Back
दुमका नगरपालिका में कचरा-सीवरेज अपडेट पर सरयू राय ने सरकार-विभागों पर कड़ा हमला
SCSUBIR CHATTERJEE
Dec 20, 2025 10:47:51
Dumka, Jharkhand
दुमका के परिषदन मे विधान सभा के सब-ऑर्डिनेट लेजिस्लेटिव कमेटी के सभापति सरयू राय ने सभी विभाग के पदाधिकारी के साथ बैठक कर सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी लिया और कई दिशा निर्देश दिया। विधायक सरजू राय के साथ कमेटी के सदस्य देवेंद्र कुंवर विधायक भी मौजूद थे। सब-ऑर्डिनेट लेजिस्लेटिव कमेटी के सभापति सरयू राय ने सबसे ज्यादा नाराजगी नगर विकास विभाग पर जाहिर करते हुए कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा दुमका जो राज्य की उपराजधानी है और संथाल परगना का मुख्य जिला है लेकिन यहां पर आज तक ठोस कचरा प्रबंधन का नहीं होना अपने आप में सवाल खड़ा करता है साथ ही शहर में सीवरेज सिस्टम भी काफी दयनीय है शहर के बीचो-बीच नगर परिषद द्वारा कचरा फेंका जाता है जिससे प्रदूषण काफी मात्रा में वहां के अगल-बगल रहने वाले घनी आबादी के लोगों को रहना पड़ता है इस दिशा में समिति के द्वारा विधानसभा में नगर विभाग को बुलाकर जानकारी ली जाएगी इसके अलावा भी सब-ऑर्डिनेट लेजिस्लेटिव कमेटी के सभापति सरयू राय ने स्वास्थ्य विभाग, खनन विभाग शिक्षा विभाग के साथ-साथ कई विभागों के आए अधिकारियों के साथ योजनाओं की जानकारी ली। वहीँ सब-ऑर्डिनेट लेजिस्लेटिव कमेटी के सभापति सरयू राय ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डॉ. नुसरत परविन के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। सरयू राय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी मंत्री की इतनी “औकात” नहीं होती कि वह किसी व्यक्ति को 3 लाख रुपये मासिक वेतन पर नियुक्त कर दे। उनके अनुसार, मंत्री अधिकतम 30 हजार रुपये के वेतन पर ही किसी को रख सकते हैं, उससे अधिक का निर्णय सरकार और नियमों के तहत होता है।सरयू राय ने यह भी कहा कि डॉ. नुसरत परविन से जुड़ा पूरा मामला राजनीतिक बयानबाज़ी का शिकार बना दिया गया है। दरअसल, हाल ही में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ. नुसरत परविन को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके चेहरे से बुर्का हटाने का इशारा किया था। जब डॉ. नुसरत परविन ने बुर्का नहीं हटाया, तो मुख्यमंत्री ने स्वयं उनके चेहरे से बुर्का हटा दिया, जिसके बाद यह मामला विवाद का रूप ले बैठा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 20, 2025 12:20:250
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 20, 2025 12:20:100
Report
0
Report
0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
FollowDec 20, 2025 12:19:290
Report
0
Report
DSDanvir Sahu
FollowDec 20, 2025 12:19:010
Report
0
Report
ANAnil Nagar1
FollowDec 20, 2025 12:18:23Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:सुभाष नगर से एम्स तक की किराया सूची
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 20, 2025 12:18:140
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 20, 2025 12:17:540
Report
1
Report
PPPraveen Pandey
FollowDec 20, 2025 12:17:360
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 20, 2025 12:17:160
Report
ARAmit Raj
FollowDec 20, 2025 12:16:570
Report