Back
धनबाद खनन विभाग ने चार कंपनियों से 183.85 अरब रुपए की वसूली के नोटिस जारी
NMNitesh Mishra
Feb 11, 2026 13:20:30
Dhanbad, Jharkhand
धनबाद जिला खनन विभाग ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) मुगमा, स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) चासनाला व टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन को राजस्व वसूली के लिए 183.85 अरब रुपए जमा करने का नोटिस भेजा है। नोटिस की तिथि से 15 दिन के अंदर रकम जमा करने का निर्देश दिया गया है। राशि जमा नहीं करने पर कंपनियों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दायर किया जाएगा। जिला प्रशासन manchine 2000 से 2010 के बीच कोयले का उत्खनन निर्धारित अनुमति से अधिक जगह से किया गया। बीसीसीएल की 46, ईसीएल मुगमा की 8, सेल चासनाला की 2 व टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन की 3 कोलियरियां शामिल हैं। विभाग ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के आलोक में इन कंपनियों से करीब 183.85 अरब रुपए की वसूली की जाएगी। इसमें बीसीसीएल को चांच विक्टोरिया, गोविंदपुर एरिया, कतरास एरिया, सिजुआ एरिया, बरोरा एरिया, ब्लाक टू एरिया, कुसुंडा एरिया, पीबी एरिया, बस्ताकोला एरिया, लोदना एरिया, ईस्टर्न झरिया व वेस्टर्न झरिया की कोलियरी के लिए 17,337.87 करोड़ रुपये का भुगतान करना है। टाटा स्टील लिमिटेड झरिया डिवीजन को 385.19 करोड़ रुपए, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड मुगमा एरिया को 328.77 करोड़ रुपए तथा स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) चासनाला को 333.42 करोड़ रुपए का भुगतान करना है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कोयला कंपनियों से रकम वसूली के लिए जिला खनन पदाधिकारी व सहायक खनन पदाधिकारी को अधिकृत किया है। इस संदर्भ में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी मिली है, मैं इसपर और जानकारी एकत्रित कर रहा हूँ। वहीं, जिला के उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि यह पुराना बकाया है, जिसमे से कुछ मामले कोर्ट में लंबित थे, जिसमें राज्य सरकार को जीत मिली है, इसके बाद बकाए रकम की वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इस रकम के मिलने से राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति में और सुधार आएगा। खान व भूतत्व विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने इस संदर्भ में अधिसूचना जारी की है। कोयला कंपनियों का पक्ष भी सुना गया है। दिसंबर तक सुनवाई के बाद अब नोटिस देकर आगे की कार्रवाई की तैयारीयां है। कोयला कंपनियों की ओर से राशि जमा नहीं करने की स्थिति में उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज किया जाएगा.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnurag Mishra
FollowFeb 11, 2026 14:48:160
Report
NJNeeraj Jain
FollowFeb 11, 2026 14:48:020
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 11, 2026 14:47:400
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 11, 2026 14:47:230
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowFeb 11, 2026 14:46:490
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 11, 2026 14:46:230
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 11, 2026 14:45:540
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 11, 2026 14:45:380
Report
0
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 11, 2026 14:45:250
Report
0
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowFeb 11, 2026 14:37:530
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 11, 2026 14:37:380
Report
VSVishnu Sharma1
FollowFeb 11, 2026 14:37:220
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 11, 2026 14:36:500
Report