Back
गढ़वा भोजपुर में भीषण आग, 5 लाख संपत्ति जलकर राख; 2 लाख नकद गायब
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 26, 2026 12:32:48
Narayanpur, Jharkhand
झारखण्ड के गढ़वा जिले मे आग का तांडव देखने को मिला है जहां श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर में भीषण आग से 5 लाख की संपत्ति राख, लोन के 2 लाख रुपये कैश भी जलकर राख हो गया। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवपतिया कुंवर के घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित के मुताबिक आग लगने के कारणों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। शिवपतिया कुंवर के पुत्र विजय साह ने बताया कि घर में रखा अनाज, कपड़ा, बक्सा समेत लोन के रूप में लिए गए 2 लाख रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। उन्होंने बताया कि यह रकम घर बनाने की तैयारी के लिये ली गई थी, लेकिन आग ने सारे सपनों को पल भर में राख कर दिया। विजय साह के अनुसार इस घटना में कुल मिलाकर लगभग 5 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके सामने अब रहने-खाने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और दमकल विभाग को बुलाया। गांव वालों और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल पीड़ित परिवार प्रशासन से सहायता की उम्मीद लगाए बैठा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 26, 2026 13:54:420
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 26, 2026 13:54:210
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 26, 2026 13:53:520
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 26, 2026 13:53:270
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 26, 2026 13:53:000
Report
PTPreeti Tanwar
FollowFeb 26, 2026 13:52:400
Report
GLGautam Lenin
FollowFeb 26, 2026 13:52:290
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 26, 2026 13:52:080
Report
0
Report
AMAbhishek Mathur
FollowFeb 26, 2026 13:50:12Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में ट्रैफिक जाम की समस्या ने एक मासूम बच्ची की जान ली वहीं बच्ची की मौत के बाद परिवार के लोग जाम को लेकर प्रशासन की लचर व्यवस्था को कोस रहे हैं और सवाल खड़े कर रहे हैं
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 26, 2026 13:49:530
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 26, 2026 13:49:360
Report
SKSandeep Kumar
FollowFeb 26, 2026 13:49:140
Report