Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Dhanbad826007

धनबाद लोको बाजार में खाद्य निरीक्षण: 1500 रुपये जुर्माने के साथ कई दुकानों के कागजात जाँच

NMNitesh Mishra
Mar 13, 2026 14:16:20
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद नगर निगम की खाद निरीक्षक, राजस्व कर्मचारियों ने पाथरडीह लोको बाजार पहुँच कई दुकानों का निरीक्षण किया। टीम के पहुँचने पर दुकानदारों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान मिठाई दुकान में खाने पीने वाले समानों की जाँच की। वही मुर्गा फार्म के मांस एवं अंडा बेचने वाले दुकानों की भी टीम जाँच की। कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। टीम ने दुकानों के होल्डिंग टैक्स, कमर्सियल लाइसेंस, आदि कागजातों की बारी बारी से जाँच किया। कागजात सही नहीं पाने पर तीन दुकानों से 1500 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। लोको बाजार के ही एक मुर्गा फार्म के मांस बेचने वाले दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग निकला। जिसके खिलाफ नोटिश जारी करने की बात कही गई। टीम में फूड इंस्पेक्टर पूनम ज्योति, पशु चिकित्सा पदाधिकारी दिपांजली मरांडी, राजस्व अधिकारी रंजीत कुमार एवं राजस्व अधिकारी पवन कुमार आदि शामिल थे। निगम फूड इंस्पेक्टर पूनम ज्योति ने बताया कि खाने पीने के सामानों को साफ सफाई कर सुरक्षित जगहों पर ढक कर रखें, जिससे किसी प्रकार की वायरस प्रवेश नहीं कर सके। वही बकरे का मीट मांस की दुकानों में खुले जगहों पर मांस नहीं रखें। किसी प्रकार की गन्दगी बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई दुकानदारों को जानकारी नहीं है, जिस कारण उन्हें इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। पकड़े जाने पर अब करवाई की जाएगी।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 13, 2026 15:06:52
Raebareli, Uttar Pradesh:रमजान माह के चौथे जुमे की अलविदा की नमाज शुकवार को सुन्नी समुदाय के लोग ने नमाज अकीकत के साथ अदा की गई कस्बे के फुरसतगंज रानी पुरवा चौराहा तेंदुआ खालिसपुर आदि गाव की मस्जिदो मे अलविदा की नमाज मे काफी भीड रही अलविदा की नमाज मौलाना गंजाली खां ने अदा करवाई वही मुसलमानो ने खुदा से अपने लिय गुनाहो की मांफी मांगी इसके साथ ही मुल्क की तरक्की व खुशहाली भाईचारे के लिये दुआ मांगी गई रमजान का पहला अशरा दस दिन रहमत कहलाता है दूसरा अशरा मगफिसल और तीसरा अशरा जहनूम से आजादी अशरे को रातो मे से एक रात शब ए कद कहलाती है यह बहुत ही नेकिया और बरकत वाली रात है इसमें अल्लाह की इबादत करने के कुरआन मे हजार महीनो की इबादत पूरे जिंदगी की इबादत करने से बेहतर है
47
comment0
Report
AMAjay Mishra
Mar 13, 2026 15:04:02
Rewa, Madhya Pradesh:ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब मध्य प्रदेश के रीवा जिले में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगाए जाने के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है, जिसके चलते घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस गोदामों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थिति यह है कि महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर गैस लेने के लिए गोदामों तक पहुंच रही हैं। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई स्थानों पर अव्यवस्था भी देखने को मिल रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है और इसकी सप्लाई में किसी प्रकार की कमी नहीं है। एसडीएम अनुराग तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कुछ दिनों के लिए कमर्शिकल गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगाई गई है। इसी कारण लोगों को यह भ्रम हो गया है कि घरेलू सिलेंडर की सप्लाई भी बंद हो जाएगी, जबकि ऐसा नहीं है। घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और पहले की तरह ही वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अचानक बढ़ी डिमांड के कारण सर्वर कुछ समय के लिए डाउन हो गया था, लेकिन जो उपभोक्ता बुकिंग की कॉपी लेकर आ रहे हैं उन्हें गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। एसडीएम ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से गैस गोदामों पर भीड़ न लगाएं। प्रशासन कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए भी सतर्क है, क्योंकि सप्लाई पर रोक के दौरान इसकी संभावना बढ़ जाती है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। बाइट अनुराग तिवारी एसडीएम रीवा
36
comment0
Report
YSYatnesh Sen
Mar 13, 2026 15:03:46
21
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 13, 2026 15:03:36
Ujjain, Madhya Pradesh:निर्माण सामग्री की लैब में जांच कर साप्ताहिक रिपोर्ट रखने के निर्देश शिप्रा नदी पर 30 मीटर चौड़े 8 लेन ब्रिज का निर्माण जारी शंकराचार्य चौराहे पर भीड़ नियंत्रण के लिए अंडरपास का प्रस्ताव तैयार होगा भैरवगढ़ और मक्सी रोड आरओबी के निर्माण में आ रही तकनीकी बाधाओं को दूर करने के निर्देश उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत अधोसंरचना विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी गई है। मेला अधिकारी आशीष सिंह ने शिप्रा नदी पर छोटी पुलिया के समीप निर्माणाधीन ब्रिज सहित कई प्रगतिरत निर्माण कार्योंका निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी ने ब्रिज निर्माण स्थल पर स्थापित क्वालिटी कंट्रोल लैब का अवलोकन किया। यहां विभिन्न निर्माण सामग्रियों की जांच की प्रक्रिया को समझने के साथ ही लैब में रखे रजिस्टर की जांच रिपोर्ट भी देखी। उन्होंने संबंधित विभाग के ईई को निर्देश दिए कि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री का नियमित परीक्षण कर रजिस्टर में उसकी टिप्पणी अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। साथ ही प्रति सप्ताह लैब में सामग्री की जांच कर रिपोर्ट तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि छोटी पुलिया की जगह 30 मीटर चौड़े 8 लेन ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। मेला अधिकारी ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ 2028 के लिए निर्माणाधीन सभी ब्रिजों का कार्य महापर्व शुरू होने से कम से कम एक वर्ष पहले पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही बाद में स्वीकृत हुए ब्रिज निर्माण कार्यों को भी तेजी से पूरा करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी ने शंकराचार्य चौराहे का भी जायजा लिया। यहाँ सिंहस्थ के दौरान Amrit स्नान के समय भारी भीड़ का दबाव रहने की संभावना को देखते हुए चौराहे से अंडरपास निर्माण और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी को दिए। उनका कहना था कि अंडरपास बनने से भीड़ प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। मेला अधिकारी ने भैरवगढ़ मार्ग पर निर्माणाधीन समानांतर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि 175 मीटर लंबाई और 12 मीटर चौड़ाई वाले इस ब्रिज में 52 पाइल में से 30 पाइल का निर्माण पूरा हो चुका है। हालांकि नगर निगम पीएचई की पाइपलाइन के कारण कार्य में बाधा आ रही है। इस पर मेला अधिकारी ने पाइपलाइन की शिफ्टिंग जल्द करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ITI मक्सी रोड पर निर्माणाधीन दो लेन अतिरिक्त आरओबी का भी निरीक्षण किया गया। यहाँ जमीन के नीचे अवंतिका गैस की पाइपलाइन होने के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। मेला अधिकारी ने अवंतिका गैस कंपनी के अधिकारियों को पाइपलाइन शिफ्टिंग की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने तथा रेलवे से आवश्यक अनुमति लेने के निर्देश दिए। बाइट - मेला अधिकारी आशीष सिंह
69
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Mar 13, 2026 15:00:59
Ujjain, Madhya Pradesh:आज उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) एवं पुलिस अधीक्षक (SP) उज्जैन द्वारा संयुक्त रूप से रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) उज्जैन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की दक्षता, अनुशासन और संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करना था। इस दौरान उज्जैन पलिस लाइन में दंगा नियंत्रण को लेकर बलवा डिल आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल को भीड और संभावित दंगा स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास में वज्र वाहन और टियर गैस के उपयोग का प्रदर्शन किया गया। डिल के दौरान डीआर्डजी नवनीत भसीन और पलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को भीड नियंत्रण की रणनीतियों के बारे में मार्गदर्शन दिया। अधिकारियों ने संभावित दंगा स्थिति में बल के समन्वित उपयोग पर निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने वज्र वाहन पर चढकर फायरिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। जवानों को सही फायर पोजीशन और टार्गेटिंग का प्रशिक्षण दिया। पुलिस टीम ने टियर गैस सहित अन्य सरक्षा उपकरणों के उपयोग का अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान भीड को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। माइक से चेतावनी देने की प्रक्रिया समझाई गई। डिल में जवानों को सिखाया गया कि भीड नियंत्रण से पहले माइक के माध्यम से किस तरह चेतावनी और निर्देश दिए जाते हैं। पत्थरबाजी और नारेबाजी की स्थिति में संयम बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। डिल के दौरान वाहन निरीक्षण परेड आयोजित की गर्ड। डसमें बलवा नियंत्रण में उपयोग होने वाले वाहनों और उपकरणों का निरीक्षण कर अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए।
61
comment0
Report
Mar 13, 2026 14:59:40
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में आगामी त्योहारों और आपदा प्रबंधन को लेकर नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद, रामनवमी सहित विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा, जागरूकता और सामाजिक सहयोग को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। दरअसल गाजीपुर के जिला पंचायत सभागार में शुक्रवार यानी 13 मार्च 2026 को नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डिप्टी कलेक्टर व डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर सिविल डिफेंस विनोद जोशी, आपदा प्रबंधन विभाग के अशोक राय और चीफ वार्डेन संतोष कुमार वर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में आने वाले प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष रणनीति तैयार की गई। इस दौरान ईद और रामनवमी जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ब्लड डोनेशन कैंप, यातायात जागरूकता अभियान और साइबर सुरक्षा को लेकर भी व्यापक योजनाएं बनाई गईं। अधिकारियों ने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन समाज के साथ मिलकर आपदा प्रबंधन, राहत कार्य और जनजागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए त्योहारों के दौरान स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इस बैठक में डिप्टी चीफ वार्डन आकाशदीप, राधेश्याम बाबू, अभिषेक कुमार सिंह, विशाल चौरसिया, कुंवर वीरेंद्र सिंह, दुर्गा दत्त चतुर्वेदी, अभिषेक कौशिक, महादेव सिंह यादव, संदीप मिश्रा, नवीन कुमार राय, शिवम कुमार सिंह, संदीप सिंह, जितेंद्र यादव, विजय कुमार वर्मा, राजेश कुमार सिंह, विवेक गुप्ता और अभिनव जायसवाल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। फिलहाल नागरिक सुरक्षा कोर कमेटी की इस बैठक को आगामी त्योहारों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
152
comment0
Report
Mar 13, 2026 14:58:53
Raebareli, Uttar Pradesh:फुरसतगंज कस्बे के बेगम शाह के कुए से श्याम खाटू जी की निशाना यात्रा निकाली गाजे बाजे के साथ घुम घाम से निकाली गई पद यात्रा कस्बा फुरसतगंज होते हुये नहर कोठी डिधिया राही होते हुये रायबरेली के अहिया रायपुर खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर बाबा को निशान अर्पित कर बाबा का आर्शीवाद प्राप्त किया इस मौके पर पिटू अग्रवाल रचित अग्रवाल मोनू जायसवाय विजय जायसवाल सतीश अग्रवाल संजय गुप्ता अहम गुप्ता पवन गुप्ता मोनू मोदनवाल मुकेश अग्रवाल राहुल अग्रवाल यंश अग्रवाल खनक अग्रवाल रचित सिंघल राजेन्द गुप्ता माइकेल विजय अग्रवाल रवि कौशल सोनू दादा राधव सिघल सतीश सिघल सहित सैकडो लोग मौजूद रहे
135
comment0
Report
Mar 13, 2026 14:51:35
Padrauna, Uttar Pradesh:उप जिलाधिकारी कसया ने एचपी गैस एजेंसी अहिरौली बाजार का निरीक्षण किया जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कसया ने एचपी अनुष्का गैस एजेंसी अहिरौली बाजार का निरीक्षण किया वहां पर 342 सिलेंडर गैस गोदाम में था हुआ उपलब्धता थी .117 लोग अपना सिलेंडर लेकर खड़े थे ओटीपी संबंधी समस्या थी जो गैस एजेंसी के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सही कराया गया तथा सब को वितरण कराया गया उन्हें समझाया तथा किसी भी तरह के परेशान होने की बात उन्होंने अभी बताया शहर में 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर दिया जाता है जबकि देहात में 45 दिन बाद ।कुछ लोग 5 दिन पहले ही सिलेंडर भरवा हुए थे और अपना दूसरा सिलेंडर लेकर भरवाने के लिए आए थे उन्हें बताया कि पर्याप्त स्टॉक है गलतफहमी में ना पड़े समय से आपको मिल जाएगा। इसी तरह एचपी के केश कांति गैस एजेंसी जो कि शहर में पड़ता है का भी निरीक्षण किया जहां पर जहां पर 341 गैस सिलेंडरों का वितरण आज किया गया था वर्तमान में यहां पर केवल दो लोग मिले जिनको गैस सिलेंडर की जरूरत थी उन्हें भी प्रदान करवा गया। उप जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया हमारे यहां तहसील में कुल 17 गैस एजेंसी पड़ती जो एचपी बीपीसीएल इंडेन की है कहीं पर भी गैस सिलेंडरों की कमी नहीं है स्टॉक पर्याप्त है समय पर आ रहा है तथा नियमानुसार वितरित किया जा रहा है गलतफहमी फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही तथा उन पर कड़ी विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने 17 गैस एजेंसी ऊपर अपने एक-एक स्टाफ की तैनाती भी कर दी सप्लाई इंस्पेक्टर शाम 6:00 बजे तक स्टॉक वितरण संबंधी रिपोर्ट भी कार्यालय में प्रस्तुत करें तथा निगरानी रखेंगे। कल दिनांक 12 मार्च को सभी तहसील कसया के गैस एजेंसी के प्रोपराइटरों की बैठक भी उप जिलाधिकारी ने किया था तथा उन्हें कड़े निर्देश दिये थे।
133
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Mar 13, 2026 14:49:44
127
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 13, 2026 14:49:34
Alwar, Rajasthan:गोविन्दगढ़ राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी का प्रदर्शन, कार्यवाहक प्राचार्य के निलंबन की मांग गोविन्दगढ़ कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की और उनके निलंबन की मांग उठाई। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार बसंत कुमार परसोया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि आयुक्तालय की ओर से गठित जांच कमेटी की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्राचार्य का छात्रों के प्रति व्यवहार उचित नहीं रहा है। परिषद का आरोप है कि वे कक्षा में छात्राओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां करते थे, जिससे कॉलेज का माहौल प्रभावित हुआ और छात्राओं में भय का वातावरण बन गया। परिषद के अनुसार कुछ छात्राओं ने इसी कारण कॉलेज आना भी कम कर दिया है। परिषद ने चेतावनी दी कि यदि कार्यवाहक प्राचार्य को जल्द निलंबित नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस अत्री, भाग संयोजक सचिन कुमार शर्मा, नगर मंत्री शुभम सोनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रविकांत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यवाहक प्राचार्य और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि वे गेट बंद क्यों कर रहे हैं और क्या वे कॉलेज के विद्यार्थी हैं। इस पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए। करीब दस मिनट तक दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होती रही। बताया जा रहा है कि महाविद्यालय की एक शिक्षिका ने भी प्राचार्य पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद आयुक्तालय की ओर से जांच टीम भेजी गई। टीम ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के बयान दर्ज किए हैं। जांच के दौरान कुछ आपत्तिजनक बातें सामने आने की चर्चा है, हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। बाइट्स वहीं कार्यवाहक प्राचार्य प्रदीप कुमार ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कॉलेज स्टाफ को समय पर आने और कार्य के प्रति पाबंद रहने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसी कारण कुछ लोगों ने बेवजह शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
178
comment0
Report
RJRahul Joshi
Mar 13, 2026 14:49:15
Kota, Rajasthan:कोटा ग्रामीण में पुलिस ने नशे की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 13.50 लाख रुपए का अवैध खेप बरामद की है. पुलिस को देखकर तस्करों ने फटे टायर के बावजूद कोटा नंबर की कार को तेज रफ्तार में दौड़ाया, जिसके बाद पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर तक पीछा किया. आखिरकार आरोपी कार छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले, जबकि पुलिस ने वाहन से नशे का सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है. दीगोदा थाना पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार से 90 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद किया है. जिसकी बाजार कीमत करीब 13.50 लाख रुपए बताई गई है. हालांकि, कार सवार दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए. जानकारी के अनुसार ये नशे की खेप बारां के रास्ते दिल्ली रूट पर ले जाई जा रही थी.
122
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 14:49:00
Chittorgarh, Rajasthan:गंगरार कस्बे के सैयद अली ईदगाह कब्रिस्तान में बाहरी व्यक्ति को दफनाने को लेकर विवाद फिर गरमा गया है। मामले को लेकर गंगरार अंजुमन कमेटी ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कमेटी का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने नियमों की अनदेखी करते हुए बाहर के व्यक्ति को कब्रिस्तान में दफना दिया। इस पर कमेटी ने नाराजगी जताते हुए करीब दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि गंगरार में ईदगाह के अधिकार को लेकर दो मुस्लिम गुटों के बीच विवाद पहले से न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में इस घटना के बाद क्षेत्र में मामला फिर से चर्चा में आ गया है।
135
comment0
Report
Advertisement
Back to top