Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

उज्जैन के महाकाल मंदिर में जल स्क्रीन लाइट-एंड-साउंड शो शुरू, दिवाली पर उद्घाटन

ASANIMESH SINGH
Oct 24, 2025 14:30:59
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। दीपावली के शुभ अवसर पर भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन को एक नई सौगात मिली है। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर परिसर में अब श्रद्धालुओं को महाकाल की दिव्य गाथा का सजीव अनुभव कराने वाला ‘वाटर स्क्रीन लाइट एंड साउंड शो’ शुरू किया गया है। इस भव्य शो का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में दिवाली पर किया गया था। smart सिटी फंड और मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग के सहयोग से लगभग ₹18 करोड़ की लागत से तैयार यह शो धर्म और तकनीक का अनोखा संगम प्रस्तुत करता है। मंदिर परिसर में लगाए गए विशेष फाउंटेन सिस्टम पर पानी की स्क्रीन Water Screen Projection के माध्यम से महाकाल की कथा, शिप्रा नदी का महत्व और उज्जैन की आध्यात्मिक परंपराओं को दृश्य रूप में दिखाया जाता है। शो प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से होगा प्रारंभ, जिसकी अवधि करीब 29 से 30 मिनट की है। यह फिलहाल सभी श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रखा गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में भक्त इसे देखने पहुंच रहे हैं। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया— यह वाटर स्क्रीन फाउंटेन शो मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में दिवाली के दिन प्रारंभ किया गया। इसमें शिप्रा नदी के महत्व, पूजन परंपरा और वैदिक कथाओं का डिजिटल माध्यम से सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया है। श्रद्धालुओं को इससे महाकाल, उज्जैन और शिप्रा के बारे में गहराई से जानने का अवसर मिलेगा। श्रद्धालुओं ने भी इस अनुभव को अविस्मरणीय बताया। एक दर्शक ने कहा— “लाइट एंड साउंड शो तो पहले भी देखे हैं, लेकिन इस तरह शिव महापुराण की कथाओं को पानी की स्क्रीन पर जीवंत होते देखना बेहद भावुक और प्रेरणादायक है।” यह पहल आस्था और आधुनिक तकनीक का संगम मानी जा रही है, जिससे न केवल भक्तों को नया आध्यात्मिक अनुभव मिल रहा है, बल्कि महाकालेश्वर मंदिर की भव्यता में एक और अध्याय जुड़ गया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
GZGAURAV ZEE
Oct 24, 2025 17:19:46
Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सेल्समैन से एक मोटरसाइकiverr पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्तियों ने 11427 रुपए लूट कर फरार हो गए. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ₹2500 नगद एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. दरअसल मामला जनपद कासगंज के कस्बा गंजडुंडवारा क्षेत्र के नगला चंदन स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का है. इस पेट्रोल पंप पर सेल्समेन कार्य कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल पर तीन अज्ञात व्यक्ति आए जिन्होंने ₹50 की पेट्रोल डलवा कर जाने लगे. सेल्समैन ने पैसा मांगा तो उन्हें धमकी देकर 11427 रुपए छीन कर भाग गए इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. कासगंज एसपी ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया. आज पुलिस ने खुलासा करते हुए अभियुक्त गण नितिन उर्फ कालू पुत्र फौजवीर निवासी ग्राम अल्लेपुर थाना गंजडुंडवारा और गोविंद पुत्र विजेंद्र निवासी ग्राम देवकली थाना सुनगढ़ी जनपद कासगंज को अलीपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है. अभियुक्त के पास से लूटे गए रुपए में ₹2500 नगद, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं. तीसरा आरोपी अभी भी मौके से फरार है.
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Oct 24, 2025 17:19:10
Fatehpur, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव में प्रधानंमत्री से प्रधान तक की रणनीति पर काम करेगी बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल आज फतेहपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की और पंचायत व बिहार चुनाव को लेकर अपनी बात रखी, प्रकाश पाल ने कहा कि पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं, मतदाता सूची का कार्य चल रहा है और चुनाव अप्रैल या मई माह में संभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भाजपा का है, तो प्रधान भी भाजपा का होना चाहिए, इसी रणनीति के तहत हम पंचायत चुनावों को लेकर काम कर रहे है, आज पार्टी कार्यालय में पंचायत चुनावों को लेकर एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था, वहीं उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के बाद हमारा मुख्य उद्देश्य पंचायत चुनावों में संगठनात्मक स्तर पर मजबूरी प्रधान करना रहेगा, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जंगलराज का दौर देखा है, जहां बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, व्यापारी भयभीत थे, यहां तक कि डीएम की पत्नी को बंधक बनाकर दुष्कर्म तक किया गया था। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार की जनता अब उस जंगलराज को दोबारा नहीं आने देगी और भाजपा गठबंधन (एनडीए) की ही सरकार फिर से बनेगी।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Oct 24, 2025 17:17:31
Sambalpur, Odisha:ତୃଣମୂଳ ସ୍ତରରେ ଲୋକଙ୍କ ପାଖକୁ ଆତ୍ମନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବା ପାଇଁ ସରକାରୀ ସୁବିଧା ପହଂଚାଇବା ପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ରେ ପ୍ରଥମ କରି ସମ୍ବଲପୁର ଧନକଉଡ଼ା ବ୍ଲକ ଗୋଶାଳା ରେ ଆୟୋଜିତ ହେଲା ବ୍ଲକ ସ୍ତରୀୟ ମତ୍ସ୍ୟ ଓ ପ୍ରାଣୀ ସମ୍ପଦ ମେଳା । କିଭଳି ଭାବରେ ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ର ଲୋକେ ଅତ୍ୟାଧୁନିକ ଉପାୟରେ ମତ୍ସ୍ୟ ଚାଷ ଓ ପଶୁପାଳନ କରି ଆତ୍ମନିର୍ଭରଶୀଳ ହେବା ସହ ଭଲ ରୋଜଗାର କରିବେ ସେଥିପାଇଁ ରାଜ୍ୟରେ ପ୍ରଥମ କରି ଏହି ମେଳା ର ଆୟୋଜନ ହୋଇଥିବା କହିଥିଲେ ଅତିଥି ବୃନ୍ଦ | ପୂର୍ବରୁ ଏହି ମେଳା ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ଓ ଜିଲ୍ଲାସ୍ତରୀୟ ରେ ସୀମିତ ଥିଲା ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ର ଲୋକେ ଏ ଯୋଗ୍ୟତାରେ ଜାଣି ପାରୁ ନ ଥିଲେ ସେଥିପାଇଁ ରାଜ୍ୟ ସରକାର ଗ୍ରାମାଞ୍ଚଳ ର ଲୋକଙ୍କ ପାଖରେ ସୁବିଧା ପହଂଚାଇବା ପାଇଁ ଏଭଳି ମେଳା ର ଆୟୋଜନ ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଥିଲା| କିଭଳି ଭାବରେ ଉନ୍ନତ ମାନର ମାଛ ଚାଷ ଯେମିତିକି ପଞ୍ଜୁରୀ ଭିତରେ ମାଛ ଚାষ,ରଙ୍ଗୀନ ମାଛ ଚାଷ,ତା ସହ କିଭଳି ଭାବରେ ଛେଳି କୁକୁଡ଼ା ଇତ୍ୟାଦି ଚାଷ କଲେ ଭଲ ରୋଜଗାର କରାଯାଇପାରିବ ସେ ଦିଗରେ ଚାଷୀମାନଙ୍କର ଦିଗଦର୍ଶନ କରାଯାଇଥିଲା ।
0
comment0
Report
DGDeepak Goyal
Oct 24, 2025 17:16:51
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में आरएएस अधिकारी छोटूराम शर्मा और पेट्रोल पंप कर्मियों के बीच हुई घटना के बाद कमेटी ऑफ सेक्रेट्रीज की बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंत ने महज़ प्रशासनिक समीक्षा नहीं की। बल्कि एक साफ संदेश भी दिया जनसेवक वही, जो मर्यादा, अनुशासन और नैतिकता के साथ जनता की सेवा करे। मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारी केवल अपने पद से नहीं, बल्कि अपने आचरण से व्यवस्था की गरिमा तय करते हैं। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि वे कार्यालय के भीतर और बाहर, दोनों जगह ऐसी संवेदनशीलता और संयम दिखाएं, जिससे शासन के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो। बैठक में मुख्य सचिव सुधांश पंन्त ने यह भी माना कि विभागीय नवाचार ही आज के दौर में सुशासन की नई ताकत हैं। उन्होंने जयपुर डिस्कॉम की ‘बिजली मित्र एप’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-फीडबैक मॉडल से विभागों को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने का बेहतरीन मौका मिलता है। कृषि विभाग के “कृषि ज्ञान धारा 2.0” और राजीविका की “उन्नति इन्क्यूबेशन हब” जैसी पहलें भी मुख्य सचिव की सराहना का केंद्र रहीं। उन्होंने कहा जो विभाग आमजन से सीधे जुड़ते हैं, उन्हें तकनीक और पारदर्शिता को एक साथ जोड़ना होगा यही असली प्रशासनिक सुधार है। मुख्य सचिव पंत ने 16 लंबित नीतियों और 8 अधिनियमों के क्रियान्वयन पर तेज रफ्तार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेल नीति-2024, रोजगार नीति-2025, ग्रीन ग्र्रोथ क्रेडिट नीति, व्हीकल स्क्रैप नीति जैसी योजनाएं कागज़ से निकलकर धरातल तक पहुंचे, इसके लिए सीएमआईएस पोर्टल पर नियमित अपडेट किया जाए। साथ ही उन्होंने नए आबकारी कानून, ई-कॉमर्स सेवा अधिनियम और लोक विश्वास अधिनियम जैसे कानूनों को शीघ्र लागू करने पर बल दिया। बैठक का एक मानवीय पहलू भी रहा पंत ने कहा कि “खतरनाक उद्योगों में महिलाओं पर लगे रोजगार प्रतिबंधों में ढील दी जा रही है ताकि उन्हें समान अवसर मिलें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि भूमि उपयोग परिवर्तन, बिजली और जल कनेक्शन जैसी प्रक्रियाएं पूरी तरह ऑनलाइन और समयबद्ध हों ताकि नागरिकों को “दफ्तर-दर-दफ्तर” भटकना न पड़े। वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बैठक में बताया कि आगामी 1 दिसंबर से ‘CM-WMS मॉड्यूल’ लाइव किया जाएगा, जिससे विधानसभा क्षेत्रवार विकास कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी। मुख्य सचिव ने इसे “राज्य की प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए डेटा-ड्रिवन युग की शुरुआत” बताया।
0
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Oct 24, 2025 17:05:05
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के देहात थाना क्षेत्र के गांव रायपुर उकसी में हुए अशोक उर्फ भूरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फरार हत्यारोपी 25 हजार के इनामी मनोज को अमरोहा देहात थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया, एक और 25 हजार का इनामी गुड्डू अभी भी पुलिस गिरफ्त से फरार। अमरोहा जनपद की देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीओ अवधामन भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने 25 हजार के इनामी हत्या आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा 25 हजार का इनामी आरोपी गुड्डू अब भी फरार है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा। दरअसल, 12 अक्टूबर की रात रायपुर उकसी गांव के पास शराब पार्टी के दौरान अशोक उर्फ भूरा सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने ₹25-25 हजार का इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इनामी आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गुड्डू की तलाश जारी है。
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Oct 24, 2025 17:04:53
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में कबाड़ की दुकान में भीषण आग: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का नुकसान गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर इलाके में रात करीब 8 बजे एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से उठती लपटें देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाया और आस-पास के घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। सूचना मिलते ही तिवारीपुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की three गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सड़क पर मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था, जिससे काफी भीड़ थी। लेकिन पुलिस ने समय रहते रास्ता खाली कराया ताकि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच सके। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर स्टेशन इंचार्ज, शान्तनु कुमार ने बताया कि कबाड़ की दुकान में प्लास्टिक का सामान था, जिससे आग तेजी से फैल गई। समय रहते आग बुझा ली गई, वरना आस-पास के घर भी इसकी चपेट में आ सकते थे。 दुकान मालिक मुस्तकीम का कहना है कि जब आग लगी तो दुकान बंद थी। हमें पड़ोसीयों से सूचना मिली तो पहुंचे, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। हमें शक है कि आसपास पटाखे चल रहे थे, उसी की चिंगारी से आग लगी होगी। दुकान में लाखों का माल था। तो गोरखपुर में यह बड़ा हादसा एक बार फिर सावधानी बरतने की चेतावनी दे गया है। फिलहाल फायर ब्रिगेड टीम आग लगने के सही कारणों की जांच में जुटी है, लेकिन सवाल यह भी है। क्या त्योहारों के समय भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा इंतज़ाम पर्याप्त हैं?
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top