Back
झरिया में चोरों ने दो मंजिला मकान से लाखों के गहने चुराए
NMNitesh Mishra
Feb 13, 2026 09:46:01
Dhanbad, Jharkhand
झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ के समीप स्थित एक दो मंजिला मकान में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी है। चोरों ने सुनियोजित तरीके से छत के रास्ते खिड़की तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती जेवरात, नकदी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, घर के मालिक पप्पू पांडे अपने परिवार के साथ बिहार में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात ही घर लौटे थे। थकान के कारण परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्होंने खिड़की टूटी हुई देखी और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा पाया। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था और घर में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित पप्पू पांडे ने बताया कि चोर करीब चार लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने, दो लाख रुपये नकद, कपड़े और भगवान लड्डू गोपाल की मूर्ति समेत अन्य घरेलू सामान लेकर फरार हो गए हैं। चोरी की इस घटना से परिवार काफी सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 13, 2026 11:34:280
Report
IAImran Ajij
FollowFeb 13, 2026 11:33:570
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:33:230
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:33:050
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 13, 2026 11:32:580
Report
VRVikash Raut
FollowFeb 13, 2026 11:32:410
Report
0
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowFeb 13, 2026 11:32:240
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 11:32:050
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowFeb 13, 2026 11:31:490
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 13, 2026 11:31:270
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 13, 2026 11:30:530
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 13, 2026 11:30:350
Report
17
Report
0
Report