Back
गढ़वा में नकली घी धंधा उजागर, बिहार से आई महिलाएं मिलावटी घी बेच रहीं
APASHISH PRAKASH RAJA
Oct 24, 2025 11:54:18
Narayanpur, Jharkhand
गढ़वा में नकली घी धंधा उजागर, बिहार से आई महिलाएं मिलावटी घी बेच रहीं यह गैंग, लोगों के सेहत पर पड़ रहा है असर गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र मे छठ जैसे बड़े पर्वों के दौरान भवनाथपुर बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में नकली घी का धंधा तेजी से पनप रहा है। बताया जा रहा है कि बिहार के सासाराम से आई आधा दर्जन महिलाएं डालडा (वनस्पति घी) और रिफाइंड तेल को मिलाकर नकली घी तैयार कर रही हैं और उसे देसी घी के रूप में बाजार में बेच रही हैं। बढ़ती महंगाई और असली घी के ऊंचे दामों के बीच यह सस्ता विकल्प लोगों को तो लुभा रहा है, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से यह बेहद हानिकारक है। जानकारी के अनुसार, डालडा एक प्रकार का वनस्पति घी होता है जिसे वनस्पति तेलों को हाइड्रोजनेशन प्रक्रिया से गर्म कर तैयार किया जाता है। वहीं रिफाइंड तेल रासायनिक प्रक्रिया से निर्मित होता है। दोनों को मिलाकर तैयार यह नकली घी दिखने और खुशबू में असली घी जैसा लगता है, लेकिन यह पूरी तरह कृत्रिम होता है। सासाराम से आए महिलाओं ने बताया कि हमलोग खरौधी मोड़ से लेकर केतार प्रखंड तक इस मिलावटी घी को दुकानदार को 300सौ रुपया किलो बेचते है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह नकली घी बाजार में असली घी से लगभग 40 से 60 प्रतिशत सस्ता मिलता है। मिठाई दुकानों और छोटे रेस्टोरेंटों में इसका प्रयोग बढ़ गया है क्योंकि इससे उत्पादन लागत घटती है और मुनाफा बढ़ता है। लेकिन यही सस्तापन लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। इस मामले को लेकर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने कहा की सूचना प्राप्त हुई है बिहार से कुछ लोग आकर नकली घी बेच रहे है उन्होंने गढ़वा के लोगो से अपील की है की बिहार से कुछ लोग घूम घूम कर नकली घी बेच रहे है जिससे उन्हें सतर्क रहने की जरुरत है अगर इस तरह के लोग कंही मिलते है तो नजदीकी प्रशासन को इसकी सूचना जरूर करें। विभाग के द्वारा सूचना मिलने पर इस तरह के कई कार्यवाई की गई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 24, 2025 14:31:150
Report
ASANIMESH SINGH
FollowOct 24, 2025 14:30:590
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 24, 2025 14:30:230
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 24, 2025 14:22:451
Report
1
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 24, 2025 14:22:340
Report
RKRakesh Kumar
FollowOct 24, 2025 14:22:020
Report
AVArun Vaishnav
FollowOct 24, 2025 14:21:420
Report
0
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowOct 24, 2025 14:21:320
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 24, 2025 14:21:010
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 24, 2025 14:20:380
Report
SPSanjay Prakash
FollowOct 24, 2025 14:19:464
Report
PDPAWAN DURGAM
FollowOct 24, 2025 14:19:130
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 24, 2025 14:18:540
Report
