825106
डुमरी में सड़क हादसा में छात्रा की गई जान, एक घायल
Bharkhar, Jharkhand:गिरीडीह जिले के डुमरी में एनएच-19 पर हुए एक सड़क हादसे में कॉलेज छात्रा की जान चली गई थी। सूचना के अनुसार वह अपने जीजा के साथ बाइक पर सोना पहाड़ी जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। साथ ही छात्रा की मौके पर ही जान चली गई, जबकि एक युवक रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आकाशगंगा गिफ्ट गैलरी में भीषण आग, दमकल ने फंसे परिवार को बचाया
Surajpur, Chhattisgarh:आकाशगंगा गिफ्ट गैलरी में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल से नीचे दुकान तक पहुंची आग बड़े नुक्सान की आशंका. ऊपरी मंजिल में फंसे परिवार को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाला, दमकल की 3 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका. विश्रामपुर थाना के शिवनंदनपुर इलाके का मामला. पुलिस मौके पर मौजूद.0
0
Report
बगरू में चोरी: घर की अलमारी से लाखों के आभूषण चोरी, पुलिस जांच जारी
Jaipur, Rajasthan:जिला - जयपुर लोकेशन - बगरू दहमीकलां गांव में चोरी की बड़ी वारदात, परिवार सोता रहा चौक में ओर चोर कर गए अलमारी का लॉकर साफ, अलमारी से करीब 5 लाख रूपये नगदी सहित लाखों रूपये के सोने-चांदी के आभूषण किए चोरी, रैगर मोहल्ले में राधेश्याम मुंडोतिया के घर में हुई चोरी, पीड़ित मकान मरम्मत के लिए उधार लाया था रूपये, गरीबी में हो गया आटा गिला, छत के ऊपर से सीढ़ियों की जाली हटाकर घर में घुसे चोर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लिया घटना का जायजा, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।0
0
Report
नेपाल सीमा से सटे गांव के तालाब से मतदाता पहचान पत्र मिलने पर हंगामा
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा प्रखंड के घुरघुरा रामनगर गांव के तालाब से सैकड़ों की संख्या में मतदाता पहचान पत्र मिलने की खबर सामने आई है। नेपाल सीमा से सटे इस गांव में ऐसे वोटर आईडी कार्ड मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव के दो बच्चे तालाब में घोंघा चुनने के लिए उतरे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे वोटर आईडी कार्ड पर पड़ी और सभी वोटर आईडी कार्ड को इकट्ठा किया गया और इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक सामने नहीं आई है।0
0
Report
Advertisement
टिहरी पुलिस ने वायरल वीडियो के आरोपियों की पहचान कर चालान कर दिया
Rishikesh, Uttarakhand:सलग : हुड़दंगियों पर भारी पड़ी 'श्वेता चौबे' की सख्ती / सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर बड़ा एक्शन सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट के वीडियो पर टिहरी पुलिस का त्वरित एक्शन。 पहचान और चालान_हुड़दंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर काटा गया तगड़ा चालान。 एसएसपी श्वेता चौबे की दो टूक_पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग और अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं。 टिहरी पुलिस का संकल्प_अपराधियों में भय — जनता में विश्वास एंकर : उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर हुड़दंग मचाने और कानून हाथ में लेने वालों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर। ऋषिकेश के पास टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मारपीट के वीडियो पर पुलिस ने बिजली की रफ्तार से एक्शन लिया है। एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती के बाद, टिहरी पुलिस ने वीडियो में दिख रहे हुड़दंगियों को न सिर्फ दबोचा, बल्कि उनकी पहचान कर उनका कड़ा चालान भी काट दिया है। पुलिस ने साफ संदेश दे दिया है कि देवभूमि के पर्यटन स्थलों पर गुंडागर्दी और अभद्रता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वी.ओ(1) : कैसे टिहरी पुलिस ने चंद घंटों में ही इन हुड़दंगियों का सारा नशा हिरन कर दिया_ ये तस्वीरें गवाह हैं कि देवभूमि उत्तराखंड में अब कानून तोड़ने वालों की खैर नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग सरेआम मारपीट और हुड़दंग मचाते नजर आ रहे थे। वीडियो जैसे ही टिहरी पुलिस के आला अधिकारियों के संज्ञान में आया, महकमे में हलचल तेज हो गई। टिहरी की कप्तान यानी एसएसपी श्वेता चौबे ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तत्काल पुलिस टीम को आरोपियों को दबोचने के निर्देश दिए। एसएसपी की इसी सख्ती का नतीजा था कि टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, वीडियो में मारपीट कर रहे सभी व्यक्तियों की पहचान की और उनके खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई को अंजाम दिया। वी.ओ(2) : उत्तराखंड पुलिस इन दिनों के तहत अपराधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर काल बनकर टूट रही है। टिहरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि शांत वादियों की आबोहवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं है। अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं, तो पर्यटक बनकर आइए, हुड़दंगी बनकर नहीं। क्योंकि टिहरी पुलिस की 'एक्शन मोड' वाली कार्रवाई लगातार जारी है। वी.ओ(3) : तो साफ तौर पर टिहरी पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को कड़ा संदेश दे दिया है कि सोशल मीडिया की हर हरकत पर पुलिस की पैनी नजर है। 'अपराधियों में भय और जनता में विश्वास' का जो नारा उत्तराखंड पुलिस देती है, उसे धरातल पर सच कर दिखाया है。0
0
Report
उज्जैन में तेज गर्मी, तापमान 44 डिग्री पहुंचा—सीजन का सबसे गर्म दिन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में गर्मी का असर बरकरार, दिन का तापमान 44 डिग्री पहुंचा एक हफ्ते पहले,बीते मंगलवार 44.4 डिग्री के साथ रहा था सीजन का सबसे गर्म दिन धार्मिक नगरी उज्जैन में गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। जीवाजी वेधशाला के अनुसार बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक शहर में फिलहाल गर्मी का दौर जारी है। बीते मंगलवार को उज्जैन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सतर्क रहने की सलाह दी है।0
0
Report
आमों पर लगी नई 'नाईटी' पॅकटिंग से रंग साफ, दाग घटे, किसान उम्मीदें बढ़ीं
Ranaghat, West Bengal:*ভালো দাম পেতে নতুন পদ্ধতি, আমের গায়ে পরানো হচ্ছে ‘নাইটি’* এবার আমচাষিদের মুখে হাসি ফুটেছে। অন্যান্য বছরের তুলনায় এ বছর ফলন কিছুটা কম হলেও বাজারে মিলছে ভালো দাম। চাষিদের দাবি, বড় ধরনের ঝড় না হওয়ায় বাগানের ক্ষতি তুলনামূলক কম হয়েছে। বেশ কিছুদিন ধরে আমবাগান থেকে কাঁচা আম পাড়া শুরু হয়ে গিয়েছে। নদিয়ার শান্তিপুর, ফুলিয়া, মাজদিয়া, কৃষ্ণগঞ্জ সহ একাধিক এলাকায় ব্যাপকভাবে আমের চাষ হয়। এর মধ্যে হিমসাগর আম অন্যতম জনপ্রিয়। তবে প্রতি বছরই একটি সমস্যার মুখোমুখি হতে হয় চাষিদের। পোকামাকড়ের আক্রমণ, পাতার ঘষা কিংবা ডালে আঘাত লাগার কারণে আমের গায়ে নানা দাগ তৈরি হয়। ফলে ফলের স্বাদ ভালো হলেও বাইরের সৌন্দর্য নষ্ট হওয়ায় বাজারে কাঙ্ক্ষিত দাম পান না অনেক চাষি। সেই সমস্যা দূর করতেই এবার নতুন পদ্ধতি গ্রহণ করেছেন তারা। চাষিদের ভাষায়, আরৎ দারের কাছ থেকে কাগজ দিয়ে তৈরি বিশেষ ধরনের প্যাকেট নিয়ে আসেন তারা । প্রায় দশ দিন আগে সেই প্যাকেট আমের গায়ে পরিয়ে দেওয়া হয়। স্থানীয় ভাষায় এই প্যাকেটের নাম দেওয়া হয়েছে “নাইটি”। দেখতে অনেকটা ছোট জামার মতো হওয়ায় এমন নামকরণ বলে জানান চাষিরা। চাষিদের কথায়, মানুষ যেমন জামা পরে শরীরকে সুরক্ষিত রাখে, তেমনই আমের গায়ে এই “নাইটি” পরানো হলে ফলের রং ভালো থাকে এবং বাইরের দাগও অনেকটা কমে যায়। পাশাপাশি পোকামাকড়ের আক্রমণ থেকেও কিছুটা সুরক্ষা মেলে। এর ফলে বাজারে আম দেখতে আরও আকর্ষণীয় হবে এবং ভালো দাম পাওয়ার সম্ভাবনাও বাড়বে । এ বছরই প্রথম এই পদ্ধতি ব্যবহার করছেন অনেক আমচাষি। তারা জানিয়েছেন, মাঝেমধ্যে “নাইটি” খুলে আম পরীক্ষা করা হচ্ছে। এখন পর্যন্ত ফল ভালোই মিলছে বলে দাবি তাদের। চাষিদের আশা, এই নতুন পদ্ধতি ভবিষ্যতে আমচাষে আরও লাভের মুখ দেখাবে এবং বাজারে সুন্দর ও উন্নত মানের আম সরবরাহ করা সম্ভব হবে।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी में 21 ट्रैक्टरों से बारात, दूल्हे ने ट्रैक्टर चलाकर दिखाया टशन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं गुढ़ागौड़जी में दूल्हे का 'ट्रेक्टर वाला टशन' आया सामने! गुढ़ागौड़जी में 21 ट्रैक्टरों पर निकली अनोखी बारात दूल्हे जितेंद्र महला ने खुद संभाली ट्रैक्टर की स्टेयरिंग बारात में घोड़ी और सजे-धजे ऊंट भी बने आकर्षण 30 किलोमीटर तक हाइवे पर ट्रैक्टर काफिले को देखने उमड़े लोग देसी ठाठ वाली शादी की इलाके में खूब चर्चा शादी समारोहों में लग्जरी कारों, बग्घियों और महंगे काफिलों का चलन आम हो चुका है। लेकिन झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी के समीप ढाणियां भोड़की गांव से निकली एक अनोखी बारात ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसान परिवार से जुड़े दूल्हे जितेंद्र महला ने अपनी बारात 21 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ निकाली। करीब 30 से 32 किलोमीटर का सफर तय करती यह बारात जहां-जहां से गुजरी। लोग ठहरकर इसे देखते रहे। महला की ढाणी तन ढाणियां भोड़की निवासी दूल्हा जितेंद्र पुत्र भारमल महला भड़ौंदा गांव के लिए रवाना हुआ। खास बात यह रही कि सबसे आगे चल रहे ट्रैक्टर की स्टेयरिंग खुद दूल्हे ने संभाल रखी थी। ट्रैक्टर पर दूल्हे का अंदाज और टशन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। बारात में शामिल 21 ट्रैक्टर एक के पीछे एक सजे-धजे अंदाज में चल रहे थे। इसके साथ ही घोड़ी और ऊंट भी बारात का हिस्सा बने। जिन्हें पारंपरिक तरीके से सजाया गया था। ग्रामीण संस्कृति और किसान जीवन की झलक दिखाती इस बारात ने हाईवे पर अलग ही माहौल बना दिया। राह चलते लोगों ने अपने वाहन रोककर इस अनोखी बारात को देखा। वहीं कई लोगों ने मोबाइल में वीडियो और तस्वीरें भी कैद कीं। बारात में देशी ठाठ भी खास आकर्षण रहा। मेहमानों के लिए पारंपरिक ग्रामीण शैली में भोजन की व्यवस्था की गई थी। देसी खानपान और ग्रामीण परिवेश ने समारोह को खास बना दिया। दूल्हे के पिता भारमल महला ने बताया कि उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा हुआ है और रिश्तेदार व परिचित भी अधिकांश किसान वर्ग से हैं। ऐसे में उन्होंने शादी में ग्रामीण संस्कृति और किसान पहचान को प्रमुखता देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि आज शादी समारोहों में अनावश्यक खर्च तेजी से बढ़ रहा है। जबकि ट्रैक्टर गांव और किसान की असली पहचान हैं। उन्होंने बताया कि परिचितों और रिश्तेदारों के पास पहले से ट्रैक्टर उपलब्ध होने के कारण बारात में उनका उपयोग किया गया। जिससे करीब एक लाख रुपए की बचत भी हुई। साथ ही समाज को सादगी और अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश देने की कोशिश की गई। यह अनोखी ट्रैक्टर बारात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है。 बाइट : जितेंद्र, दूल्हा0
0
Report
खैरागढ़ में उज्ज्वला घोटाला: ओटीपी से डिलीवरी दिखाकर उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रही
Khairgarh, Uttar Pradesh:सरकार गरीबों के घर चूल्हा जलाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, लेकिन खैरागढ़ जिले में उज्ज्वला योजना पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। यहां उपभोक्ताओं का आरोप है? कि गैस एजेंसी के कर्मचारी पहले ओटीपी लेते हैं, फिर रिकॉर्ड में सिलेंडर डिलीवर दिखा देते हैं। हैरानी की बात यह है? कि उपभोक्ताओं के खाते में सब्सिडी का पैसा भी पहुंच जाता है, लेकिन गैस सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता। अब सवाल उठ रहा है? कि आखिर बिना गैस दिए डिलीवरी कैसे पूरी हो रही है? और विभाग आंख मूंदकर बैठा क्यों है? पूरा मामला खैरागढ़ जिले के बाजार आतरिया क्षेत्र स्थित साल्हेकला इंडियन गैस एजेंसी का है। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि एजेंसी कर्मचारी गैस वितरण से पहले मोबाइल पर आए ओटीपी की मांग करते हैं। जैसे ही उपभोक्ता ओटीपी बताते हैं, सिस्टम में सिलेंडर डिलीवर दिखा दिया जाता है। लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू होता है। उपभोक्ताओं के मुताबिक कई-कई दिन गुजर जाने के बाद भी सिलेंडर उनके घर नहीं पहुंचता। कुछ लोगों ने तो यहां तक दावा किया कि दो-दो और तीन-तीन बार सब्सिडी का पैसा खाते में आ गया, लेकिन गैस का सिलेंडर कभी मिला ही नहीं। ग्रामीणों का कहना है कि जब एजेंसी में शिकायत की जाती है तो हर बार नया बहाना मिलता है। कभी कहा जाता है “गाड़ी रास्ते में है”, कभी “कल पहुंच जाएगा”, तो कभी “लोडिंग नहीं हुई” कहकर उपभोक्ताओं को टाल दिया जाता है। गरीब परिवार घंटों एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि रिकॉर्ड में सबकुछ सही दिखाया जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल गैस वितरण प्रणाली और विभागीय निगरानी पर उठ रहा है। आखिर बिना उपभोक्ता को सिलेंडर दिए सब्सिडी कैसे जारी हो रही है? क्या विभाग केवल सिस्टम में “डिलीवर” दिखने भर से संतुष्ट हो जाता है? अगर उपभोक्ता के घर तक गैस पहुंची ही नहीं, तो फिर सब्सिडी किस आधार पर जारी की गई? सूत्रों की मानें तो उपभोक्ताओं के नाम पर रिफिल किए गए घरेलू सिलेंडरों को दूसरे स्थानों पर खपाया जा रहा है। आरोप है कि घरेलू गैस का उपयोग कमर्शियल कामों में कर अधिक मुनाफा कमाया जा रहा है। यही वजह है कि गरीब उपभोक्ता खाली सिलेंडर लेकर इंतजार करते रह जाते हैं और रिकॉर्ड में गैस वितरण पूरा दिखा दिया जाता है। साल्हेकला एजेंसी सीमावर्ती क्षेत्र में होने के कारण यहां बेमेतरा और दुर्ग जिले के सैकड़ों उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 800 से 900 परिवार इस गड़बड़ी से प्रभावित हो सकते हैं। यदि ओटीपी एंट्री, डिलीवरी रिकॉर्ड और वास्तविक वितरण की निष्पक्ष जांच हो जाए तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है। इस मामले में खैरागढ़ एसडीएम सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने जांच के निर्देश दिए जाने की बात कही है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार विभाग केवल जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देगा, या फिर गरीबों के हिस्से की गैस गायब करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी होगी। उज्ज्वला योजना गरीब महिलाओं को धुएं से राहत देने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अगर उपभोक्ता के घर गैस पहुंचे बिना ही सब्सिडी जारी हो रही है, तो यह सिर्फ एक एजेंसी की लापरवाही नहीं बल्कि पूरी व्यवस्था पर बड़ा सवाल है.0
0
Report
नूंह में गो-तस्करों से मुठभेड़: एक घायल, दो फरार
Nuh, Haryana:नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल。 नूंह जिले में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब अपराध जांच शाखा की टीम और कथित गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह कार्रवाई अपराध जांच शाखा नूंह के प्रभारी उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मुठभेड़ के दौरान एक गो-तस्कर के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार पुलिस को गो-तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद नूंह-उटावड़ रोड पर जयसिंहपुर गांव के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकنے का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि गो-तस्कर एंबुलेंस गाड़ी का इस्तेमाल कर गौ तस्करी कर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और इस दौरान पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी की पहचान हमास खान पुत्र खुर्शीद निवासी उटावड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा राउंड बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गोवंश और एक ईको कार भी बरामद की गई है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। नूंह सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में गो-तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
पद्मनाभपुर हादसे ने बवाल मचा दिया, CCTV फुटेज सामने
Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक मामूली सड़क हादसे ने देखते ही देखते भारी बवाल का रूप ले लिया जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया है घटना में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों और दूसरे पक्ष के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले इस खूनी संघर्ष के दौरान वहां से गुजर रहे एक मासूम राहगीर पर भी उपद्रवियों ने बेरहमी से हमला कर दिया और उसकी सोने की चेन लूट ली हमले में गंभीर रूप से घायल राहगीर को आईसीयू में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.0
0
Report
रanchi में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज बढ़ीं, पेट्रोल 101.82 रुपए
Ranchi, Jharkhand:एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। रांची में पेट्रोल में लगभग 95 पैसे की बढ़ोतरी हुई है कल तक पेट्रोल 100.93 रुपए था आज सुबह से पेट्रोल 101.82 रुपए हो गया वहीं डीजल में 68 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।0
0
Report
एनटीपीसी ने अंता में CSR के अंतर्गत सरकारी स्कूल का शुभारम्भ किया
Baran, Rajasthan:बारां जिले के अंता में एनटीपीसी द्वारा CSR के तहत 64 लाख की लागत से सरकारी स्कूल में कराए गए भवन निर्माण कार्य सहित बरामदा का एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक ई सत्यफनी कुमार द्वारा शुभारम्भ किया गया. इस मौके पर एनटीपीसी महा प्रबंधक अनिल बवेजा ने कहा कि एनटीपीसी के लिए CSR एक दायित्व नहीं है बल्कि समाज के सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है, वही शिक्षा ही समाज की प्रगति की सबसे मजबूत नींव है. ऐसे में ये सभी कार्य बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ तथा प्रेरणादायक वातावरण देने के उद्देश्य से किए गए हैं. एनटीपीसी महाप्रबंधक बवेजा ने कहा कि सुरक्षा, पर्यावरण सहित CSR एवं उत्पादन के क्षेत्र में अब तक कई उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की गई हैं, साथ ही 2 बार प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार सहित अनेक कीर्तिमान स्थापित किए गए हैं. वहीं एनटीपीसी अंता द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है. इस मौके पर एनटीपीसी अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दिलेर सिंह कुहाड़, सीबीईओ ममता चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय: तार काटते समय पोल गिरा, बड़ा हादसा टला, इलाके में हड़कंप
Begusarai, Bihar:बेगूसराय- बिजली विभाग की कथित लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नगर थाना क्षेत्र के हड़ताली चौक के पास बिजली का तार काटने के दौरान अचानक बिजली का पोल टूटकर सड़क पर गिर गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सड़क किनारे खड़ी कई मोटरसाइकिल और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की ओर से तार काटने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पोल भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां पास की चाय दुकान पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। पोल गिरते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग द्वारा बिना मानक सुरक्षा व्यवस्था के काम कराया जा रहा था। लोगों का कहना है कि अगर थोड़ी भी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर मौजूद बिजली मिस्त्री और ठेकेदार फरार हो गए। फिलहाल घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और स्थानीय लोग बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठा रहे हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ NH-56 पर ट्रोला में लगी भीषण आग, हादसों की श्रृंखला में कई घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के पीपलखूंट थाना क्षेत्र स्थित पुनहल्ला घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पत्थरों से भरे एक ट्रोले के ब्रेक चिपकने से टायर में आग लग गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए ट्रोले के सभी टायरों तक फैल गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार आसमान तक दिखाई देने लगा। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रोले को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सुरक्षित नीचे उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पीपलखूंट पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। इस दौरान हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम के बीच प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज बस को पीछे से आ रहे एक ट्रोले ने टक्कर मार दी। इसके बाद पास में मौजूद दो अन्य ट्रोलों और रोडवेज बस के बीच भी भिड़ंत हो गई। हादस में कई यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट पहुंचाया गया। इसी दौरान एक और हादसा सामने आया, जब पेट्रोल से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में बड़ा विस्फोट या आगजनी नहीं हुई, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी। लगातार हुए हादसों से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
उन्नाव में गहनों के लालच पर बेटे ने मां की हत्या, मामला दर्ज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में गहनों के लालच के कारण बेटे ने माँ की हत्या. खेत में लकड़ी बीनने गयी थीं माँ; बेटे ने गला दबा कर हत्या की. सूचना पर पहुंची पुलिस, शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. बड़े बेटे की तहरीर पर छोटे बेटे के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज. अजगैन कोतवाली के शीतल खेड़ा गाँव का मामला.0
0
Report
Advertisement
