गिरिडीह के धनवार में मस्जिद गली में तेज आवाज के साथ रसोई गैस का सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह के धनवार स्थित मस्जिद गली में उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक महिला अपने घर में खाना बना रही थी इसी दौरान LPG गैस सिलेंडर जोरदार रुप से ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि सामने घर के पेड़ पर पूरी तरह आग लग गई और सामने तीन झोपड़ियों में भी आग फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घरों से लोगों को निकाला और आग बुझाने की कोशिश की। सूचना देने पर पर दमकल की गाड़ी भी पहुंची और मेहनत से आग पर काबू पाया गया। इस दुर्घटना में तीन महिलाएं जख्मी हो गईं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ब्रेकिंग सीवान: पटाखा बनाने के दौरान मकान में हुआ ब्लास्ट, चार लोगों के मिले शव
Rashid Chak, Bihar:सीवान, बिहार:
पटाखा बनाने के दौरान मकान में हुआ ब्लास्ट।
4 लोगों के शव हुए बरामद।
अन्य लोगों की तलाश जारी।
कई लोगों की घायल होने की भी सूचना, मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी।
सीवान एसपी भारत सोनी ने ZEE मीडिया को कॉल पर दी जानकारी।
जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की घटना।
