Back
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह पर भाई की हत्या आरोप, दर्द बना जीवनभर
NMNitesh Mishra
Nov 09, 2025 13:50:31
Dhanbad, Jharkhand
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह अपने ही भाई नीरज सिंह की हत्या का लगे आरोपों को सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह पीड़ा जीवन भर रहेगी। हत्या का आरोप लगना जीवन भर का दर्द देकर चलाया गया। संजीव सिंह शनिवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अपने जीवन की सबसे बड़ी पीड़ा को सार्वजनिक रूप से साझा किया। एक रिपोर्ट
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह एक बार फिर से सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। 8 साल बाद जेल से रिहा होने के बाद आज पहला अवसर था जब संजीव लोगों के बीच आए मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी पीड़ा को सार्वजनिक रूप से साझा किया। उन्होंने कहा कि “मेरे जीवन का सबसे बड़ा दुख यह रहा कि मेरे ही भाई नीरज सिंह की हत्या का आरोप मुझपर लगा। हम दोनों ने बचपन साथ खेलते-कूदते बिताया, बड़े हुए, और एक-दूसरे के बेहद करीब रहे थे। ऐसे में यह मेरे सोच से भी परे था कि उस दुखद घटना में मेरा नाम जोड़ दिया जायेगा। नीरज सिंह की हत्या एक बेहद दुखद और चिंताजनक घटना थी।” उन्होंने कहा वे स्वयं इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने 2019 में सीबीआई जांच के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। यह मामला करीब दो साल तक हाईकोर्ट में लंबित रहा। “2023 में अदालत ने राज्य सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन राज्य सरकार ने सीबीआई को पार्टी बनाकर जवाब दिया कि जांच की जरूरत नहीं है।”
बाइट — संजीव सिंह, पूर्व विधायक
बाइट -- संजीव सिंह ने कहा कि वे 2017 में जेल गए थे और उस समय अपनी पत्नी रागिनी सिंह के नाम संदेश भेजवाया था कि वह लोगों के बीच रहकर जनभावना को समझें और जनता के कार्य करें। “रागिनी चुनाव हारने के बाद भी जनता के बीच सक्रिय रही.” उन्होंने कहा हमारे परिवार की राजनीतिक परंपरा सिर्फ चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों के जरिए लोगों की सेवा करना रहा है.
भीओ-- आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संजीव सिंह ने अपनी भागेदारी को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा वे स्वास्थ्य अनुकूल होने के बाद ही भविष्य की राजनीतिक दिशा पर निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा, “राजनीति में बने रहना ही बड़ी बात है।” संजीव सिंह ने कहा कि हत्या का आरोप लगने के बाद उनके लिए यह समय बेहद पीड़ादायक रहा। “हम पांच भाई और 13 बहनें हैं। इस परिवार में ऐसा आरोप लगना मुझे तोड़ गया।” मैं आज तक नहीं समझ पाया कि मुझ पर यह आरोप क्यों लगा.
Byte — संजीव सिंह, पूर्व विधायक
भीओ फाइनल— पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस नेता नीरज सिंह सहित चार की हत्या वर्ष 2017 में हुई थी। इस हत्या कांड में संजीव सिंह आरोपी बनाए गए थे। 2017 में जेल गए थे। 8 साल के बाद कोर्ट ने संजीव सिंह को बाइज्जत बरी किया। बहरहाल, संजीव सिंह अब सक्रिय राजनीति में वापसी की योजना बना रहे हैं। संजीव की वापसी से कोयलांचल की राजनीति में नए समीकरण बनता दिख रहा है। उनके समर्थक आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका की उम्मीद कर रहे हैं। संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया की विधायक हैं
2
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 09, 2025 15:18:00Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANOHAR LAL KHATTAR (UNION MINISTER FOR HOUSING & URBAN AFFAIRS) ON 18TH EDITION OF THE URBAN MOBILITY INDIA (UMI) CONFERENCE & EXHIBITION 2025
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 09, 2025 15:17:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowNov 09, 2025 15:17:38Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल
भारत टॉकीज रोड स्थित
नेशनल शो मिल पर लगी भीषण आग
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowNov 09, 2025 15:16:090
Report
ADAjay Dubey
FollowNov 09, 2025 15:15:510
Report
0
Report
NSNivedita Shukla
FollowNov 09, 2025 15:15:370
Report
MTMD. TARIQ
FollowNov 09, 2025 15:15:240
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 09, 2025 15:15:080
Report
RKRavi Kumar
FollowNov 09, 2025 15:06:520
Report
SYSHRIPAL YADAV
FollowNov 09, 2025 15:06:320
Report
0
Report
MKMANOJ KUMAR
FollowNov 09, 2025 15:06:010
Report