Back
दुमका में मेलगढ़ा का कचरा डंपिंग ग्राउंड चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बना
SCSUBIR CHATTERJEE
Feb 18, 2026 03:47:33
Dumka, Jharkhand
दुमका नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मी तेज है। चुनावी वादों और दावों के बीच इस बार एक मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में है-मेलगढ़ा का कूड़ा डंपिंग ग्राउंड। शहर के बीचों-बीच स्थित इस जगह पर वर्षों से पूरे दुमका का कचरा डंप किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोग बदबू, गंदगी और बीमारियों की आशंका के बीच जीवन बिताने को मजबूर हैं। कचरे के ऊंचे अंबार और उससे उठती दुर्गंध स्थानीय लोगों के लिए रोज की परेशानी बन चुकी है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है और संक्रमण का खतरा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। हर चुनाव में इस डंपिंग ग्राउंड को हटाने या वैज्ञानिक तरीके से कचरा निस्तारण की बात होती है, लेकिन ज़मीन पर स्थिति जस की तस बनी रहती है।इस बार नगर निकाय चुनाव में लगभग सभी प्रत्याशियों के मेनिफेस्टो में मेलगढ़ा का मुद्दा शामिल है। कोई डंपिंग ग्राउंड को शहर से बाहर शिफ्ट करने का वादा कर रहा है, तो कोई आधुनिक कचरा प्रबंधन प्रणाली लागू करने की बात कर रहा है। हालांकि, स्थानीय लोग इसे सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि अपने स्वास्थ्य और भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल मानते हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ गंदगी का मामला नहीं, बल्कि जीवन की गुणवत्ता और सुरक्षित वातावरण का मुद्दा है। अब देखना होगा कि दुमका नगर निकाय चुनाव में कौन प्रत्याशी मेलगढ़ा के इस लंबे समय से चले आ रहे 'कचरे के पहाड़' का ठोस और स्थायी समाधान पेश करता है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 18, 2026 05:19:340
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 18, 2026 05:19:240
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 18, 2026 05:19:110
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 05:19:010
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 18, 2026 05:18:450
Report
AVArun Vaishnav
FollowFeb 18, 2026 05:18:050
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 18, 2026 05:17:550
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 05:17:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 18, 2026 05:17:110
Report
NTNagendra Tripathi
FollowFeb 18, 2026 05:16:590
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 18, 2026 05:16:410
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 18, 2026 05:16:270
Report