Back
रामकृष्ण ओझा के धनबाद दौरे पर कांग्रेस ने मोदी-शाह पर प्रतिशोध का आरोप
NMNitesh Mishra
Dec 22, 2025 10:07:04
Dhanbad, Jharkhand
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा सोमवार को धनबाद पहुंचे। इस अवसर पर कांग्रेस की ओर से जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उन्हें गुलदस्ता और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। वही मीडिया से बातचीत में रामकृष्ण ओझा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बार-बार ईडी के जरिए पूछताछ के लिए परेशान किया गया, जबकि यह पूरा मामला झूठा साबित हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जानबूझकर झूठे आरोप लगाकर दोनों नेताओं की छवि धूमिल करने की कोशिश की, लेकिन यह मामला सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं पाया। रामकृष्ण ओझा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक प्रतिशोध मानती है और इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करती है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा में मनरेगा बिल में किए गए संशोधन का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही योजना के कई महत्वपूर्ण प्रावधानों को भी समाप्त कर दिया गया है, जिससे अब मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को पहले की तरह रोजगार नहीं मिल पाएगा। वही रामकृष्ण ओझा ने बताया कि नए संशोधन के तहत अब मनरेगा की 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देनी होगी, जबकि शेष राशि केंद्र सरकार देगी। पहले ऐसा प्रावधान नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस बदलाव को लागू करने से पहले न तो राज्य सरकारों से कोई चर्चा की और न ही यह बताया कि राज्य सरकारें इतनी बड़ी राशि की व्यवस्था कैसे करेंगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि ये सभी फैसले गरीब, मजदूर और आम जनता के खिलाफ हैं और कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर संसद तक इसके खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 11:35:32Noida, Uttar Pradesh:अल्मোड़ा: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा के ताड़ीखेत में ग्वाल देवता मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य और उसके लोगों की खुशहाली और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
0
Report
AOAjay Ojha
FollowDec 22, 2025 11:35:090
Report
RMRam Mehta
FollowDec 22, 2025 11:34:440
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 22, 2025 11:34:250
Report
0
Report
0
Report
AMATUL MISHRA
FollowDec 22, 2025 11:32:410
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 22, 2025 11:31:290
Report
AMAnkit Mittal
FollowDec 22, 2025 11:31:050
Report
0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
FollowDec 22, 2025 11:30:420
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 22, 2025 11:30:180
Report
ADAbhijeet Dave
FollowDec 22, 2025 11:26:360
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 22, 2025 11:26:170
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 22, 2025 11:26:010
Report