भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने एसडीएम को सौपा ज्ञापन, कहा- सड़क की मरम्मत जल्द हो
Ghatshila, Jharkhand:घाटशिला में भाजपा नेता डॉ सुनीता देबदूत सोरेन ने आज अनुमंडल पदाधिकारी सच्चिदानंद माहतो के कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं संग घाटशिला के विभिन्न जन-समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिसमें मुख्य रूप से गोपालपुर फाटक के पास जल-जमाव एवं टूटी-फूटी सड़कों को जल्दी मरम्मत कराया जाए। रोड टूटने के कारण जल जमाव अधिक हो जाता है, जहां आए दिन दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहती है। धर्मबहाल पंचायत के कार्यालय में पुराने ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र जो जमा है, उसे जल्द ही E-पोर्टल में डालकर ऑनलाइन किया जाए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
