Back
धनबाद के गोविंदपुर में SDO पर महिला गरिमा भंग का आरोप, FIR दर्ज की जाए
NMNitesh Mishra
Feb 01, 2026 03:16:16
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। जहां बिजली विभाग के SDO पर महिला की गरिमा भंग करने का आरोप लगा है। पुलिस द्वारा ग्रामीणों की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों में गुस्सा है। मामला गोविंदपुर थाना क्षेत्र के सहराज गांव का है। आरोप है कि बीते दिनों निरसा सब-डिविजन बिजली विभाग के SDO नीतीश कुमार छापेमारी के लिए गांव पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला स्नान कर रही थी, आरोप है कि SDO ने महिला को कपड़े बदलने का समय नहीं दिया और गेट तोड़कर जबरन घर में घुसकर छापेमारी की कार्रवाई जारी रखी। इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया और बिजली विभाग की टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प की स्थिति बन गई। महिलाओं ने SDO को पकड़कर गोविंदपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि थाना प्रभारी विष्णु राउत ने ग्रामीणों की FIR दर्ज करने में आनाकानी की, जबकि दूसरे पक्ष (बिजली विभाग)की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया।पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज ग्रामीणों ने रांची से अपने गृह क्षेत्र जा रहे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के काफिले को गोविंदपुर–साहिबगंज मुख्य मार्ग पर पूर्वी टुंडी के शंकरडीह इलाके में रोक लिया। घटना की जानकारी स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने फोन कर जानकारी पूर्व में भी दिया था। स्वास्थ्य मंत्री पूरी घटना की जानकारी लिया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी कुछ पदाधिकारी विपक्ष के साथ मिलकर सरकार की छवि खराब करने का काम कर रहे हैं। बिजली विभाग के SDO वर्षों से एक ही पद पर जमे हुए हैं, जिन पर वसूली और धमकी देने के आरोप लगते रहे हैं। इसी क्रम में महिला के नहाने के दौरान SDO गेट तोड़कर घर में घुस गया। स्थानीय महिलाएं उसे पकड़कर थाना गईं, लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज करने और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मैंने SSP को स्पष्ट निर्देश दिया है कि दोनों पक्षों की FIR दर्ज हो। ऐसे पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग को अधिकार है कि वह जाँच करें, लेकिन किसी महिला के साथ अभद्रता नहीं कर सकते, किसी की लज्जा भंग का अधिकार नहीं है। घटना की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को फोन पर दिया था। आज स्वास्थ्य मंत्री यहाँ पहुँचे तो पूरी जानकारी दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने बिजली विभाग और पुलिस अधिकारी से बात किये है। बिजली विभाग के शिकायत पर पुलिस FIR की है तो ग्रामीणों के शिकायत पर भी मामला दर्ज करे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 07:31:390
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 01, 2026 07:31:230
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 01, 2026 07:30:490
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowFeb 01, 2026 07:30:290
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowFeb 01, 2026 07:30:210
Report
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में बेखौफ शातिर महिला ने सरेआम दिन में घर का दरवाजा खोलकर,चोरी को दिया अंजा
0
Report
0
Report
0
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 01, 2026 07:21:540
Report
G1GULSHAN 1
FollowFeb 01, 2026 07:21:240
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 01, 2026 07:21:10Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आवास पर बजट भाषण सुन रहे; वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, एवम् अधिकारी भी साथ
0
Report