे आसान शब्दों में इस तरह समझा जा सकता है: अनारक्षित (GEN) ओपन: यह सीट पूरी तरह खुली होती है। यहां सामान्य, ओबीसी, एससी या एसटी वर्ग का कोई भी पुरुष या महिला चुनाव लड़ सकता है। अनारक्षित (GEN) महिला: इस सीट पर किसी भी वर्ग (सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी) की महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकती है। ओबीसी ओपन: इस सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का कोई भी पुरुष या महिला दावेदार हो सकता है। ओबीसी महिला: यह सीट केवल और केवल ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए तय होती है। एससी ओपन व एससी महिला: एससी ओपन पर अनुसूचित जाति का कोई भी पुरुष या महिला प्रत्याशी बन सकता है, जबकि एससी महिला सीट पर सिर्फ इसी वर्ग की महिला चुनाव लड़ेगी। एसटी ओपन व एसटी महिला: एसटी ओपन सीट पर अनुसूचित जनजाति के पुरुष या महिला दोनों पात्र होते हैं, जबकि एसटी महिला सीट पर केवल इसी वर्ग की महिला प्रत्याशी हो सकती है। लॉटरी निकलने के बाद अब राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। शहर के प्रमुख चौराहों और चाय की थड़ियों पर चुनावी चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे बड़ा केंद्र बिंदु नगर निगम के महापौर (मेयर) पद का आरक्षण रहा। अलवर नगर निगम में मेयर की सीट अनारक्षित (GEN) महिला वर्ग के लिए तय हुई है। इसका सीधा मतलब यह है कि इस पद पर किसी भी जाति या वर्ग की महिला चुनाव लड़ सकती है। इसके लिए सिर्फ सामान्य वर्ग की महिला होना जरूरी नहीं है, बल्कि एससी, एसटी या ओबीसी वर्ग की महिलाएं भी सामान्य महिला सीट पर अपनी दावेदारी ठोक सकती हैं। इसके साथ ही निगम के कुल 65 वार्डों में से 13 वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए भी आरक्षित किए गए हैं।
0
0
Report

सरदारशहर में जुए के अड्डे पर गिरफ्तार 6 जुआरी, पुलिस की कार्रवाई तेज

Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा- सरदारशहर लोकेशन-सरदारशहर सरदारशहर। सरदारशहर में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार, वार्ड 26 में घर के अंदर चल रहा था ताश पर जुए का खेल, नगदी और ताशपत्ती जब्त सरदारशहर में थानाधिकारी धीरेन्द्रसिंह शेखावत के नेतृत्व में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सरदारशहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वार्ड 26 में एक मकान पर दबिश देकर ताशपत्ती पर जुआ खेल रहे सेवगो का मोहल्ला वार्ड 26 निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र सीताराम सोनी, वार्ड 26 निवासी 51 वर्षीय नवरतन पुत्र श्रीभगवान सोनी, वार्ड 10 मोचीवाड़ा निवासी 36 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र अशोक कुमार सोनी, वार्ड 26 निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मानकचंद सोनी, वार्ड 26 निवासी 53 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोहनलाल सोनी तथा वार्ड 10 मोचीवाड़ा निवासी 42 वर्षीय आनंद पुत्र रामावतार सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए की नगदी और ताशपत्ती भी जब्त की है।। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि वार्ड 26 में एक घर में कुछ लोग ताशपत्ती पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में सेवगो का मोहल्ला वार्ड 26 निवासी 45 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र सीताराम सोनी, वार्ड 26 निवासी 51 वर्षीय नवरतन पुत्र श्रीभगवान सोनी, वार्ड 10 मोचीवाड़ा निवासी 36 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र अशोक कुमार सोनी, वार्ड 26 निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मानकचन्द सोनी, वार्ड 26 निवासी 53 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र सोहनलाल सोनी तथा वार्ड 10 मोचीवाड़ा निवासी 42 वर्षीय आनंद पुत्र रामावतार सोनी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया है। बाइट- धीरेन्द्रसिंह शेखावत, थानाधिकारी
0
0
Report

श्रावण सोमवार पर निम्बाहेड़ा के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ और महाप्रसाद

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में श्रावण के तीसरे सोमवार के अवसर पर शिवालयों में दिनभर धार्मिक आयोजनों का दौर चला। कासोद दरवाजा स्थित महादेव मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की आराधना की। इस अवसर पर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। दिनभर मंदिर में भक्तों की आवाजाही बनी रही और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। देर शाम मंदिर परिसर में विशेष आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया गया। श्रावण सोमवार के चलते पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल नजर आया और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में 2027 चुनाव: पंथक मुद्दे और नई पार्टियाँ बदलेगी राजनीतिक तस्वीर

Ludhiana, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਸਾਲ 2027 ਵਿੱਚ ਚੋਣਾਂ ਹੋਣੀਆਂ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦੇ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦੀਆ ਬਣੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਪੁਨਰ ਸੁਰਜੀਤ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ 2027 ਵਿੱਚ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਪਾਰਟੀਆਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਦਾ ਕਾਫੀ ਪ੍ਰਭਾਵ ਰਹੇਗਾ ਨਵੀਆਂ ਬੜੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ। ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਕੋਈ ਫਰਕ ਨਹੀਂ ਪੈਣਾ ਪਰ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੇ ਬਣੀਆ ਨਵੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਜੇਕਰ ਪੰਥਕ ਮੁੱਦੇ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਕਚਹਿਰੀ ਵਿੱਚ ਜਾਣਗੀਆਂ ਕਿ ਜਿਸ ਨਾਲ ਕਾਫੀ ਅਸਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ 2022 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਮੁਕਾਬਲਾ ਦਿਲਚਿਸਪ ਰਹੇਗਾ ਅਤੇ ਮੁਕਾਬਲਾ ਪੰਜ ਕੋਨਾ ਵੀ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ
0
0
Report

ग्वालियर: 8 दिनों से लापता इकलौते भाई की तलाश और न्याय की गुहार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर सलग - 8 दिनों से लापता सात बहनों का इकलौता भाई, डॉक्टर बनने का था सपना, बिलख रहे परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सत्यनारायण टेकरी निवासी महेंद्र सिंह वैश का लड़का जतिन सिंह वैश , 15-16 वर्षीय अचानक रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर रिश्तेदारों और दोस्तों के यहाँ काफी खोजबीन की गई, लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने जनकगंज थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 8 दिनों से नहीं जला चूल्हा, बहने देख रही हैं राह लापता किशोर सात बहनों के बीच अकेला भाई है। भाई के गायब होने के बाद से ही घर का माहौल बेहद गमगीन है। सातों बहनें देर रात तक घर की चौखट पर बैठकर अपने इकलौते भाई की वापसी का इंतजार कर रही हैं। बेटे के वियोग में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और वे बार-बार बेसुध होकर गिर रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले 8 दिनों से पीड़ित परिवार के घर में चूल्हा तक नहीं जला है। डॉक्टर बनने का था सपना, रेलवे स्टेशन पर मिली अंतिम लोकेशन लापता छात्र 11वीं कक्षा का एक होनहार और मेधावी विद्यार्थी है, जिसका सपना भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना था। परिजनों के मुताबिक, गायब होने से पहले जब अंतिम बार उससे बात हुई थी, तब ऐसा बिल्कुल प्रतीत नहीं हो रहा था कि वह कहीं जा सकता है। पुलिस की शुरुआती जांच में छात्र की आखिरी लोकेशन ग्वालियर रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेस हुई है। जनकगंज थाना पुलिस फिलहाल इस बिंदु को आधार बनाकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, सरकार से गुहार पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रहा है और सही तरीके से ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। बेबस परिवार ने मीडिया के सामने आकर पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार से रोते हुए गुहार लगाई है कि उनके बेटे को जल्द से जल्द ढूँढकर न्याय दिलाया जाए।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top