icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में हल चलाकर किसानों को प्रेरित किया

Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया में खेत में उतरकर हल चलाया और बियासी की. मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए फोटो साझा करते हुए लिखा- अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है.... आज जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया में अपने खेत में बैलों के साथ उतरकर हल चलाया और बियासी की. हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां एक बार फिर जीवंत हो उठीं. मिट्टी की सौंधी सुगंध और खेतों की हरियाली के बीच बिताया यह समय मन को असीम सुकून और नई ऊर्जा से भर देता है किसान परिवार से होने के नाते खेती मेरे लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है. इसी माटी ने हमें श्रम का सम्मान, प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी है छत्तीसगढ़ की माटी, हमारी समृद्ध कृषि परंपरा और हमारे मेहनतकश अन्नदाता किसान सदैव हार्दय के सबसे करीब हैं जय जोहार! जय छत्तीसगढ़!.....
0
0
Report

फिरोजपुर की झांकी पर सवाल: एक लाख बीमा से बुजुर्गों के घुटने बदले गए क्या?

Firozpur, Punjab:फिरोजपुर आजादी दिवस पर सेहत विभाग की और से एक काल्पनिक झांकी पेश करते हुए ये दृशाया था की पंजाब सरकार द्वारा दस लाख की बीमा योजना के प्रयोग से बजुर्गो के घुटनों का ऑपरेशन किया जा रहा है और इससे बुजुर्गों को इसका काफ़ी लाभ मिला है और ख़ुशी से बुज़ुर्ग नाच रहे है अब शोशल मीडिया और राजनीतिक विरोधी उसपर काफ़ी तंज कस रहे है की सरकार को अपनी मशहूरी को लेकर इस तरह से बजुर्गों को नचाना ग़लत है इसमें ज़िकरयोग है की सेहत विभाग द्वारा पेश की गई झाँकी सिर्फ़ एक झांकी थी जिसमें ना तो डॉक्टर ओरिजनल थे और ना ही ये बुज़ुर्ग पेशंट ओरिजनल थे फिरोजपुर सिविल सर्जन मीनाक्षी ढींगरा ने कहा के ये एक सांकेतिक झाँकी थी जिससे ये दर्शाया था की लोगो को इसका फ़ायदा हो रहा है और ज़्यादा से ज़्यादा लोग इससे जागरूक हो इस झांकी में कुल 26 लोगो ने भाग लिया था इसमें हमारा नर्सिंग स्टाफ भी था ये झांकी एक सांकेतिक झांकी थी बाइट मीनाक्षी ढींगराँ सिविल सर्जन फिरोजपुर वंही इस झांकी में नाच रहे सुरेश कुमार रिटायर्ड ड्राइवर सेहत विभाग ने कहा की हमे आदेश हुए थे इस झांकी में भाग लेने के लिए जिसके बाद हमने इस झांकी में भाग लिया था हमने अपने घुटने एनएच बदलाये मुझे दूसरों ka नहीं पता बाइट सुरेश कुमार रिटायर्ड ड्राइवर सेहत विभाग ज़िकरयोग है की झांकी में नाचने वाले लोग सेहत विभाग से रिटायर्ड ड्राइवर है जिनको विभाग ने इस झांकी में नाचने के लिए कहा था और सभी नाचने वाले लोग बाबे का किसी के भी घुटनों को बदलने का ऑपरेशन नहीं हुआ है
0
0
Report

अशोक धाम मंदिर भगदड़: मुंगेर की रिंकू देवी सहित 7 महिलाएं मरीं

Munger, Bihar:अशोक धाम मंदिर भगदड़ में मुंगेर की रिंकू देवी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम लखीसराय स्थित प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भगदड़ मचने से सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्धालु घायल हो गए। मृतकों में मुंगेर जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र के बांक टोला फरदा निवासी रिंकू देवी भी शामिल हैं। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की पहचान स्वर्गीय नीरज यादव की पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रिंकू देवी अपनी बहन सोनी कुमारी के यहां लखीसराय में रुकी हुई थीं। सोमवार को वह अपने पुत्र छोटू कुमार के साथ अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंची थीं। मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी थी। इसी दौरान बिजली के पोल में करंट फैलने की अफवाह के बाद अचानक श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ शुरू हो गई। भगदड़ में रिंकू देवी समेत कई श्रद्धालु भीड़ में दब गए। हादसे में सात महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रिंकू देवी के परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। इनमें चार पुत्रियों की शादी हो चुकी है। जबकि नीरज यादव का निधन बर्ष 2024 में हीं निधन हो गया है। परिजनों ने बताया कि रिंकू देवी धार्मिक आस्था के साथ जलाभिषेक करने अशोक धाम गई थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह यात्रा उनके परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सफियासराय थाना पुलिस भी मृतका के घर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मामले में आवश्यक जानकारी जुटाई है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में घर सो रही महिला पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, घायल

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: घर में सोते समय महिला पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, महिला घायल ख़बर बहराइच से है,जहां थाना हरदी क्षेत्र के गंगापुरवा इलाके में एक महिला पर अज्ञात जानवर ने उस समय हमला कर दिया, ये हमला उस वक्त का है जब वह अपने घर में सो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला रात के समय घर में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। इसी दौरान अज्ञात जानवर ने अचानक उन पर हमला कर दिया और शरीर को बुरी तरह नोच डाला। महिला ने बताया कि उन्हें ठीक से नहीं पता कि हमला करने वाला जानवर कौन था, लेकिन वह काफी आक्रामक था। हमले के बाद महिला के शरीर पर गहरे जख्म हो गए हैं। महिला के अनुसार, उस वक्त वह गहरी नींद में थी और जानवर के पंजों से चोट लगने के बाद दर्द से उनकी नींद खुली। पीड़ित महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
0
0
Report

रीवा के मनगवां में युवक हत्या की आशंका, परिजनों ने चक्काजाम कर यातायात बाधित

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा पेकान बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पथरहा गांव निवासी विनीत साकेत के रूप में बताई जा रही है। घटनास्थल से युवक की बाइक भी बरामद हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए चक्काजाम कर दिया और कलेक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। सूचना के बाद थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी सुमित सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि युवक की करीब चार दिन पहले अज्ञात लोगों ने हत्या कर शव यहां फेंका होगा। चक्काजाम के चलते बाईपास मार्ग पर काफी देर तक यातायात बाधित रहा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है।
0
0
Report

बदलापुर में सीलबंद पानी की बोतलों में गंदगी, FDA से कार्रवाई की मांग

Ambernath, Maharashtra:बदलापूरमध्ये सीलबंद पाणी बॉटलच्या नावाखालेले लोकांना दूषित पाणी दिलं जात असल्याचा धक्कादायक प्रकार उघडकीस आलाय. एका ग्राहकाने विकत घेतलेल्या स्थानिक ब्रँडच्या बाटलीत पांढऱ्या रंगाची घाण आढळून आलीये. या प्रकरणात आता FDA मार्फत काय कारवाई केली जाणार असा सवाल उपस्थित केला जातोय. बदलापूरमधील एका दुकानात ग्राहकानं स्थानिक ब्रँडची सीलबंद पाण्याची बाटली विकत घेतली. अर्धी बाटळी पाणी प्यायल्यानंतर त्या ग्राहकाला पाण्याच्या बाटलीत पांढऱ्या रंगाची घाण आढळून आली. विशेष म्हणजे या पाणी बॉटलवर एक्सपायरी डेट सुद्धा नव्हती. शुद्ध पाण्याच्या नावाखाळे स्थानिक उत्पादकांकडून लोकांची फसवणूक केली जात असल्याचा आरोप या ग्राहकाने केलाय. तसंच एफडीएने या कंपनीवर कारवाई करावी अशी मागणी केलीय. दरम्यान याबाबत आम्ही कंपनीच्या संबंधित अधिकाऱ्यांशी बोलण्याचा प्रयत्न केला असता सध्या मी आजारी आहे आम्ही लॅब टेस्टिंग करून प्रतिक्रिया देऊ अशी माहिती त्यांनी दिली.
0
0
Report
Advertisement

कोटद्वार में हाथियों के झुंड ने शिक्षक-वाहन पर हमला, सभी सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:कोटद्वार में हाथियों के झुंड ने करीब डेढ़ घंटे तक जमकर उत्पात मचाया। NH-534 पर लाल पुल के पास स्कूल जा रहे शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर को हाथियों ने घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। सभी शिक्षक किसी तरह वाहन से निकलकर सुरक्षित जगह की ओर भागे और अपनी जान बचाई। हाथों के झुंड काफी देर तक टेंपो ट्रैवलर के आसपास रहा। हाथियों ने वाहन को धक्का मारा और सूंड से हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन के अंदर रखा शिक्षकों का सामान भी हाथियों ने इधर-उधर फेंक दिया। घटना में किसी शिक्षक के घायल होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन DC जरिए केंद्र-राज्य सरकारों को सौंपा

Una, Himachal Pradesh:भारतीय मजदूर संघ ने मजदूर वर्ग से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नाम उपायुक्त के माध्यम से 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजकर मजदूर हितों से जुड़ी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। भारतीय मजदूर संघ ने मांग की कि श्रमिकों का न्यूनतम वेतन बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। इसके साथ ही ESI सुविधा की वेतन सीमा 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने की मांग रखी गई। संघ ने EPS पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये प्रतिमाह करने के साथ इसमें मेडिकल सुविधा और महंगाई भत्ता (DA) जोड़ने की भी मांग की। प्रदर्शन करने बालो ने EPF की वेतन सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों और NHM कर्मचारियों को नियमित करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से विभिन्न विभागों और संस्थानों में सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों को उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा और स्थायी रोजगार का लाभ मिलना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूर वर्ग देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है, लेकिन इसके बावजूद श्रमिकों को कई मूलभूत सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से 11 सूत्रीय मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

कालाडेरा में स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम: डिप्टी CM दिया कुमारी और सांसद पूनिया मौजूद

Jaipur, Rajasthan:कालाडेरा जयपुर अटल स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन डिप्टी CM दिया कुमारी, राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया भी मौजूद मुंडिया दुर्गा का बास गांव में चल रहा कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग मौजूद गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा कालाडेरा पुलिस भी मौके पर एंकर- जयपुर जिले के कालाडेरा थाना इलाके के मुंडिया ,दुर्गा का बास गांव में सोमवार को अटल स्मृति वन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस भी तैनात रही। गोविंदगढ़ डिप्टी शिव शर्मा के साथ कालाडेरा थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया。
0
0
Report

हत्या मामले में 10 हजार के इनामी बदमाश कृष्णा गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद

Dholpur, Rajasthan:मनियां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के 10 हजार के इनामी सहित अवैध हथियार के साथ 1 गिरफ्तार पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश कृष्णा उर्फ कृष्ण कुमार (20) निवासी नगला मावई, भदियाना, थाना कौलारी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार भदियाना निवासी भारतीवीर ने मनियां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने उसके भाई मुकेश और हिम्मत सिंह के साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की। इसी दौरान आरोपियों में से एक ने मुकेश कोकट्टे से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई, जबकि हिम्मत सिंह घायल हो गया। पुलिस ने मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कृष्णा इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 10 हजार का इनाम घोषित था。 यह कार्रवाई थानाधिकारी अनिल गौतम के नेतृत्व में एएसआई थानसिंह, एएसआई लोकेश कुमार और कॉन्स्टेबल विक्रम सिंह की टीम ने की।
0
0
Report

डूंगरपुर में बीएमएस के आह्वान पर मजदूरों का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन, 11 सूत्रीय मांगें

Dungarpur, Rajasthan:अखिल भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आव्हान पर विभिन्न श्रमिक व कर्मचारी संगठन के हजारो लोग आज शहर के बादल महल पर एकत्रित हुए | इसके बाद अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर बादल महल से रैली निकाली गई | रैली बादल महल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो होकर गुजरी और कलेक्ट्रेट पर जाकर सम्पन्न हुई | इसके बाद संगठनों ने अपनी मांगो को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया | इस मौके पर अपनी विभिन्न मांगो को श्रमिको व कार्मिको ने जमकर नारेबाजी की | वही जिला कलेक्टर को पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन सौपा | ज्ञापन में संगठनो ने अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 30,000 प्रतिमाह करने, ईएसआई व ईपीएफ की पात्रता वेतन सीमा को 21,000 से बढ़ाकर 42,000 करने, सभी क्षेत्रों में ''समान काम के लिए समान वेतन'' की नीति लागू करने, केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत चार लेबर कोड्स में से दो लेबर कोड्स में श्रमिक विरोधी प्रावधानों एवं धारणाओं को तुरंत बदलने, बिजली एवं अन्य सरकारी विभागों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा सहयोगिनियों को नियमित करने की मांग की है |
0
0
Report
Advertisement

Aram Pora, Ganderbal,
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top