Back
दुमका नगर निकाय चुनाव 2026: तिथि, प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा
SCSUBIR CHATTERJEE
Jan 27, 2026 14:08:24
Dumka, Jharkhand
दुमका जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा जारी नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 की निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके अनुसार संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन दिनांक 28 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 05 फरवरी 2026, अभ्यर्थिता वापस लेने की तिथि 06 फरवरी 2026 तथा निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा। दुमका नगर पर्षद क्षेत्र और बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र के लिए मतदान 23 फरवरी 2026 को प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक कराया जाएगा। जबकि मतगणना 27 फरवरी 2026 को प्रातः 08:00 बजे से प्रारंभ होगी। दुमका नगर परिषद के 21 वार्ड एवं बासुकीनाथ नगर पंचायत के 12 वार्ड तथा दोनों निकायों के अध्यक्ष पद का प्रत्यक्ष निर्वाचन गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा। दुमका नगर परिषद क्षेत्र में कुल 40,739 मतदाता हैं, जिनमें 20,738 पुरुष एवं 20,001 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, बासुकीनाथ नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 14,254 मतदाता हैं, जिनमें 7,127 पुरुष एवं 7,127 महिला मतदाता हैं। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए हल्का गुलाबी एवं वार्ड सदस्य के लिए सफेद रंग का बैलेट पेपर होगा। इस निर्वाचन में NOTA का प्रावधान नहीं होगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही दिनांक 27.01.2026 से आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। वही नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक दुमका ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस विभाग तैयार है और इसके लिए पुलिस बल की आकलन की जा रही है इसके अनुसार ही अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की जाएगी जिससे नगर निकाय चुनाव संपन्न कराया जाएगा संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी होगी और इसके लिए तैयारी शुरू की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowJan 27, 2026 15:53:300
Report
SSsubhash saheb
FollowJan 27, 2026 15:52:590
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 15:52:310
Report
NMNilesh Mahajan
FollowJan 27, 2026 15:52:150
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 15:51:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowJan 27, 2026 15:51:300
Report
0
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowJan 27, 2026 15:50:100
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 27, 2026 15:49:520
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 27, 2026 15:49:320
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowJan 27, 2026 15:49:180
Report
1
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowJan 27, 2026 15:48:540
Report