Back
जमशेदपुर के बड़ी गोरा फाटक पर बस पलटने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत
RKRANJEET Kumar OJHA
Jan 05, 2026 09:07:29
Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी गोरा रेल फाटक पर एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय स्कूटी सवार किशोरी अंजली कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बड़ी गोरा रेल फाटक बंद होने के कारण रहार गोरा से साकची की ओर चलने वाली भोले शंकर बस फाटक के पास खड़ी की गई थी। इसी दौरान बस चालक और खलासी चाय पीने के लिए बस छोड़कर चले गए। बताया जा रहा है कि बस में हैंड ब्रेक या बैक गियर नहीं लगाया गया था, जिसके कारण बस अचानक लुढ़क गई और पीछे खड़ी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में स्कूटी सवार अंजली कुमारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय रिश्तेदार बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बड़ी गोरा रेल फाटक को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मृतका के पिता ने बताया कि अंजली तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और परिवार की रीढ़ थी। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं झामुमो के ओडिशा प्रदेश महासचिव दुबराज नाग ने आरोप लगाया कि रहारगोरा से साकची मार्ग पर चलने वाली अधिकांश बसें अनफिट हालत में हैं, बावजूद इसके उन्हें सड़कों पर चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण आज यह बड़ा हादसा हुआ है। उन्होंने सभी बसों की जांच और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की。
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ीगोरा फाटक पर अंडरग्राउंड ब्रिज नहीं होने के कारण आए दिन लोग घंटों फंसे रहते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं। रेलवे से कई बार अंडरग्राउंड ब्रिज बनाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी मांग को लेकर लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया।
फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर प्रशासन और परिवहन व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करता है। सवाल यह है कि क्या इस हादसे के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर ऐसी घटनाएं यूं ही दोहराई जाती रहेंगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowJan 06, 2026 17:46:57Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी से शिष्टाचार भेंट की
0
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 06, 2026 17:46:400
Report
SRSANDEEP RATHORE
FollowJan 06, 2026 17:46:070
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 06, 2026 17:45:500
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowJan 06, 2026 17:45:21Amritsar, Punjab:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਛੇਹਰਟਾ ਇਲਾਕੇ ਚ ਬਹੁਤ ਭਿਆਨਿਕ ਅੱਗ ਲੱਗੀ hai
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 06, 2026 17:34:390
Report
RKRaushan Kumar
FollowJan 06, 2026 17:34:160
Report
PKPravesh Kumar
FollowJan 06, 2026 17:33:560
Report
SKSandeep Kumar
FollowJan 06, 2026 17:33:420
Report
SKSHIV KUMAR
FollowJan 06, 2026 17:32:110
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 06, 2026 17:31:210
Report