Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Samastipur848101

तेजस्वी यादव बोले मोदी-शाह बिहार को ठगने आए, जनता नहीं भूलेगी जंगल राज

MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 24, 2025 14:31:15
Bihar
समस्तीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा प्रधानमंत्री बिहार को ठगने के लिए आए है । एंकर :बिहार विधानसभा 2025 का चुनाव प्रचार आज से तेजस्वी यादव ने शुरू कर दिया है ।जहां आज समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा के रायपुर मैदान में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया इस मौके पर समस्तीपुर जिले के महागठबंधन के विधानसभा प्रत्याशी मंच पर उपस्थित रहे । वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर एक बार फिर सवाल उठाया है और कहा कि अब बिहार के 14 करोड़ जनता का काम काज नीतीश कुमार से नहीं किया जा रहा है । आप बीजेपी नीतीश कुमार के सरकार को चल रही है ।वहीं केंद्र सरकार पर भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जम कर हमला बोला है कहा है नरेंद्र मोदी और अमित शाह बिहार में जंगल राज की बात करते हैं लेकिन बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं जब अपराध न होता हो चाहे वह हत्या हो लुट हो या फिर बलात्कार हो तो क्या अभी जंगलराज नहीं है वही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि दो गुजराती बिहार में राज करना चाहते हैं और यह बिहार का बेटा होने नहीं देगा बिहार पर बिहार का बेटा ही राज करेगा वहीं उन्होंने एक बार फिर मंच से कहा कि एनडीए सरकार हमारे विजन की नकल करती है जो हम कहते हैं वहीं एनडीए सरकार करती है एनडीए सरकार के पास अपना कोई विजन नहीं है वहीं उन्होंने फिर एक बार कहा कि अगर 14 नवंबर को हमारी सरकार बनती है तो बिहार के जितने भी परिवार है हर एक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी और यह तेजस्वी का वादा है वहीं उन्होंने कहा कि जितने भी संविदा कर्मी है उनकी नौकरी को स्थाई कर दिया जाएगा वहीं माई बहन योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को ₹2500 हर महीने उनके खाते में दिए जाएंगे साथ ही कई अन्य तरह के वादे भी उनके द्वारा मंच से किया गया वही मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आज बिहार दौरे पर आए हैं लेकिन बिहार को नौकरी देने नहीं बेरोजगारी हटाने नहीं आ रहे हैं वह बिहार को ठगने के लिए आए हैं लेकिन बिहार की जनता ठगाने वाली नहीं है । बाइट :तेजस्वी यादव
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NTNagendra Tripathi
Oct 24, 2025 17:22:36
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक करमैनी पुल से एक युवती ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक युवती लहरों में समा चुकी थी। उसकी पहचान खुशबू त्रिपाठी,निवासी बनकटा,थाना मेहदावल जनपद सन्तकबीरनगर के रूप में हुई है। खुशबू की तलाश के लिए पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को सूचना दी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। लेकिन इससे पहले कि लोग अभी संभल पाते करीब दो घंटे बाद उसी पुल पर एक और युवती रीना 20 वर्ष निवासी कैम्पियरगंज गुमसुम खड़ी दिखाई दी। तो पुलिस के होश उड़ गए पुलिस टीम ने जब उससे बात करने की कोशिश की तो उसने अचानक रेलिंग से नीचे नदी में जोरदार तरीके से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत पास में मछली पकड़ रहे मछुआरों को आवाज दी। मछुआरों ने बिना समय गंवाए नदी में कूदकर रीना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है। थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह के मुताबिक एक युवती को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि दूसरी की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों घटनाओं के कारणों की जांच में जुटी है और इलाके में लोगों में दहशत और चर्चा का माहौल है। तो राप्ती नदी के करमैनी पुल से दो घंटे के भीतर दो युवतियों का नदी में कूदना कई सवाल खड़े करता है… क्या ये दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हैं या ये महज़ एक संयोग है। इसकी गुत्थी अब पुलिस की जांच पर टिकी है।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 24, 2025 17:21:40
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद की देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीओ अवधामन भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्या आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा 25 हजार का इनामी आरोपी गुड्डू अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। दरअसल, 12 अक्टूबर की रात रायपुर उकसी गांव के पास शराब पार्टी के दौरान अशोक उर्फ भूरा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इनामी आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुड्डू की तलाश जारी है।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 24, 2025 17:21:24
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में दोहरी हत्या से सनसनी शहडोल- जिले के बुढार थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवाही चौकी के ग्राम बलबहरा में बुधवार रात दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस भीषण वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है राहुल तिवारी और राकेश तिवारी की तलवार, फरसा और लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई, जबकि तीसरे भाई सतीश तिवारी गंभीर रूप से घायल है और उसे मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। कि यह पूरा मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा ने अपने करीब 15 साथियों के साथ मिलकर तीनों भाइयों पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के अंदर घुसकर हमला किया था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें इसी दोहरी हत्याकांड का दृश्य बताया जा रहा है। वीडियो में कथित तौर पर अनुराग शर्मा और उसके साथियों द्वारा तिवारी परिवार पर हमला करते हुए दिखाया गया है। हालांकि Zee मीडिया इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। घटना की सूचना मिलते ही शहडोल पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया गया है और मुख्य आरोपी अनुराग शर्मा सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। घटना स्थल: ग्राम बलबहरा, चौकी केशवाही, थाना बुढार कारण: जमीनी विवाद मृतक: राहुल तिवारी, राकेश तिवारी गंभीर घायल: सतीश तिवारी मुख्य आरोपी: अनुराग शर्मा एवं उसके लगभग 15 साथी घटना के बाद ग्राम बलबहरा और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Oct 24, 2025 17:19:46
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सेल्समैन से एक मोटरसाइकiverr पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने 11427 रुपए लूट कर फरार हो गए. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹2500 नगद एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. दरअसल मामला जनपद कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला चंदन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का है. इस पेट्रोल पंप पर सेल्समेन कार्य कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए जिन्होंने ₹50 की पेट्रोल डलवा कर जाने लगे. सेल्समैन ने पैसा मांगा तो उन्हें धमकी देकर 11427 रुपए छीन कर भाग गए इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कासगंज एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया. आज पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त गण नितिन उर्फ कालू पुत्र फौजवीर निवासी ग्राम अल्लेपुर थाना गंजडुंडवारा और गोविंद पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम देवकली थाना सुनगढ़ी जनपद कासगंज को अलीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के पास से लूटे गए रुपए में ₹2500 नगद, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं. तीसरा आरोपी अभी भी मौके से फरार है.
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 24, 2025 17:19:10
Fatehpur, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव में प्रधानंमत्री से प्रधान तक की रणनीति पर काम करेगी बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल आज फतेहपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की और पंचायत व बिहार चुनाव को लेकर अपनी बात रखी, प्रकाश पाल ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, मतदाता सूची का कार्य चल रहा है और चुनाव अप्रैल या मई माह में संभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा का है, तो प्रधान भी भाजपा का होना चाहिए, इसी रणनीति के तहत हम पंचायत चुनावों को लेकर काम कर रहे है, आज पार्टी कार्यालय में पंचायत चुनावों को लेकर एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था, वहीं उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद हमारा मुख्य उद्देश्य पंचायत चुनावों में संगठनात्मक स्तर पर मजबूरी प्रधान करना रहेगा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज का दौर देखा है, जहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भयभीत थे, यहां तक कि डीएम की पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म तक किया गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता अब उस जंगलराज को दोबारा नहीं आने देगी और भाजपा गठबंधन (एनडीए) की ही सरकार फिर से बनेगी।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Oct 24, 2025 17:17:31
Sambalpur, Odisha:ତୃଣମୂଳ ସ୍ତରରେ ଲୋକଙ୍କ ପାଖକୁ ଆତ୍ମନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବା ପାଇଁ ସରକାରୀ ସୁବିଧା ପହଂଚାଇବା ପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ରେ ପ୍ରଥମ କରି ସମ୍ବଲପୁର ଧନକଉଡ଼ା ବ୍ଲକ ଗୋଶାଳା ରେ ଆୟୋଜିତ ହେଲା ବ୍ଲକ ସ୍ତରୀୟ ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀ ସମ୍ପଦ ମେଳା । କିଭଳି ଭାବରେ ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ର ଲୋକେ ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ଉପାୟରେ ମତ୍ସ୍ୟ ଚାଷ ଓ ପଶୁପାଳନ କରି ଆତ୍ମନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବା ସହ ଭଲ ରୋଜଗାର କରିବେ ସେଥିପାଇଁ ରାଜ୍ୟରେ ପ୍ରଥମ କରି ଏହି ମେଳା ର ଆୟୋଜନ ହୋଇଥିବା କହିଥିଲେ ଅତିଥି ବୃନ୍ଦ | ପୂର୍ବରୁ ଏହି ମେଳା ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ଓ ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ ରେ ସୀମିତ ଥିଲା ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ର ଲୋକେ ଏ ଯୋଗ୍ୟତାରେ ଜାଣି ପାରୁ ନ ଥିଲେ ସେଥିପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ର ଲୋକଙ୍କ ପାଖରେ ସୁବିଧା ପହଂଚାଇବା ପାଇଁ ଏଭଳି ମେଳା ର ଆୟୋଜନ ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଥିଲା| କିଭଳି ଭାବରେ ଉନ୍ନତ ମାନର ମାଛ ଚାଷ ଯେମିତିକି ପଞ୍ଜୁରୀ ଭିତରେ ମାଛ ଚାষ,ରଙ୍ଗୀନ ମାଛ ଚାଷ,ତା ସହ କିଭଳି ଭାବରେ ଛେଳି କୁକୁଡ଼ା ଇତ୍ୟାଦି ଚାଷ କଲେ ଭଲ ରୋଜଗାର କରାଯାଇପାରିବ ସେ ଦିଗରେ ଚାଷୀମାନଙ୍କର ଦିଗଦର୍ଶନ କରାଯାଇଥିଲା ।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 24, 2025 17:16:51
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में आरएएस अधिकारी छोटूराम शर्मा और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हुई घटना के बाद कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने महज़ प्रशासनिक समीक्षा नहीं की। बल्कि एक साफ संदेश भी दिया जनसेवक वही, जो मर्यादा, अनुशासन और नैतिकता के साथ जनता की सेवा करे। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी केवल अपने पद से नहीं, बल्कि अपने आचरण से व्यवस्था की गरिमा तय करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे कार्यालय के भीतर और बाहर, दोनों जगह ऐसी संवेदनशीलता और संयम दिखाएं, जिससे शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंन्त ने यह भी माना कि विभागीय नवाचार ही आज के दौर में सुशासन की नई ताकत हैं। उन्होंने जयपुर डिस्कॉम की ‘बिजली मित्र एप’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-फीडबैक मॉडल से विभागों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने का बेहतरीन मौका मिलता है। कृषि विभाग के “कृषि ज्ञान धारा 2.0” और राजीविका की “उन्नति इन्क्यूबेशन हब” जैसी पहलें भी मुख्य सचिव की सराहना का केंद्र रहीं। उन्होंने कहा जो विभाग आमजन से सीधे जुड़ते हैं, उन्हें तकनीक और पारदर्शिता को एक साथ जोड़ना होगा यही असली प्रशासनिक सुधार है। मुख्य सचिव पंत ने 16 लंबित नीतियों और 8 अधिनियमों के क्रियान्वयन पर तेज रफ्तार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल नीति-2024, रोजगार नीति-2025, ग्रीन ग्र्रोथ क्रेडिट नीति, व्हीकल स्क्रैप नीति जैसी योजनाएं कागज़ से निकलकर धरातल तक पहुंचे, इसके लिए सीएमआईएस पोर्टल पर नियमित अपडेट किया जाए। साथ ही उन्होंने नए आबकारी कानून, ई-कॉमर्स सेवा अधिनियम और लोक विश्वास अधिनियम जैसे कानूनों को शीघ्र लागू करने पर बल दिया। बैठक का एक मानवीय पहलू भी रहा पंत ने कहा कि “खतरनाक उद्योगों में महिलाओं पर लगे रोजगार प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है ताकि उन्हें समान अवसर मिलें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि उपयोग परिवर्तन, बिजली और जल कनेक्शन जैसी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन और समयबद्ध हों ताकि नागरिकों को “दफ्तर-दर-दफ्तर” भटकना न पड़े। वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बैठक में बताया कि आगामी 1 दिसंबर से ‘CM-WMS मॉड्यूल’ लाइव किया जाएगा, जिससे विधानसभा क्षेत्रवार विकास कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। मुख्य सचिव ने इसे “राज्य की प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए डेटा-ड्रिवन युग की शुरुआत” बताया।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top