Back
घाटशिला उपचुनाव में भाजपा की रणनीति भाने लगी; मरांडी-आदित्य साहू ने जीत का दावा किया
RSRandhir Singh
Oct 14, 2025 04:30:48
Ghatshila, Jharkhand
घाटशिला स्थित नेता जी टाउन हॉल में भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, सांसद बिद्दुत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी सहित कई नेताओं का जमावड़ा लगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक कुमार ने की. इसमें घाटशिला प्रखंड के 51 बूथों के कार्यकर्ता शामिल हुए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा आदिवासियों को सम्मान दिया, हेमंत सोरेन सरकार झारखंड को लूट रही है. घाटशिला उप चुनाव झारखंड की दिशा और दशा तय करेगा. यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व को मजबूती देगी. वर्ष 1951 में झारखंड में आदिवासियों की प्रतिशत में जनसंख्या 46 प्रतिशत थी, जो 2011 की जनगणना के अनुसार घटकर 26 रह गयी है. बंगाल के रास्ते से बांग्लादेशी लगातार झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं. केंद्र सरकार NRCS लागू करने की दिशा काम कर रही है, लेकिन हेमंत सोरेन सरकार इस पक्ष में नहीं है. भाजपा ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर आदिवासियों को सम्मान दिया है. जब-जब भाजपा की सरकार रही, राज्य विकास हुआ. अबुआ सरकार में आदिवासियों की जमीन और खनिज संपदा की लूट, अधिकारियों के तबादलों में वसूली और भ्रष्टाचार बढ़ गया है.
पार्टी प्रत्याशी की जीत का लिया संकल्प: सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी की जीत का संकल्प लिया गया. सम्मेलन को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, विस प्रभारी अभय सिंह आदि ने भी संबोधित किया. सम्मेलन में बरकट्ठा विधायक अमित यादव, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, रमेश हांसदा, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, गीता मुर्मू, देवयानी मुर्मू, राहुल पांडे, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, सत्या तिवारी, मंटू प्रजापति, संजय अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, शिवरतन अग्रवाल, दीपक सिंहा, सुजन मन्ना, हीरामणि मुर्मू, माला दे, सुखेन दास, साहिल आनंद, सुबोध सिंह, मुनमुन पांडे समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव ने किया. धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष चंडीचरण साव ने किया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है. जनता त्रस्त है. कार्यकर्ता बूथ स्तर पर रणनीति बनाएं और हर हाल में भाजपा प्रत्याशी को विजय बनायें. सुनिश्चित करें कि बूथ पर 99 प्रतिशत मतदान हो. भाजपा कार्यकर्ता संगठित होकर यदि पूरी प्रतिबद्धता से काम करें, तो ऐतिहासिक जीत निश्चित है।
जबकि नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ओर हमला बोला और राज्य की खनिज संपदा, आदिवासियों की जमीन को लूटने वाले सहित कई गंभीड़ आरोप लगाए।
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर प्रत्याशी की घोषणा अब तक नही होने के सवाल दूल्हा बिना बाराती लेकर घूमने पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समय आने पर दूल्हा आ जायेगा, भाजपा में दूल्हा की कमी नही है。
बाइट:
01. आदित्य साहू, कार्यकारी अध्यक्ष, सह राज्य सभा सांसद, भाजपा ।
02. बाबूलाल सोरेन, संभावित भाजपा प्रत्याशी।
03. बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष。
रिपोर्ट:
रणधीर कुमार सिंह, संवाददाता。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVishal Kumar
FollowOct 14, 2025 07:01:410
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowOct 14, 2025 07:01:260
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowOct 14, 2025 07:00:520
Report
HBHemang Barua
FollowOct 14, 2025 07:00:350
Report
AMAnkit Mittal
FollowOct 14, 2025 07:00:250
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowOct 14, 2025 07:00:060
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 14, 2025 06:59:532
Report
0
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowOct 14, 2025 06:59:170
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 14, 2025 06:59:050
Report
0
Report
RVRajat Vohra
FollowOct 14, 2025 06:58:500
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowOct 14, 2025 06:58:380
Report